32
मशहूर कॉमेडियन और टीवी होस्ट भारती सिंह ने हाल ही में उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन किए. इस दौरान उन्हें एक ऐसा आध्यात्मिक अनुभव हुआ जिसने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया. भारती ने अपने नए यूट्यूब व्लॉग में इस अनुभव को साझा करते हुए बताया कि बाबा महाकाल के दर्शन करते ही वे खुद को रोक नहीं पाई और फूट-फूट कर रोने लगी.
शिवलिंग को देखकर हुआ साक्षात उपस्थिति का एहसास
भारती सिंह ने बताया कि जब वे मंदिर के गर्भ गृह में थी और आरती हो रही थी, तब उन्हें एक पल के लिए ऐसा लगा मानो भगवान शिव स्वयं उनके सामने खड़े हो. भारती ने कहा, जब आप शिवलिंग को देखते है, तो ऐसा लगता है जैसे महादेव आप पर मुस्कुरा रहे हो. मुझे महसूस हुआ कि वे मुझसे बात कर रहे है और कह रहे है कि जीवन में चाहे कितनी भी मुश्किलें आएं, हमेशा मुस्कुराते रहना चाहिए.
आध्यात्मिक माहौल ने किया प्रभावित
व्लॉग में अपनी टीम से बात करते हुए भारती ने बताया कि मंदिर का शांत और ऊर्जा से भरपूर वातावरण देख उनके रोंगटे खड़े हो गए थे. उन्होंने सभी भक्तों से आग्रह किया कि जीवन में कम से कम एक बार उज्जैन के महाकाल दर्शन जरूर करने चाहिए. भारती के अनुसार, बाबा महाकाल के दर्शन भक्तों को जीवन का सही रास्ता दिखाते है.
पर्सनल लाइफ: दो बच्चों की मां बनी भारती
भारती सिंह इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ में भी काफी व्यस्त है. वे हाल ही में अपने दूसरे बच्चे ‘काजू’ की मां बनी है, जबकि उनका बड़ा बेटा ‘गोला’ (लक्श) अब तीन साल का हो गया है. भारती इन दिनों कुकिंग रियलिटी शो ‘सेलिब्रिटी लाफ्टर शेफ्स’ को होस्ट कर रही है और अपने व्लॉग्स के जरिए फैंस से जुड़ी रहती है.