Mirzapur Movie Cast: 4 सितंबर को बड़े पर्दे पर मिर्जापुर द मूवी रिलीज होने वाली है. फिल्म में दिखाई जाने वाली कहानी पहले वेब सीरीज के रूप में ओटीटी पर गर्दा उड़ा चुकी है. वहीं देखने वाली बात होगी कि फिल्म में कौन से कैरेक्टर्स नजर आएंगे और फिल्म वही जलवा बड़े पर्दे पर दिखा पाएगी या नहीं?
मिर्जापुर: द मूवी स्टार कास्ट फी
Mirzapur Movie Cast: वेब सीरीज की दुनिया में तहलका मचाने वाली ‘मिर्जापुर’ अब बड़े पर्दे पर भी अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार है. फिल्म 4 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है. सीरीज के कालीन भैया, मुन्ना भैया और गुड्डू पंडित जैसे दमदार किरदारों ने दर्शकों के बीच जबरदस्त नाम कमाया है. अब मेकर्स इस कहानी को फिल्म के रूप में लेकर आ रहे हैं. फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट है क्योंकि इसमें एक बार फिर मिर्जापुर की वही दुनिया, वही किरदार और वही देसी अंदाज देखने को मिल सकता है.
मिर्जापुर की पहचान कहे जाने वाले कालीन भैया का किरदार पंकज त्रिपाठी ने निभाया है. उनके शांत लेकिन खतरनाक अंदाज ने इस किरदार को यादगार बना दिया. कालीन भैया का रुतबा, उनकी चालाकी और मिर्जापुर की सत्ता पर पकड़ सीरीज की सबसे बड़ी खासियतों में रही है. फिल्म में भी पंकज त्रिपाठी की मौजूदगी दर्शकों को पुराना समय याद दिला देगी.
दिव्येंदु शर्मा का मुन्ना त्रिपाठी किरदार भी ‘मिर्जापुर’ के सबसे लोकप्रिय कैरेक्टर्स में शामिल है. सीरीज में मुन्ना का गुस्सा, सनक और बेबाक डायलॉग्स दर्शकों को खूब पसंद आए थे. फिल्म में मुन्ना भैया की कहानी किस तरह दिखाई जाएगी और किरदार की वापसी किस अंदाज में होगी, इसे लेकर फैंस की उत्सुकता बनी हुई है.
अली फजल ने गुड्डू पंडित के किरदार में अपनी अलग पहचान बनाई. एक आम लड़के से मिर्जापुर की सत्ता तक पहुंचने का उसका सफर कहानी का अहम हिस्सा रहा है. श्वेता त्रिपाठी शर्मा की गोलू गुप्ता भी कहानी का मजबूत किरदार रही हैं. गोलू के किरदार में आए बदलाव ने दर्शकों को काफी प्रभावित किया. इसके अलावा रसिका दुग्गल, विजय वर्मा और सीरीज से जुड़े दूसरे कलाकारों की मौजूदगी भी फिल्म को खास बना सकती है. मिर्जापुर की दुनिया में नए और पुराने किरदारों के बीच सत्ता की जंग हमेशा से कहानी का केंद्र रही है. फिल्म में यादव जी जैसे किरदार भी कहानी में नया ट्विस्ट और रोमांच जोड़ सकते हैं. सीरीज में प्रमोद पाठक ने जेपी यादव का किरदार निभाया, जो काफी पसंद किया गया था.
CJP Protest: सीजेपी लीगल हेड रत्ना सिंह ने बताया कि अभिजीत, आशुतोष और सौरभ को…
Silver Price Today 11 October 2026: आज चांदी खरीदने से पहले ताजा भाव जरूर जानें.…
Gold Rate Today 11 October 2026: बुलियन के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 1,51,690…
Mr Faisu Wife Tanya: सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैसु यानी फैसल शेख ने सऊदी अरब…
Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…
Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…