<
Categories: मनोरंजन

14 साल की उम्र में शादी, देखी गरीबी, 18 साल में 450 फिल्मों में किया काम, 35 साल में निधन

बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस, जिसने पहचान मिलने के बावजूद फांसी के फंदे को गले लगा लिया. 14 साल की उम्र में शादी के बाद वे ससुराल छोड़ कर भाग गईं और फिल्म इंडस्ट्री का रुख किया.

Silk Smitha Story: बॉलीवुड की एक एक्ट्रेस जिन्होंने अपनी जिंदगी में बहुत काम और नाम कमाया. 14 साल की उम्र में उनकी शादी एक अधेड़ से करा दी गई थी. वो वहां से भाग गईं और एक घर में नौकरानी का काम करने लगीं. इसके बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा और 18 साल के करियर में 450 फिल्मों में काम किया. हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस सिल्क स्मिता की. उनका असली नाम वडलापति विजयलक्ष्मी था. उनका जन्म 2 दिसंबर 1960 में हुआ था. वे आंध्र प्रदेश के एलुरु जिले के कोवली गांव में वडलापति रामल्लू और सरसम्मा के घर में पैदा हुई थीं. उन्होंने चौथी कक्षा तक पढ़ाई की. गरीबी के कारण 14 साल की उम्र में उनकी शादी हो गई.

नौकरानी के रूप में किया काम

सिल्क स्मिता के ससुराल वाले उन्हें बहुत परेशान किया करते थे. इसके कारण शादी के दो साल के अंदर ही वो घर छोड़कर भाग गईं. अपना पालन करने के लिए वे नौकरानी बन गईं. इसके बाद उन्होंने चेन्नई का रुख किया और वे वहां पर एक्ट्रेस अपर्णा के लिए मेकअप-टचअप आर्टिस्ट के तौर पर काम करने लगीं.इसके बाद वहां से उन्हें फिल्मों में छोटे-छोटे रोल मिलने लगे. मलयालम डायरेक्टर एंटनी ईस्टमैन ने उन्हें स्मिता नाम दिया और एक फिल्म ‘इनाय थेडी’ फिल्म में हीरोइन के तौर पर पहला रोल दिया. हालांकि फिल्म काफी बाद में रिलीज हुई.

डायरेक्टर की पत्नी से सिखाया डांस और इंग्लिश

इसके बाद स्मिता डायरेक्टर विनू चक्रवर्ती के संपर्क में आईं. उनकी पत्नी ने स्मिता को इंग्लिश और डांस सिखाया. उन्होंने कैबरे डांसर और वैम्प का रोल करना शुरू कर दिया. साल 1980 में तमिल मूवी ‘वंडिचक्करम’ में उन्हें सबसे बड़ा रोल मिला. इसकी रिलीज के बाद उन्हें काफी पहचान मिली. इसके बाद उन्होंने अपना नाम स्मिता से सिल्क स्मिता रख लिया. स्मिता ने मलयालम, तेलुगु, कन्नड़ और कुछ हिंदी फिल्मों में भी काम किया. मूनद्रु मुगम में डांस नंबर और बोल्ड परफॉर्मेंस के कारण वे साउथ इंडियन सिनेमा में ‘सेक्स सिंबल’ के तौर पर फेमस हुईं. कई अन्य फिल्मों में भी उनके आइटम डांस काफी फेमस हुए. 

स्मिता के गाने के कारण बिकी फिल्में

इसके अलावा उन्होंने 1981 में आई अलायगल ओइवाथिल्लई फिल्म की दममदार एक्टिंग से फैंस को इंप्रेस किया. 1989 में रिलीज की गई उनकी लयनम फिल्म को कई भाषाओं में डब किया गया. कई फिल्में तो ऐसी थीं कि वो बिल्कुल ठंडे बस्ते में पड़ी हुई थीं लेकिन सिल्क स्मिता का एक गाना जोड़ने के बाद ये बिक गईं.

आत्महत्या बनी रहस्य

आपको जानकर हैरानी होगी कि स्मिता एक्टिंग के साथ ही मेकअप और कॉस्ट्यूम डिजाइन करने में भी माहिर थीं. 22 सितंबर 1996 की रात उनकी मौत हो गई. 23 सितंबर की सुबह सिल्क स्मिता की लाश होटल के कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली थी. हालांकि उन्होंने ऐसा क्यों किया, वो आज भी एक रहस्य बना हुआ है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Diwali Rituals: दिवाली के बाद पूजा की चौकी हटाने में न करें जल्दबाजी, जानें फूल, चावल और कलश के पानी का क्या करें

Diwali Rituals: दिवाली की पूजा पूरी होने के बाद, लोग अक्सर सोचते हैं कि पूजा…

Last Updated: November 9, 2026 08:36:12 IST

दो मुस्लिम बहनों के दूल्हों के हिंदू नाम! निकाह का कार्ड वायरल होते ही मचा बवाल, बीच मंडप रोकी गई शादी

Saharanpur News: सहारनपुर के गंगोह में दो मुस्लिम बहनों के निकाह कार्ड पर दूल्हों के…

Last Updated: November 9, 2026 08:31:41 IST

शेयर बाजार में लौटेगी तेजी या फिर होगी मुनाफावसूली? GIFT Nifty ने दिए बाजार में उछाल के संकेत

GIFT Nifty में 100 अंकों की तेजी से सोमवार को बाजार की मजबूत शुरुआत के…

Last Updated: November 9, 2026 08:37:07 IST

हर तरफ लाश ही लाश, दिलावी के दिन मचा हड़कंप; दो ट्रेनों की भीषण टक्कर से बूझ गए कई घर के दीपक

Egyptian Train Collision: मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी ने इस दुखद एक्सीडेंट पर अपनी…

Last Updated: November 9, 2026 08:18:11 IST

UP Petrol Diesel Price Today: यूपी में पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, 9 नवंबर को लखनऊ से नोएडा तक जानें एक लीटर का भाव

UP Petrol Diesel Price 9 Nov 2026: उत्तर प्रदेश में 9 नवंबर 2026 को पेट्रोल-डीजल…

Last Updated: November 9, 2026 08:15:36 IST

Delhi Pollution: दिवाली पर जमकर आतिशबाजी, जहरीली हुई दिल्ली की हवा; AQI का आंकड़ा देख पकड़ लेंगे माथा

Delhi Pollution: रविवार शाम को दिल्ली के कई इलाकों में बैन के बावजूद पटाखे फोड़े…

Last Updated: November 9, 2026 08:10:43 IST