<
Categories: मनोरंजन

प्रभास-दीपिका या अमिताभ बच्चन नहीं, यह दिग्गज बना भारत का सबसे महंगा एक्टर! एक दिन की कमाई सुनकर उड़ जाएंगे होश

Kalki 2898 AD Villain: 10 दिन की शूटिंग और 150 करोड़ फीस? 'कल्कि' के इस विलेन ने तो बड़े-बड़े सुपरस्टार्स को पीछे छोड़ दिया! आखिर कौन है वो दिग्गज जिसने वसूली इतनी मोटी रकम? जानिए पूरा सच...

Kamal Hasan Salary: नाग अश्विन की साल 2024 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ में कमल हसन ने विलेन की भूमिका निभाकर खूब सुर्खियां बटोरीं थी. इस फिल्म में प्रभास, अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण जैसे बड़े सितारे भी नजर आए. वहीं कल्कि तेलुगु सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई. इस फिल्म को लेकर हाल ही में, फिल्म निर्माता और अभिनेता युगी सेतु ने ‘इंडियाग्लिट्ज़’ को दिए एक इंटरव्यू में बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया है कि इस फिल्म के बाद सबसे महंगा एक्टर कमल हासन बन गए हैं. यह कहानी बेहद ही दिलचस्प है आइये जानते हैं कि अभिनेता ने इस बारे में क्या कहा?

कल्कि के लिए कितनी मिली फीस? युगी सेतु का खुलासा

इंटरव्यू के दौरान युगी सेतु ने कमल हासन के कद के बारे में बात करते हुए कहा, ‘कमल सर का रुतबा ही कुछ ऐसा है. उन्हें ‘कल्कि 2898 AD’ के लिए महज 20 दिनों की शूटिंग के बदले 150 करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं. मैंने उनके जन्मदिन पर उनसे कहा था कि वह भारत के सबसे महंगे अभिनेता हैं, क्योंकि उन्हें हर दिन के लिए लगभग $1 मिलियन (करीब 8 करोड़ रुपये से ज्यादा) मिल रहे हैं.’

यही नहीं इसके बाद युगी ने एक और मजेदार बात बताई. जब वह फिल्म के प्रोड्यूसर अश्विनी दत्त से मिले और उन्हें कमल हसन को सबसे महंगा एक्टर बनाने के लिए धन्यवाद दिया, तो अश्विनी दत्त ने मुस्कुराते हुए कहा, ‘नहीं सर, उन्होंने 20 नहीं बल्कि सिर्फ 10 दिन ही दिए हैं.’ इस पर युगी ने मजाक में अपनी बात सुधारते हुए कहा, ‘फिर तो यह $2 मिलियन (करीब 16 करोड़ रुपये) प्रतिदिन हो गया.’

क्या वाकई कमल हासन को इतनी फीस मिली?

हालांकि, कमल हासन की असल फीस को लेकर अलग-अलग रिपोर्ट्स सामने आती रही हैं. कुछ खबरों में दावा किया गया कि उन्हें ₹20 करोड़ मिले, तो कुछ का कहना है कि यह आंकड़ा ₹100 करोड़ के पार था. फिल्म में कमल हासन ने सुप्रीम यास्किन नाम के एक तानाशाह राजा की भूमिका निभाई है. भले ही पहले पार्ट में उनका स्क्रीन टाइम कम था, लेकिन फिल्म के अंत ने यह साफ कर दिया कि सीक्वल (भाग 2) में उनका किरदार बहुत बड़ा और खतरनाक होने वाला है.

कमल हासन के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

कमल हासन ने अमिताभ बच्चन के साथ ‘कल्कि 2’ की शूटिंग शुरू कर दी है. इसके अलावा उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं. ‘जेलर’ फेम डायरेक्टर नेल्सन दिलीपकुमार की अगली फिल्म में कमल हासन और रजनीकांत दशकों बाद स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। वह रजनीकांत की एक और फिल्म (निर्देशक सिबी चक्रवर्ती) और शिवकार्तिकेयन की फिल्म ‘सेयोन’ को प्रोड्यूस भी कर रहे हैं. रजनीकांत के साथ उनकी आने वाली फिल्म के अनाउंसमेंट वीडियो ने जहां फैंस को एक्साइटेड किया, वहीं वीडियो में महिलाओं के चित्रण को लेकर सोशल मीडिया पर थोड़ी आलोचना भी झेलनी पड़ी. इस फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर दे रहे हैं.

Shivani Singh

नमस्ते, मैं हूँ शिवानी सिंह. पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के सफर में हूं और वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में सब-एडिटर के तौर पर अपनी भूमिका निभा रही हूं. मेरा मानना है कि हर खबर के पीछे एक कहानी होती है और उसे सही ढंग से कहना ही एक पत्रकार की असली जीत है. chakdecricket, Bihari News, 'InKhabar' जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में सब-एडिटर और एंकर की भूमिका निभाने के बाद, अब मैं अपनी लेखनी के जरिए आप तक पॉलिटिक्स, क्रिकेट और बॉलीवुड की बड़ी खबरों को डिकोड करती हूं. मेरा उद्देश्य जटिल से जटिल मुद्दे को भी सहज और सरल भाषा में आप तक पहुंचाना है.

Recent Posts

Raipur News: इलाज के नाम पर बर्बरता! नशा मुक्ति केंद्र में युवक से बेरहमी से हुई मारपीट, FIR दर्ज

Raipur Nasha Mukti Kendra Case: रायपुर में 'साहस नशा मुक्ति केंद्र' से एक बेहद परेशान…

Last Updated: March 30, 2026 23:47:49 IST

वैभव सूर्यवंशी के तूफान के आगे CSK की निकली हवा! MS धोनी के बिना चेन्नई की शर्मनाक हार, देखें हाईलाइट

CSK vs RR Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2026 में अपने पहले मुकाबले में…

Last Updated: March 30, 2026 23:17:11 IST

April Pradosh Vrat 2026: अप्रैल में प्रदोष व्रत का खास महत्व, जानें कब-कब रखें व्रत और क्या है पूजा मुहूर्त

April Pradosh Vrat 2026:  अप्रैल 2026 में कुल दो प्रदोष व्रत पड़ रहे हैं, जो…

Last Updated: March 30, 2026 22:47:29 IST

Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती पर निकलने वाली है शोभायात्रा, भूलकर भी न करें ये गलतियां वरना होगी जेल!

Hanuman Jayanti 2026: जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती पर शांति की अपील. दिल्ली पुलिस की कड़ी…

Last Updated: March 30, 2026 21:52:41 IST

राजीव गांधी को ‘मजबूर’ करने वाला वह नेता, जिसे ‘हत्या-एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर’ के आरोप ने किया बर्बाद!

असम के पूर्व मुख्यमंत्री प्रफुल्ल कुमार महंत पर कई गंभीर आरोप लगे. इनमें से निजी…

Last Updated: March 30, 2026 21:42:58 IST

Hanuman Jayanti: घर में पंचमुखी हनुमान की तस्वीर लगाने से बदल सकती है किस्मत, जानें सही दिशा और विधि

Hanuman Jayanti:  हर साल, चैत्र महीने की पूर्णिमा के दिन हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है.इस…

Last Updated: March 30, 2026 21:26:35 IST