<
Categories: मनोरंजन

विवादों को पीछे छोड़ कपिल के शो में मुस्कुराते दिखे एआर रहमान, हंसी से लोटपोट हुए दर्शक

विवादों के बाद AR Rahman पहली बार कपिल शर्मा के शो में नज़र आए. शो में उन्होंने अपनी सीरियस इमेज छोड़कर कपिल के साथ खूब हंसी-मजाक किया है उनके साथ विजय सेतुपति और अदिति राव हैदरी भी मौजूद थे. रहमान ने हंसते हुए कपिल के मज़ेदार सवालों के जवाब दिए और दिखाया कि वे अब पुरानी बातों को भूलकर आगे बढ़ चुके है.

Comedy Night : मशहूर संगीतकार एआर रहमान हाल ही में अपने एक बयान की वजह से विवादों में घिरे थे. पर इस विवाद के बाद वे पहली बार ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ (नेटफ्लिक्स) पर नजर आए है . एआर रहमान हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री में भेदभाव और ‘सांप्रदायिक’ (communal) राजनीति को लेकर दिए गए अपने एक बयान की वजह से चर्चा में बने हुए थे. हालांकि, उन्होंने बाद में एक वीडियो जारी कर माफी मांगते हुए कहा था कि उनके बयान को गलत समझा गया है. इस पूरे विवाद के बाद अब रहमान अपनी नई फिल्म ‘गांधी टॉक्स’ (Gandhi Talks) की टीम के साथ कपिल शर्मा के शो में नजर आए है.
शो के दौरान कपिल शर्मा ने हमेशा की तरह रहमान की टांग खिंचाई की है. कपिल ने मजाक में रहमान से कहा कि वे बहुत कम बोलते है उन्होंने रहमान को लता मंगेशकर की सीडी पर हाथ रखकर कसम खिलाई कि वे कपिल के लंबे सवालों का जवाब केवल एक शब्द (जैसे- Yes, No या Very Good) में नहीं देंगे. यह सुनकर रहमान और वहां मौजूद सभी लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए .
विजय सेतुपति और अदिति राव हैदरी ने भी लगाया कॉमेडी का तड़का
शो में एआर रहमान के साथ एक्टर विजय सेतुपति और एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी भी शामिल हुए है. कपिल ने विजय सेतुपति से जब क्रिकेट के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा कि वे क्रिकेट नहीं देखते, लेकिन जब कपिल ने नवजोत सिंह सिद्धू का जिक्र किया तो ,विजय ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया कि उन्होंने सिद्धू को ‘क्रिकेट’ में ही देखा था. एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी के साथ भी कपिल ने उनकी शादी को लेकर मजेदार मजाक किया, जिससे माहौल काफी हल्का और खुशनुमा हो गया था.
क्या था पूरा विवाद?
कुछ समय पहले एआर रहमान ने एक इंटरव्यू में कहा था कि बॉलीवुड में कुछ ताकतें उनके खिलाफ काम कर रही है और शायद ‘सांप्रदायिक’ कारणों से उन्हें काम मिलने में दिक्कत हो रही है. इस बयान पर काफी बवाल मचा था और कई बॉलीवुड सितारों ने इस पर अपनी राय भी दी है.
Mansi Sharma

Recent Posts

‘कुछ लोग शो से बाहर नहीं…’, द 50 के बाद भी जारी विवाद, बिना नाम लिए मोनालिसा ने किसे दिया करारा जवाब?

The 50 Reality Show Controversy: मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने…

Last Updated: April 4, 2026 00:09:39 IST

Yuvraj Singh: ‘ऐसे लोगों के साथ बैठना भी मंजूर नहीं’! युवी ने खोला राज, आखिर क्यों कमेंट्री से फेर लिया अपना मुंह?

युवराज सिंह ने बताया क्यों रहते हैं कमेंट्री की दुनिया से दूर? निजी टिप्पणियों पर…

Last Updated: April 3, 2026 23:13:32 IST

7:11 Minute Viral Video Fact Check: क्या Marry Umair का वीडियो असली है? क्लिक करने से पहले जान लें सच्चाई

7:11 Minute Viral Video Truth: सोशल मीडिया पर  'Marry Umair 7:11 Viral private video' नाम…

Last Updated: April 3, 2026 22:51:31 IST

Delhi Earthquake: क्या आपका घर है सेफ? दिल्ली में भूकंप के लिहाज से सबसे असुरक्षित इलाके कौन-कौन से हैं?

Delhi Earthquake Dangerous Zones: दिल्ली-NCR, पंजाब और जम्मू-कश्मीर समेत पूरे उत्तर भारतीय क्षेत्र में भूकंप के…

Last Updated: April 3, 2026 22:41:37 IST

Earthquake in North India: उत्तर भारत में महसूस किए गए भूकंप के झटके, दिल्ली से हिमाचल तक हिली धरती

उत्तर भारत में अचानक कांपी धरती, दिल्ली-NCR से लेकर पंजाब तक दहशत! आखिर कहां था…

Last Updated: April 3, 2026 22:47:39 IST

Viral Video: सड़क पर अचानक सैर पर निकला जंगली हाथी: ग्रामीणों का उमड़ा हुजूम, नजारा देख फटी रह गईं सबकी आंखें!

Odisha Elephant Video: ओडिशा के ढेंकानाल के रिहायशी इलाके में घुसा विशाल जंगली हाथी, बेखौफ…

Last Updated: April 3, 2026 21:21:19 IST