होम / Hit-The First Case राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा की फिल्म हिट इस दिन होगी रिलीज

Hit-The First Case राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा की फिल्म हिट इस दिन होगी रिलीज

Prachi • LAST UPDATED : November 21, 2021, 12:14 pm IST

इंडिया न्यूज, मुंबई:
Hit-The First Case: बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और सान्या मल्होत्रा (Sanya Malhotra) की फिल्म ‘हिट-द फर्स्ट केस’ (Hit-The First Case) 20 मई 2022 के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। हाल ही में निमार्ताओं ने घोषणा की है कि मिस्ट्री थ्रिलर अगले साल गर्मियों में रिलीज होगी। राजकुमार और सान्या की ये फिल्म ‘हिट-द फर्स्ट केस’ 2020 की तेलुगु हिट का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा पहली बार आनस्क्रीन पर दिखाई देंगे।

(Hit-The First Case) 2020 की तेलुगु हिट का हिंदी रीमेक है

टी-सीरीज के ओनर भूषण कुमार और टीम के साथ राजकुमार की एक तस्वीर साझा करते हुए फिल्म की घोषणा की गई। ‘हिट- द फर्स्ट केस’ 20 मई, 2022 को बड़ी स्क्रीन पर रिलीज होगी। ‘मिस्ट्री थ्रिलर’ तेलुगु मिस्ट्री एक्शन थ्रिलर हिट की रीमेक है, जिसमें विश्व सेन और रूहानी शर्मा ने अभिनय किया है।

‘हिट-द फर्स्ट केस’ एक पुलिस के इर्द-गिर्द घूमती दिखाई देगी, जो एक लापता लड़की की तलाश करता है। ये फिल्म भूषण कुमार, दिल राजू, कृष्ण कुमार और कुलदीप राठौर द्वारा निर्मित होगी।’हिट- द फर्स्ट केस’ के अलावा राजकुमार हर्षवर्धन कुलकर्णी निर्देशित ‘बधाई दो’ में भूमि पेडनेकर के साथ दिखाई देंगे। फैमिली ड्रामा अगले साल 4 फरवरी को रिलीज होगी।

Read More: Ranbir Kapoor स्टारर एनिमल की रिलीज डेट आउट

Connect With Us:-  Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT