Monalisa Wedding Controversy: महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की शादी को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है. डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने मोनालिसा के पति पर बड़ा आरोप लगाया है. जानिए उन्होंने क्या कहा.
सनोज मिश्रा ने मोनालिसा के पति पर लगाया बड़ा आरोप
Sanoj Mishra on Monalisa: 2025 के महाकुंभ में माला बेचने वाली लड़की रातों-रात सोशल मीडिया स्टार बन गई थी. इन दिनों मोनालिसा एक बार फिर से सुर्खियों में है, क्योंकि उन्होंने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड से शादी कर ली. इसे लेकर तरह-तरह की बातें सामने आ रही हैं. डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने मोनालिसा के पति पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि उसका कनेक्शन शाहीन बाग के प्रोटेस्ट से है.
सनोज मिश्रा ने न्यूज 18 से बात करते हुए मोनालिसा के पति फरमान खान पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा, ‘मुझे जानकारी में आया है कि सीएए को लेकर शाहीन बाग में जो प्रोटेस्ट हो रहा था. उसको वो बागपत से आकर लीड करता था. अब आप अंदाजा लगा लीजिए कि मैं गलत बोल रहा हूं कि सही. पहले आप पूरी बात का अर्थ तो समझ लो.’
आगे बात करते हुए सनोज मिश्रा ने कहा कि पहले पता लगाएं है कि मोनालिसा का पति फरमान कौन है? साथ ही डायरेक्टर ने बोला, ‘वो बोल रहा है कि मैं हिंदू, पूजा करता हूं फिर बोल रहा है मुस्लिम हूं.’ ये सभी बातें कहते हुए सनोज मिश्रा ने कहा कि पूरा बात का पता लगाएं, तब उन्हें गलत कहें. इसके बाद से विवाद और बढ़ने की संभावना है.
डायरेक्टर ने मोनालिसा की शादी के बाद एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताया था कि मोनालिसा को लव-जिहाद में फंसाया जा रहा है. इसके बाद से ही डायरेक्टर को जान से मारने की धमकियां मिलने लगी. इसकी जानकारी उन्होंने खुद दी थी.
मोनालिसा ने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान से केरल में कोर्ट मैरिज की. फिर एक मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से सिंदूर और मंगलसूत्र पहनकर शादी की. इसी के बाद से बवाल बढ़ गया है, क्योंकि मोनालिसा हिंदू है. अब ये मामला सांप्रदायिक मोड़ लेता भी नजर आ रहा है.
Petrol-Diesel Price Today 6 Oct 2026: 6 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल के दामों में ज्यादातर…
Drishyam 3 Box Office Collection Day 4: 'दृश्यम: द कंक्लूजन'' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार…
Weather Update Today 6 October 2026: दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में आज मौसम करवट लेगा.…
Singapore FirstDate: सिंगापुर सरकार ने 21 से 35 साल के सरकारी कर्मचारियों के लिए FirstDate…
When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में आने वाली इंदिरा एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व बताया…
Rajpal Yadav cheque bounce case: चेक बाउंस मामलों में अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें एक…