KBC 18: दुर्गा प्रसाद ने सट्टे की लत से 10 लाख रुपये के कर्ज की कहानी सुनाई. उन्होंने 12.50 लाख रुपये जीते और रकम से कर्ज चुकाने का फैसला किया.
दुर्गा प्रसाद ने 25 लाख के सवाल पर छोड़ा शो
KBC 18 : अमिताभ बच्चन का लोकप्रिय क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 1’ इन दिनों टीवी पर दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है. शो में देश के अलग-अलग हिस्सों से कंटेस्टेंट पहुंच रहे हैं और हॉट सीट पर बैठकर सवालों के जवाब दे रहे हैं. सोमवार, 7 सितंबर के एपिसोड में छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के रहने वाले दुर्गा प्रसाद साही हॉट सीट पर पहुंचे. पेशे से शिक्षक और किसान दुर्गा प्रसाद ने शो में अपनी जिंदगी से जुड़ी एक मुश्किल कहानी भी साझा की.
दुर्गा प्रसाद ने बताया कि उन्हें एक समय क्रिकेट पर सट्टा लगाने की आदत लग गई थी. शुरुआत में वह दोस्तों के साथ 10-20 रुपये की छोटी-छोटी शर्त लगाते थे. धीरे-धीरे यह शौक जुए की लत में बदल गया. जब उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ, तब तक वह लोगों से हजारों रुपये उधार लेने लगे थे.
उन्होंने बताया कि कर्ज चुकाने के लिए वह और पैसे उधार लेते गए. इस वजह से ब्याज भी बढ़ता गया. देखते ही देखते उनका 10 रुपये से शुरू हुआ कर्ज लाखों रुपये तक पहुंच गया. दुर्गा प्रसाद ने अमिताभ बच्चन के सामने स्वीकार किया कि उन्होंने जिंदगी में एक शॉर्टकट लेने की कोशिश की थी और बाद में उन्हें अपने फैसले पर शर्मिंदगी महसूस हुई. उन्होंने यह भी बताया कि एक शिक्षक होने के नाते उन्हें लगता था कि उनकी यह आदत उनके छात्रों के लिए गलत उदाहरण बन रही थी. साल 2020 में उनके परिवार और दोस्तों ने उनकी मदद की, जिसके बाद उन्होंने इस लत से बाहर निकलने की कोशिश शुरू की.
शो में दुर्गा प्रसाद ने शानदार खेल दिखाया और 12.50 लाख रुपये तक जीतने में सफल रहे. इसके बाद उनके सामने 25 लाख रुपये का सवाल आया. सवाल था कि इनमें से कौन सा रेप्टाइल ज्यादातर प्रजातियों की तरह अंडे देने के बजाय सीधे बच्चे पैदा करता है? विकल्प थे- कोमोडो ड्रैगन, एनाकोंडा, मगरमच्छ और गैलापागोस कछुआ.
दुर्गा प्रसाद को जवाब को लेकर भरोसा नहीं था, इसलिए उन्होंने 12.50 लाख रुपये लेकर खेल छोड़ने का फैसला किया. हालांकि, बाद में उन्होंने ‘घड़ियाल’ जवाब दिया, जो विकल्पों में भी नहीं था. सही जवाब एनाकोंडा था. दुर्गा प्रसाद ने कहा कि वह जीती हुई रकम से अपना कर्ज चुकाएंगे. इस पर अमिताभ बच्चन ने उन्हें मजाकिया अंदाज में सलाह दी कि इस पैसे को दोबारा सट्टे में न लगाएं. दुर्गा प्रसाद ने भरोसा दिलाया कि वह ऐसा नहीं करेंगे.
ये भी पढ़ें: Video: बाथरूम में बेसुरी ‘जियान’ बनी पायल, बिना कपड़ों के गाना भद्दा गाना; सुन कानों से आने लगेगा खून!
नई दिल्ली,29 सितंबर: सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड सोलर और रिन्यूएबल एनर्जी समाधानों की भारत…
नई दिल्ली,28 सितंबर: किसी बच्चे के लिए स्कूल में मिलने वाला भोजन केवल एक थाली…
UP Crime: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल और उनकी पत्नी,…
Assam Rifles: अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में भारत-म्यांमार सीमा के पास 21 असम राइफल्स…
Rajasthan News: राजस्थान के नागौर में दो चोर चोरी करने के लिए एटीएम में घुसे…
IND vs WI 2nd ODI Weather: भारत और वेस्टइंडीज के बीच गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम…