Live
Search
Home > मनोरंजन > Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler: तुलसी के करीब आएगा मिहिर, देख जल भुन जाएगी नॉयन! मजेदार होगा अपकमिंग ट्विस्ट

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler: तुलसी के करीब आएगा मिहिर, देख जल भुन जाएगी नॉयन! मजेदार होगा अपकमिंग ट्विस्ट

‘KSBKBT 2’ Maha Twist Today Episode: स्मृति ईरानी (Smriti Irani) का फेमस सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ टीवी पर अपने हाई वोल्टेज ड्रामा से तहलका मचा रहा है. शो के अपकमिंग एपिसोज में आप देखेंगे कि मिहिर तुलसी फ्लर्ट करने की कोशिश करने वाला है और नयना यह सब देखकर जल भूनने वाली है.

Written By: Chhaya Sharma
Last Updated: February 12, 2026 15:44:54 IST

Mobile Ads 1x1

‘Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi-2’ Spoiler 12 Feb 2026: स्मृति ईरानी (Smriti Irani) का फेमस टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में इस समय बेहद जबरदस्त और धमाकेदार ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे हैं, इसी वजह से यह शो टीवी TRP लिस्ट में नंबर वन पर छाया हुआ है. एकता कपूर (Ekta Kapoor) के शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ (KSBKBT 2) में अब तक आपने देखा कि अंगद रणविजय के साथ मिलकर ऋतिक की हालत खराब कर देता है और ऐसा करने के बाद अंगद खुद के परिवार को ही धोखा देता है. इस बात का पता जब तुलसी को लगता है, तो वो सदमे में आ जाती है और गुस्से में अगद को चांटा जड़ देती है, अंगद सफाी देते हुए कहता है कि ऋतिक ने उसके पापा मिहिर को तबाह कर दिया. दूसरी ओर मिहिर और तुलसी का नाटक भी ज्यादा देर तक नहीं चलता और बापजी की पोती को पता चल जाता है कि अब वो दोनों साथ नहीं है. लेकिन सच जानने के बाद भी वो बापजी को सच नहीं बताती है. वही अब सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ की कहानी में धमाकेदार ट्विस्ट आने वाला है, जो दर्शकों का दिल जीत सकता है.

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ का  धमाकेदार अपकमिंग ट्विस्ट (TV Show Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Maha Twist Upcoming Episode 12 February 2026)

स्टार प्लस पर आने वाले एकता कपूर (Ekta Kapoor) के टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में आज के आने वाले एपिसोड में आपको दिखाया जाएगा कि तुलसी को घर में अकेले देखकर मिहिर उसके साथ फ्लर्ट करने की कोशिश करने वाला है और वो तुलसी को उसके साथ समय बिताना है के लिए कहने वाला है. इतना ही नहीं, मिहिर तुलसी को अपने साथ पर डेट चलने के लिए पूछने की कोशिश करने वाला है. मिहिर तुलसी के लिए अच्छे रहोटल में खास टेबल बुक करवाने वाला है. हालांकि तुलसी फिर से मिहिर की बातों को नजरअंदाज करने वाली है. नॉयना को इस बात का पता लगने वाला है कि मिहिर तुलसी के फिर से करीब जाने की कोशिश कर रहा है, यह जानकर नॉयना जलन से पागल होने वाली है ऐसे में नॉयना मिहिर और तुलसी की डेट खराब करने की कोशिश करने वाली है.

मुन्नी और ऋतिक में बढ़ेगी नजदीकियां (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler Today Episode 12 February)

स्मृति ईरानी (Smriti Irani) के टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में आने वाले अपकमिंग महा ट्विस्ट में आप देखेंगे कि मिहिर को एक घड़ी मिलने वाली है, और यह  उसे उसी जगह से मिलेगी जहां पर हादसा हुआ था. इस घड़ी हाथ लगते ही मिहिर गुनाहगार के गले तक पहुंचने वाला है और उसे जल्दी ही रणविजय की साजिशों का पता लगने वाला है. दूसरी ओर सच सामने आने के बाद भी बापजी की पोती तुलसी के घर को चुनने वाली है, वहीं तुलसी भी बापजी की पोती पर खूब प्यार लुटाने वाली है. वहीं ऋतिक मुन्नी के करीब आने की कोशिश करने वाला है, ऋतिक मुन्नी को अपने दिल की बात बताने वाला है. लेकिन रणविजय की बातों में आकर अंगद अपने ही भाई ऋतिक का दुश्मन बनने वाला है और उसका जीना हराम करने वाला है. ऑफिस में अंगद  ऋतिक पर दादागिरी दिखाने वाला है. ऐसी हरकते करके अंगद खूद के परिवार का दुश्मन बनने वाला है और अपने पापा मिहिर का बिजनेस पूरी तरह से डूबे वाला है.

MORE NEWS

Home > मनोरंजन > Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler: तुलसी के करीब आएगा मिहिर, देख जल भुन जाएगी नॉयन! मजेदार होगा अपकमिंग ट्विस्ट

Written By: Chhaya Sharma
Last Updated: February 12, 2026 15:44:54 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS