KBC 18: अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में महाराष्ट्र के सांगली से सलीम मेस्त्री आए थे. उनकी कहानी काफी भावुक करने वाली है.
केबीसी 18 में सलीम मिस्त्री
KBC 18: अमिताभ बच्चन के क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति 18 में महाराष्ट्र के सांगली से आए सलीम मेस्त्री की कहानी ने सभी का ध्यान खींचा. सलीम छोटा सा स्नैक्स और वेफर्स का कारोबार करते हैं. उनकी जिंदगी काफी मुश्किलों से गुजरी है. शो में उन्होंने बताया कि एक समय उनके परिवार को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ पत्नी की गंभीर बीमारी का भी सामना करना पड़ा. इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं छोड़ी.
सलीम ने बताया कि पहले वह एक कैंटीन चलाते थे और इससे हर महीने करीब 20 हजार रुपये की कमाई हो जाती थी. परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए उन्होंने जमीन का एक टुकड़ा खरीदा लेकिन इसमें उनके साथ करीब 7 लाख रुपये की धोखाधड़ी हो गई. इस नुकसान के बाद उनकी पत्नी की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें ब्रेन स्ट्रोक आ गया. पत्नी को आंशिक लकवा हो गया और इलाज के दौरान उनकी चार सर्जरी हुईं. मेडिकल खर्च बढ़ता गया तो सलीम ने पत्नी के इलाज के लिए अपना घर तक बेच दिया. इलाज के बाद वह पत्नी को घर तो ले आए लेकिन इस दौरान उनकी कैंटीन बंद हो गई और परिवार की कमाई का जरिया भी खत्म हो गया.
इसके बाद सलीम ने ऐसा काम शुरू करने का फैसला किया, जिसे वह घर से कर सकें. उन्होंने चिप्स, वेफर्स और दूसरे स्नैक्स बनाने का कारोबार शुरू किया. इससे वह अपनी पत्नी के पास भी रह सकते थे और परिवार की जरूरतें भी पूरी कर सकते थे. सलीम ने शो में भावुक होकर कहा, जब तक मेरी पत्नी मेरे साथ है, मैं दुनिया से लड़ सकता हूं. उन्होंने बताया कि उनका बेटा और गोद ली हुई बेटी भी मां की देखभाल में मदद करते हैं और कारोबार में उनका हाथ बंटाते हैं.
सलीम ने बताया कि आज भी उनके ऊपर करीब 14 लाख रुपये का कर्ज है और उनकी महीने की कमाई करीब 25 हजार रुपये है. पत्नी के इलाज और दवाइयों पर हर महीने लगभग 12 से 13 हजार रुपये खर्च हो जाते हैं. आर्थिक परेशानियों के चलते उनका परिवार पिछले करीब 10 साल से ईद भी नहीं मना पाया. KBC 18 में सलीम ने शानदार खेल दिखाते हुए 25 लाख रुपये जीत लिए.
हालांकि, 50 लाख रुपये के लिए पूछे गए सवाल पर उन्हें जवाब को लेकर भरोसा नहीं था, इसलिए उन्होंने गेम छोड़ने का फैसला किया. सवाल बॉब डिलन के एल्बम John Wesley Harding के कवर पर नजर आने वाले गायक से जुड़ा था. सलीम ने अनुमान के तौर पर मोहम्मद रफी का नाम लिया, लेकिन सही जवाब पूर्णा दास बाउल था. 25 लाख रुपये जीतकर सलीम अब अपने कर्ज को कम करने और परिवार की मुश्किलें दूर करने की उम्मीद लेकर शो से बाहर निकले. अमिताभ बच्चन ने भी उन्हें आगे के जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं.
Rajasthan robbery: राजस्थान के अजमेर जिले के नसीराबाद में बदमाशों ने खुद को इनकम टैक्स…
Hanuman Ansh Box Office Collection: महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘हनुमान अंश’…
IND vs WI 2nd T20I Match Highlights: रांची में 249 रन बनाने के बाद भी…
Connaught Place shops closed: दिल्ली में 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर…
Memories of Nana Patekar: नाना पाटेकर के निधन के बाद मुंबई के माहिम स्थित नव…
Sanju Samson 82 Runs: 6 रन पर कैच छूटा और फिर संजू सैमसन ने रांची…