India News (इंडिया न्यूज), Mamta Kulkarni: ममता कुलकर्णी को अब किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर के पद से हटा दिया गया है। बताया जा रहा था कि ममता ने महामंडलेश्वर बनने के लिए दस करोड़ रुपए दिए हैं। जब ममता से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने चौंकाने वाला खुलासा किया। ममता कुलकर्णी को हाल ही में किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर का पद मिला था, जिस पर बवाल मच गया और फिर एक्ट्रेस को पद से हटाना पड़ा था।
अब ममता ने खुद इस पर चुप्पी तोड़ी है। साथ ही बताया कि उनके पास कितने पैसे हैं। ममता कुलकर्णी हाल ही में ‘आप की अदालत’ में आईं थीं। इस दौरान उनसे उन पर लगे आरोपों के बारे में पूछा गया था। ममता कुलकर्णी ने जवाब दिया कि उनके जितने भी बैंक अकाउंट हैं, वो सारे सरकार ने सीज कर दिए हैं। उनके अकाउंट में तो 1 करोड़ रुपए भी नहीं हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि गुरु भेंट देने के लिए भी उन्होंने दो लाख रुपए उधार लिए थे। मुंबई में उनके तीन अपार्टमेंट हैं, लेकिन वह विदेश में रह रही थीं। लंबे समय से उनके अपार्टमेंट में कोई नहीं गया, इसलिए उसकी हालत खराब हो गई है।
Mamta Kulkarni ( ममता कुलकर्णी करोड़ देकर बनीं महामंडलेश्वर)
ममता कुलकर्णी दो दशक से ज्यादा समय से देश से बाहर रह रही थीं और उन्होंने कई साल पहले फिल्मों से अपनी दूरी बना ली थी। अब जब वह भारत लौटीं तो उन्होंने संन्यास ले लिया और महामंडलेश्वर बन गईं। ममता कुलकर्णी को 24 जनवरी को किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर की उपाधि दी गई।
आपको बता दें कि इससे पहले उन्होंने त्रिवेणी संगम में स्नान कर पिंडदान किया था। इसके बाद ममता कुलकर्णी का अभिषेक किया गया और उन्हें नया नाम श्रीयामाई ममता नंद गिरि दिया गया। ममता महाकुंभ में सात दिन तक रहीं, लेकिन विवाद के बाद उन्हें महामंडलेश्वर पद से हटा दिया गया
Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.