Live
Search
Home > मनोरंजन > Kantara एक्ट्रेस सप्तमी गौड़ा का पैपराजी पर फूटा गुस्सा, ‘गलत एंगल’ और ‘ज़ूम-इन’ वीडियो को बताया शर्मनाक

Kantara एक्ट्रेस सप्तमी गौड़ा का पैपराजी पर फूटा गुस्सा, ‘गलत एंगल’ और ‘ज़ूम-इन’ वीडियो को बताया शर्मनाक

'कांतारा' एक्ट्रेस सप्तमी गौड़ा ने उन फोटोग्राफर्स पर अपना गुस्सा निकाला है जो एक्ट्रेस की गलत तरीके (गलत एंगल) से फोटो खींचते है और उनके शरीर पर ज़ूम-इन करके वीडियो बनाते है. सप्तमी ने साफ शब्दों में कहा कि यह हरकत किसी की इज़्ज़त के खिलाफ है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि एक्ट्रेस फिल्म इंडस्ट्री में अपना हुनर और काम दिखाने आती है, उन्हें कोई 'सजावट की वस्तु' (Object) न समझा जाए.

Written By: Mansi Sharma
Last Updated: March 3, 2026 21:28:56 IST

Mobile Ads 1x1

‘कांतारा’ फिल्म से रातों-रात मशहूर हुई एक्ट्रेस सप्तमी गौड़ा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक बेहद जरूरी और गंभीर मुद्दे पर आवाज उठाई है.  उन्होंने उन फोटोग्राफर्स और कैमरा ऑपरेटरों को आड़े हाथों लिया है जो सार्वजनिक कार्यक्रमों में महिला कलाकारों की तस्वीरें और वीडियो ‘अनुचित एंगल’ (Inappropriate Angles) से शूट करते है.  सप्तमी ने इसे अपमानजनक बताते हुए एक लंबा नोट साझा किया है. 

‘हम यहां काम के लिए है, प्रदर्शनी के लिए नहीं

सप्तमी गौड़ा ने अपने इंस्टाग्राम नोट की शुरुआत में लिखा, फिल्म इंडस्ट्री की महिलाएं होने के नाते, हम एक बार-बार होने वाली समस्या पर एकजुट होकर बोल रही है.  बार-बार इवेंट्स में महिला एक्ट्रेस के वीडियो और फोटो ऐसे एंगल से लिए जाते है जो बिल्कुल गलत है.  बेवजह के ज़ूम-इन हमारे काम के बजाय हमारे शरीर पर ध्यान खींचते है, जो कि पूरी तरह से अस्वीकार्य है. 

मर्यादा का उल्लंघन और कड़ी चेतावनी

एक्ट्रेस ने साफ लहजे में कहा कि कुछ लोगों द्वारा की जाने वाली यह हरकत प्रोफेशनल नहीं है.  उन्होंने लिखा, हम यहां अपने शिल्प और सिनेमा के लिए है.  हम जानबूझकर किए गए ज़ूम-इन और गलत एंगल्स की कड़े शब्दों में निंदा करते है.  यह गरिमा का स्पष्ट उल्लंघन है और इसे सामान्य नहीं माना जाएगा.  सप्तमी के साथ-साथ कन्नड़ फिल्म जगत की अन्य एक्ट्रेस रुक्मिणी वसंत और आशिका रंगनाथ ने भी इस बयान का समर्थन करते हुए अपनी आवाज बुलंद की है. 

#ActorsNotObjects: सोशल मीडिया पर छिड़ी मुहिम

सप्तमी ने अपने पोस्ट के साथ #ActorsNotObjects का इस्तेमाल किया है, जिसका अर्थ है – एक्ट्रेस कोई वस्तु नहीं है.  उन्होंने मीडिया के उन साथियों से भी समर्थन मांगा है जो कलाकारों का सम्मान करते है.  आपको बता दें कि सप्तमी पहली एक्ट्रेस नहीं है जिन्होंने यह मुद्दा उठाया है ,  इससे पहले जाह्नवी कपूर, मृणाल ठाकुर और नोरा फतेही जैसी कई एक्ट्रेस भी पैपराजी के इस व्यवहार पर आपत्ति जता चुकी है. 

MORE NEWS