Director Sanoj Mishra on Monalisa: साल 2025 में प्रयागराज के महाकुंभ में माला बेचते हुए एक लड़की वायरल हुई, जिसका नाम मोनालिसा था. वह इतनी पॉपुलर हुई कि उसे फिल्मों में काम देने के लिए कई डायरेक्टर आगे आए. इस कड़ी में सबसे पहला नाम डायरेक्टर सनोज मिश्रा का आया. अब मोनालिसा एक बार फिर से सुर्खियों में हैं, क्योंकि उन्होंने फरमान खान नाम के युवक से शादी कर ली है. इसे लेकर सनोज मिश्रा ने कहा कि ये लव जिहाद है. इसके बाद से उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं. पढ़ें पूरी खबर.
डायरेक्टर को मिली जान से मारने की धमकी
निर्देशक सनोज मिश्रा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा किया है. इसमें उन्होंन लिखा, ‘मुझे सिर तन से जुदा करने की धमकी दी जा रही है. PFI ने जाल बनाकर केरल में कराया मोनालिसा का लव जिहाद.’ आपको बता दें कि पीएफआई एक इस्लामिक राजनीतिक संस्था है.
क्यों मिल रही धमकी?
मोनालिसा ने जब शादी की, तो सनोज मिश्रा ने एक वीडियो साझा कर इस शादी का विरोध किया था. उन्होंने आरोप लगाया कि मोनालिसा को लव-जिहाद में फंसाया गया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा किया था कि मोनालिसा को फंसाया गया है. साथ ही उन्होंने कई और बडे़े आरोप भी लगाए थे.
मोनालिसा ने मुस्लिम युवक से हिंदू रीति-रिवाज से की शादी
आपको बता दें कि मोनालिसा ने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान से केरल में कोर्ट मैरिज की. फिर एक मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से सिंदूर और मंगलसूत्र पहनकर शादी की. इसी के बाद से बवाल बढ़ गया है, क्योंकि मोनालिसा हिंदू है. अब ये मामला सांप्रदायिक मोड़ लेता भी नजर आ रहा है. अब मोनालिसा के परिवार वालों को भी बयान आ रहा है, जो इसका विरोध कर रहे हैं.