Kamal Haasan Kalki Dialogue: एक्टर और सांसद कमल हासन अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं. हाल ही में राज्यसभा में अपनी पहली स्पीच दी. इस दौरान उन्होंने नाग अश्विन की फिल्म कल्कि 2898 AD में अपने किरदार सुप्रीम यास्किन का मशहूर डायलॉग बोला. उन्होंने अपनी बात पर जोर देने के लिए तेलुगु फिल्म का डायलॉग बोला, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. उन्होंने अपने पेपर में देखते हुए फिल्म कल्कि 2898 AD का डायलॉग बोला.
कमल हासन का डायलॉग
उन्होंने कहा, ‘आओ हमारी मदद करो, आगे बढ़ने के लिए अपनी लोकतांत्रिक ऊर्जा दो या इस लोकतांत्रिक गणराज्य के रास्ते से हट जाओ.’ इसके आगे उन्होंने तेलुगु में कहा, ‘ जगन्नाथ रथ चक्रालु वस्तुननायी वस्तुननायी, नेनु एम चेप्तुन्नानो, तेलुगु वलकी अर्धम अवतुंदी, जिसका अर्थ है कि भगवान जगन्नाथ के रथ के पहिए आ रहे हैं. तेलुगु लोग ये बात अच्छे से समझ सकते हैं कि मैं ऐसा क्यों कह रहा हूं?’
स्पीच में किया ये दावा
उन्होंने अपनी स्पीच में ये भी दावा किया कि उनका बयान किसी व्यक्ति या सरकार पर हमला नहीं बल्कि विचारों का टकराव था. उन्होंने आगे कहा कि ये लोकतांत्रिक शक्ति मतभेदों को कुचल देगी लेकिन लोगों को कभी नहीं कुचलेगी. हम ऐसा कभी नहीं होने देंगे.
क्या है कल्कि 2898 एडी डायलॉग का मतलब?
बता दें कि कल्कि 2898 एडी के प्री-क्लाइमेक्स में कमल हासन का किरदार सुप्रीम यास्किन का है, जो रहस्यमयी तरीके से ये डायलॉग बोलते हैं. ‘जगन्नाथ रथ चक्रालु वस्तुननायी वस्तुननायी’. ये लाइनें क्रांतिकारी तेलुगु कवि श्री श्री ने लिखी थीं, जो अटूट प्रगति और क्रांतिकारी बदलाव के साथ ही अन्याय, सामाजिक असमानता और ठहराव के विपरीत विनाश का प्रतीक हैं। फिल्म में इस लाइन का मकसद था कि वे दबे-कुचले लोगों को उम्मीद दे सकें. हालांकि लोग उनके किरदार के इस डायलॉग से कंफ्यूज हो गए थे, वजह ये थी कि कमल हासन फिल्म में विलेन का किरदार निभा रहे थे और ये किरदार सत्ता के नशे में धुत होकर ऐसा कहता है.
फिल्म कल्कि 2898 एडी दूसरे भाग में बदलाव
कल्कि 2898 एडी में की स्टारकास्ट में थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. फिल्म के पहले भाग में दीपिका पादुकोण SUM-80 के रूप में नजर आई थीं. वहीं हाल ही में जानकारी मिली थी कि दीपिका पादुकोण इस प्रोजेक्ट में आगे नजर नहीं आएंगी. कल्कि 2898 AD के सीक्वल में SUM-80 का किरदार निभाने के लिए पहले आलिया भट्ट पर विचार किया जा रहा था. वहीं अब इस किरदार के लिए साई पल्लवी पर विचार किया जा रहा है.