Live
Search
Home > मनोरंजन > ‘Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2’ Spoiler: मिहिर के सामने आएगा नॉयना का सच, फिर मचेगा गौतम की एंट्री से बवाल! जानें अपकमिंग ट्विस्ट

‘Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2’ Spoiler: मिहिर के सामने आएगा नॉयना का सच, फिर मचेगा गौतम की एंट्री से बवाल! जानें अपकमिंग ट्विस्ट

‘KSBKBT 2’ Maha Twist Today Episode: स्मृति ईरानी (Smriti Irani) का फेमस टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ अपने धमाकेदार ट्विस्ट और टर्न की वजह से टीवी पर छाया हुआ है TRP लिस्ट में भी इस शो ने नंबर वन जगह बनाई हैं. 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में आज के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि नॉयन का सच मिहिर के सामने आने वाला हैं. लेकिन रणविजय की घटिया चाल में अंगद फसने वाला है.

Written By: Chhaya Sharma
Last Updated: February 9, 2026 15:26:09 IST

Mobile Ads 1x1

‘Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi-2’ Spoiler 8 Feb 2026: जिओ हॉटस्टार और स्टार प्लस पर आने वाला स्मृति ईरानी (Smriti Irani) का पॉपुलर टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ ने इन दिनों टीवी पर जमकर तहलका मचाया हुआ है. शो टीवी की TRP लिस्ट में नंबर वन पर हैं, मेकर्स इस बनाए रखने के लिए शो में खूब मिर्च मसाला भर रहे हैं. एकता कपूर (Ekta Kapoor) के शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ (KSBKBT 2) में अब तक आपने देखा की रणविजय तुलसी को मारने की कोशिश करता है, लेकिन मिहिर तुलसी को बचा लेता है, लेकिन खूद बुरी तरह घायल हो जाता है, जिसके बाद तुलसी उसे अस्पताल लेकर जाती है. मिहिर के साथ हुई दुर्घटना की खबर सुनते ही पूरा परिवार भी अस्पताल पहुंचता है. अस्पताल में ऋतिक और अंगद की बहस होने लगती है. जिसे देख तुलसी परेशान हो जाती है. अंगद गुस्से में वहाँ से चला जाता है. वहीं अब सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ की कहानी में धमाकेदार ट्विस्ट आने वाली है, जिससे मिहिर और तुलसी फिर एक साथ आने वाले हैं, दर्शकों के लिए यह देखना बेहद एक्साइटिंग होने वाला है

हिला देगा ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ का अपकमिंग महा ट्विस्ट (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler Today Episode 8 February)

जिओ हॉटस्टार और स्टार प्लस पर आने वाले एकता कपूर (Ekta Kapoor) के टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ (KSBKBT 2) में आज के आने वाले एपिसोड में आपको दिखाया जाएगा कि तुलसी अपनी समझदारी से मिहिर की जान बचा लेती है, वहीं मिहिर को जैसे ही होश आएगा वो तुलसी का नाम लेगा. लेकिन वहां नॉयना भी मौजूद होगी. मिहिर की यह बात नॉयना को बुरी लगने वाली है. मिहिर होश में आते ही अपने परिवार वालों को कहेगा कि, ‘शुक्र है कि तुलसी मुझे वक्त पर लेकर आ गई और मुझे अकेला नहीं फील होने दिया, इसके साथ ही मिहिर तुलसी का धन्यवाद भी करेगा. हॉस्पिटल के प्राइवेट वार्ड में हालात अजीब होने वाले है. जहां तुलसी मिहिर से दूर सोफा पर बैठी होगी, वहीं नॉयना मिहिर के करीब होगी और सबके सामने उसका ख्याल रखने का दिखावा करेगी

एक बार फिर गौतम की एंट्री से चौकेगा विरानी परिवार (TV Show Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Maha Twist Upcoming Episode 8 February 2026)

स्मृति ईरानी (Smriti Irani) के टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ (KSBKBT 2) के अपकमिंग महा ट्विस्ट में आप देखेंगे कि हॉस्पिटल के प्राइवेट वार्ड पर एक पर दस्तक होगी, जिसके बाद सभी उस तरफ देखेंगे, दरवाजे से अंदर तुलसी और मिहिर के बेटा गौतम की एंट्री होने वाली हैं. फिर एक बार गौतम पूरे परिवार को चौका देने वाली है. गौतम अपने पिता मिहिर का हाल जानने के लिए वहाँ आता है और साथ में फुल लाता है. तुलसी और मिहिर दोनों को गौतम का ऐसे आना अजीब लगता है, क्योंकि गौतम ने अपनी ही बेहन और तुलसी और मिहिर की बेटी पुरी के खिलाफ केस लड़ा होता है, जिसकी वजह से परी को इंसाफ नहीं मिलता है. 

मिहिर के सामने आएगा नॉयना का सच (Smriti Irani TV Show ‘Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2’ Latest Updates 8 February 2026)

टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ (KSBKBT 2) में आप देखें के कि मिहिर अपने बेटे से मिलकर बहुत खुश होना वाला है, लेकिन गौतम के जाते ही मिहिर का दिमाग चलने वाला है. मिहिर नॉयन से कहने वाला है कि गौतम मिलने आया मुझे बहुत अच्छा लगा, लेकिन अगर उसे मेरी फिक्र है तो उसने परी के खिलाफ केस क्यों लड़ा? उसको हायर किसने किया फिर?, ऐसे में मिहिर को नॉयना पर शक होने वाला है, वो नॉयना से सवाल करेगा कि कहीं वो तुम तो नहीं हो, जिसने गौतम को परी के खइलाफ कैस लड़ने के लिए हायर किया था? यह सुनते ही नॉयना  के हाथ-पांव कांप जाएंगे और उसके हाथ से दवाई छूट जाएगी. मिहिर का शक ओर गहरा हो जाएगा, लेकिन वो नॉयना के सामने कुछ नहीं जानने का ढोंग करने वाला है, दूसरी और रणविजय बड़ी चालाकी से अंगद को अपनी मुट्ठी में करने की कोशिश करने वाला है और अंगद से कंपनी के शेयर अपने नाम कराने वाला है 

MORE NEWS

Home > मनोरंजन > ‘Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2’ Spoiler: मिहिर के सामने आएगा नॉयना का सच, फिर मचेगा गौतम की एंट्री से बवाल! जानें अपकमिंग ट्विस्ट

Written By: Chhaya Sharma
Last Updated: February 9, 2026 15:26:09 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS