Hindi News / Entertainment / Mahakumbh 2025 Muslims Are Against Them Maulvis Statement Came After Katrina Kaif Took A Dip In Sangam Contractors Of Islam Are Beating Their Heads After Hearing This

'मुसलमान इनके खिलाफ..' कैटरीना कैफ के संगम में डुबकी लगाने पर मौलवी का आया बड़ा बयान, बात सुन माथा पीट रहे इस्लाम के ठेकेदार

Mahakumbh 2025: भारत में इस समय महाकुंभ जोरों पर है। बस एक दिन और, फिर यह आयोजन समाप्त हो जाएगा।

BY: Yogita Tyagi • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News(इंडिया न्यूज),  Mahakumbh 2025: भारत में इस समय महाकुंभ जोरों पर है। बस एक दिन और, फिर यह आयोजन समाप्त हो जाएगा। भारत के हर हिस्से से लोग महाकुंभ में डुबकी लगाने आ रहे हैं। अब तक रिकॉर्ड 63 करोड़ लोग डुबकी लगा चुके हैं। महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। इसके लिए तैयारियां कर ली गई हैं। कई हस्तियां भी संगम में डुबकी लगाने पहुंची हैं।

संगम स्नान के लिए महाकुंभ पहुंची कैट

अभिनेत्री कैटरीना कैफ भी महाकुंभ के आखिरी चरण में अपनी सास के साथ संगम पहुंचीं। अभिनेत्री के डुबकी लगाने के बाद कई लोगों ने इसका विरोध भी शुरू कर दिया है। इसी बीच मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने इस पर अपना बयान दिया है। मौलाना शहाबुद्दीन रजवी एक मुस्लिम धर्मगुरु हैं। उन्होंने अभिनेत्री के साथ-साथ अन्य मुस्लिम सेलेब्स के कुंभ स्नान पर भी टिप्पणी की है।

सनातनी से मुस्लिम बन गईं फेमस अदाकारा आम्रपाली दुबे! नमाज पढ़ते हुए वीडियो वायरल, हिन्दुओं का खौल गया खून, मचा बवाल

Mahakumbh 2025

महाशिवरात्रि पर ऐसे कर ली जो 4 प्रहर की पूजा, कभी छू भी नहीं पाएगी कोई पीड़ा, सदियों बनी रहेगी महादेव की कृपा!

ये क्या बोल गए मौलाना?

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि यह भारत है और भारत आजाद है। हिंदुस्तान में हर व्यक्ति को आजादी है। हिंदुस्तान में हर व्यक्ति अपनी मर्जी का मालिक है। कैटरीना कैफ, क्रिकेटर मोहम्मद कैफ और मंत्री दानिश भी नहा चुके हैं। हर कोई अपनी मर्जी का मालिक है। इस्लाम उनके खिलाफ कुछ नहीं कर सकता। मौलाना ने कहा कि शरीयत के आदेश इस्लाम को मानने वालों के लिए हैं। जो इस्लाम को नहीं मानते उनके लिए शरीयत का कोई वजूद नहीं है। फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे लोग हैं जो शरीयत को नहीं मानते। ऐसे में वे महाकुंभ में नहाएं या न नहाएं, इस पर इस्लाम की कोई जिम्मेदारी नहीं है। आपको बता दें कि मौलाना शहाबुद्दीन रजवी एक मुस्लिम धर्मगुरु हैं। ऐसे हालातों पर उनकी टिप्पणियां चर्चा का विषय बन जाती हैं।

महाकुंभ में महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों में उमड़ा जन सैलाब, भक्तों की सुरक्षा लिए पुलिस बलों की रही मौजूदगी

Tags:

mahakumbh 2025
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue