Pawan Singh-Khesari Lal Networth: पवन सिंह और खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा के बड़े सितारे हैं. दोनों ने गरीबी से संघर्ष शुरू कर मेहनत, लोकप्रियता और सफलता के दम पर करोड़ों की संपत्ति बनाई.
खेसारी लाल यादव बनाम पवन सिंह नेट वर्थ
Khesari Lal Yadav vs Pawan Singh Net Worth: भोजपुरी सिनेमा के दो बड़े सुपरस्टार पवन सिंह और खेसारी लाल यादव की बात हो तो सिर्फ गाने-फिल्में ही नहीं, उनकी बढ़ती दौलत भी चर्चा में रहती है. पवन सिंह को पावर स्टार कहा जाता है. वहीं खेसारी लाल यादव, जिन्हें भोजपुरी का हिट मशीन माना जाता है. दोनों ने गरीबी से शुरू करके मेहनत और पॉपुलैरिटी से करोड़ों का साम्राज्य खड़ा किया है. भोजपुरी इंडस्ट्री में ये दोनों न सिर्फ स्क्रीन पर छाए हुए हैं, बल्कि रियल लाइफ में भी अपनी दौलत से सबको हैरान कर देते हैं.
एक्टर से नेता बने पवन सिंह फिल्मों में एक्टिंग, सिंगिंग, शो और ब्रांड एंडोर्समेंट से अच्छी-खासी इनकम कमाते हैं. TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, पवन सिंह की नेट वर्थ (चल और अचल संपत्ति) 16.75 करोड़ रुपये है. उनके पास 5.04 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 11.70 करोड़ रुपये की अचल प्रॉपर्टी हैं. उनकी चल संपत्ति में पांच बैंक अकाउंट, 3 फोर-व्हीलर, 1.39 करोड़ रुपये की एक मोटरसाइकिल और 31.09 लाख रुपये की ज्वेलरी शामिल हैं.
एक्टर से नेता बने खेसारी लाल यादव के पास 350 ग्राम सोना है, जिसकी कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई जाती है. उनकी पत्नी चंदा देवी के पास 25 ग्राम सोना है, जिसकी कीमत करीब 2.5 लाख रुपये है. खेसारी लाल यादव के पास करीब 85 लाख रुपये की ज़मीन है. वहीं, उनकी पत्नी चंदा देवी के पास 20 लाख रुपये की ज़मीन है. इन एसेट्स में बैंकों में जमा पैसा, ज़मीन, ज्वेलरी और दूसरी चल संपत्तियां शामिल हैं.
दोनों कलाकारों के बीच कभी भाईचारा तो कभी तीखी बयानबाजी और राजनीतिक तकरार खुलकर सामने आती रही है. इन दोनों दिग्गजों के बीच मतभेद और विवाद के मुख्य कारण व्यक्तिगत बयानों, राजनीतिक सरगर्मी और इंडस्ट्री के वर्चस्व से जुड़े रहे हैं.
नई दिल्ली,26 सितंबर: पितृपक्ष 2026 शुरू होने वाला है। इस मौके पर दिल्ली के Psychic…
विशेष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं; ‘डुग्गर दा सम्मान’ समारोह में प्रतिभाओं को…
नई दिल्ली,28 सितंबर: बेंगलुरु में आयोजित 25वें एशिया पैसिफिक एचआरएम कांग्रेस अवार्ड्स 2026 में एलजी…
Telangana Crime: तेलंगाना के मंचिरियल शहर में एक घरेलू विवाद हत्या का कारण बन गया.…
नई दिल्ली,29 सितंबर: सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड सोलर और रिन्यूएबल एनर्जी समाधानों की भारत…
नई दिल्ली,28 सितंबर: किसी बच्चे के लिए स्कूल में मिलने वाला भोजन केवल एक थाली…