<
Categories: मनोरंजन

मोनालिसा के पति का है शाहीन बाग से कनेक्शन! डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने कर दिया बड़ा खुलासा

Monalisa Wedding Controversy: महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की शादी को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है. डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने मोनालिसा के पति पर बड़ा आरोप लगाया है. जानिए उन्होंने क्या कहा.

Sanoj Mishra on Monalisa: 2025 के महाकुंभ में माला बेचने वाली लड़की रातों-रात सोशल मीडिया स्टार बन गई थी. इन दिनों मोनालिसा एक बार फिर से सुर्खियों में है, क्योंकि उन्होंने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड से शादी कर ली. इसे लेकर तरह-तरह की बातें सामने आ रही हैं. डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने मोनालिसा  के पति पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि उसका कनेक्शन शाहीन बाग के प्रोटेस्ट से है. 

‘शाहीन बाग के प्रोटेस्ट को लीड करता था’

सनोज मिश्रा ने न्यूज 18 से बात करते हुए मोनालिसा के पति फरमान खान पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा, ‘मुझे जानकारी में आया है कि सीएए को लेकर शाहीन बाग में जो प्रोटेस्ट हो रहा था. उसको वो बागपत से आकर लीड करता था. अब आप अंदाजा लगा लीजिए कि मैं गलत बोल रहा हूं कि सही. पहले आप पूरी बात का अर्थ तो समझ लो.’

‘क्या ये शाहीन बाग वाला है?’

आगे बात करते हुए सनोज मिश्रा ने कहा कि पहले पता लगाएं है कि मोनालिसा का पति फरमान कौन है? साथ ही डायरेक्टर ने बोला, ‘वो बोल रहा है कि मैं हिंदू, पूजा करता हूं फिर बोल रहा है मुस्लिम हूं.’ ये सभी बातें कहते हुए सनोज मिश्रा ने कहा कि पूरा बात का पता लगाएं, तब उन्हें गलत कहें. इसके बाद से विवाद और बढ़ने की संभावना है. 

पहले भी आरोप लगा चुके हैं डायरेक्टर

डायरेक्टर ने मोनालिसा की शादी के बाद एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताया था कि मोनालिसा को लव-जिहाद में फंसाया जा रहा है. इसके बाद से ही डायरेक्टर को जान से मारने की धमकियां मिलने लगी. इसकी जानकारी उन्होंने खुद दी थी. 

कब हुई शादी?

मोनालिसा ने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान से केरल में कोर्ट मैरिज की. फिर एक मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से सिंदूर और मंगलसूत्र पहनकर शादी की. इसी के बाद से बवाल बढ़ गया है, क्योंकि मोनालिसा हिंदू है. अब ये मामला सांप्रदायिक मोड़ लेता भी नजर आ रहा है. 

Kamesh Dwivedi

पिछले चार वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत. जी न्यूज और अमर उजाला डिजिटल में सेवाएं दे चुके हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ मनोरंजन की खबरों में रुचि. क्रिकेट, राजनीति के अलावा कविताएं लिखने और पढ़ने का भी शौक है.

Recent Posts

‘कुछ लोग शो से बाहर नहीं…’, द 50 के बाद भी जारी विवाद, बिना नाम लिए मोनालिसा ने किसे दिया करारा जवाब?

The 50 Reality Show Controversy: मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने…

Last Updated: April 4, 2026 00:09:39 IST

Yuvraj Singh: ‘ऐसे लोगों के साथ बैठना भी मंजूर नहीं’! युवी ने खोला राज, आखिर क्यों कमेंट्री से फेर लिया अपना मुंह?

युवराज सिंह ने बताया क्यों रहते हैं कमेंट्री की दुनिया से दूर? निजी टिप्पणियों पर…

Last Updated: April 3, 2026 23:13:32 IST

7:11 Minute Viral Video Fact Check: क्या Marry Umair का वीडियो असली है? क्लिक करने से पहले जान लें सच्चाई

7:11 Minute Viral Video Truth: सोशल मीडिया पर  'Marry Umair 7:11 Viral private video' नाम…

Last Updated: April 3, 2026 22:51:31 IST

Delhi Earthquake: क्या आपका घर है सेफ? दिल्ली में भूकंप के लिहाज से सबसे असुरक्षित इलाके कौन-कौन से हैं?

Delhi Earthquake Dangerous Zones: दिल्ली-NCR, पंजाब और जम्मू-कश्मीर समेत पूरे उत्तर भारतीय क्षेत्र में भूकंप के…

Last Updated: April 3, 2026 22:41:37 IST

Earthquake in North India: उत्तर भारत में महसूस किए गए भूकंप के झटके, दिल्ली से हिमाचल तक हिली धरती

उत्तर भारत में अचानक कांपी धरती, दिल्ली-NCR से लेकर पंजाब तक दहशत! आखिर कहां था…

Last Updated: April 3, 2026 22:47:39 IST

Viral Video: सड़क पर अचानक सैर पर निकला जंगली हाथी: ग्रामीणों का उमड़ा हुजूम, नजारा देख फटी रह गईं सबकी आंखें!

Odisha Elephant Video: ओडिशा के ढेंकानाल के रिहायशी इलाके में घुसा विशाल जंगली हाथी, बेखौफ…

Last Updated: April 3, 2026 21:21:19 IST