<
Categories: मनोरंजन

Miss Universe 2025: पहले हुई बेइज्जती…फिर जीत लिया ताज, मैक्सिको की Fatima Bosch बनीं Miss Universe 2025; आखिर क्यों हुआ था बवाल?

Miss Universe 2025 Finale: मिस यूनिवर्स 2025 का आयोजन इस बार थाईलैंड में किया गया था. मेक्सिकन ब्यूटी Fatima Bosch के सिर सजा मिस यूनिवर्स का ताज सजा है. वहीं भारत की मनिका टॉप 12 में भी अपनी जगह नहीं बना पाईं.

Miss Universe 2025 Finale : 74वें मिस यूनिवर्स (Miss Universe 2025) के अंतिम दिन दुनिया भर खूब चर्चाओं में रहा. दुनियाभर की ब्यूटी क्वीन्स अपने शानदार गाउन के साथ मंच पर उतरीं. इस साल मिस यूनिवर्स 2025 का आयोजन थाईलैंड में किया गया है. अगले साल की मेजबानी के लिए प्यूर्टो रिको को चुना गया है. हालांकि, इस बार यह पेजेंट काफी विवादों में भी रहा. दुनियाभर की सुंदरियों में से फातिमा बॉश ने मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया. हालांकि, भारत टॉप 12 में अपनी जगह नहीं बना पाया. भारत की तरफ से इस बार मनिका विश्वकर्मा (Manika Vishwakarma) Miss Universe 2025 में शामिल हुईं थीं. राजस्थान से ताल्लुक रखने वाली मनिका अपनी खूबसूरती, आत्मविश्वास और बुद्धिमत्ता से हर किसी का दिल जीत चुकी हैं. उन्होंने टॉप 30 में शामिल होकर भारत का गर्व बढ़ाया. 

किसने जीता मिस यूनिवर्स का खिताब

इस बार का पेजेंट विवादों में भी घिर गया. प्रतियोगिता के शुरुआत में एक प्रतियोगी की बुद्धिमत्ता पर सवाल उठाए गए. जिसके कारण कई कंटेस्टेंट नाराज होकर बाहर चली गईं. स्थिति बिगड़ते देख  होस्ट भी भावुक होकर रो पड़ीं. जिस कंटेस्टेंट पर सवाल उठाए गए थे, अब उसी ने यह खिताब अपने नाम किया है. विनर के साथ फर्स्ट और सेकेंड रनरअप भी मिल गई हैं.

मिस यूनिवर्स फाइनल राउंड में रनर-अप

  • फर्स्ट रनर-अप- थाईलैंड की प्रवीणार सिंह
  • सेकेंड रनर-अप – वेनेजुएला की स्टेफनी एबेसाली
  • थर्ड रनर-अप- फिलिपिंस की मा. एहटिसा मनालो

मिस यूनिवर्स 2025 विवाद (Miss Universe 2025 controversy)

मिस यूनिवर्स 2025 के प्री-पेजेंट इवेंट के दौरान एक पेजेंट अधिकारी के साथ सार्वजनिक और अपमानजनक झड़प के बाद फ़ातिमा अपने आंसू रोकती और भावनात्मक रूप से हिलती हुई नजर आईं. नवंबर की शुरुआत में इस इवेंट में फातिमा के आंसू रोकने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर कई लोगों ने देखा, जिससे पता चलता है कि वह अभी भी सार्वजनिक अपमान से उबर रही थीं, लेकिन उन्होंने अपना संयम बनाए रखा. जानिए क्या हुआ था. मिस यूनिवर्स 2025 का ताज पहनने से पहले, फ़ातिमा को एक कठिन चुनौती का सामना करना पड़ा जब एक मुद्दे पर मिस ग्रैंड इंटरनेशनल के निदेशक और मिस यूनिवर्स के आयोजकों में से एक, नवात इत्सराग्रिसिल के साथ उनकी झड़प हो गई. नवात ने सार्वजनिक रूप से उनकी आलोचना की, लेकिन फातिमा अपनी बात पर अड़ी रहीं और दुनिया भर के साथी प्रतियोगियों और प्रशंसकों से प्रशंसा अर्जित की.

मिस यूनिवर्स की प्रतियोगी ने किया वॉक आउट

थाईलैंड में एक प्री-पेजेंट कार्यक्रम के दौरान, एक स्पॉन्सरशिप शूट से कथित तौर पर अनुपस्थित रहने पर नवात ने फातिमा की कड़ी आलोचना की. उन्होंने सार्वजनिक रूप से उन्हें फटकार लगाई और उन्हें ‘मूर्ख’ कहा. फातिमा अपनी बात पर अड़ी रहीं और कहा कि वह गरिमा के साथ मेक्सिको का प्रतिनिधित्व कर रही हैं और चुप नहीं रहेंगी. नवात द्वारा ‘मूर्ख’ कहने की खबरें आम हैं. इस सब के बीच, फातिमा ने संयम बनाए रखा. उनकी प्रतिक्रिया से मिस यूनिवर्स 2025 की अन्य प्रतियोगियों में भी एकजुटता देखी गई, जिनमें मिस यूनिवर्स 2024 विक्टोरिया केजर थेलविग भी शामिल थीं, जो उनके समर्थन में प्री-पेजेंट कार्यक्रम से बाहर चली गईं. दुनिया भर में #StandWithFatima ट्रेंड करने लगा.

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Diwali 2026: धनतेरस से भाई दूज तक किस दिन क्या खरीदना है शुभ? सोना-चांदी से लेकर इन 5 दिनों की पूरी लिस्ट देखें

Diwali 2026: दिवाली के पांचों दिनों में अलग-अलग चीजें खरीदने की परंपरा है. जानिए धनतेरस…

Last Updated: October 31, 2026 22:25:44 IST

Meerut Crime News: चाची को दी नशीली दवा…फिर भतीजे ने बनाया वो वाला वीडियो, किया इंकार तो चाचा को भेज दी गंदी तस्वीरें

Meerut Crime News: मेरठ में भतीजे ने भाभी को नशीला खाना खिलाकर बेहोश किया, अश्लील…

Last Updated: October 31, 2026 22:16:05 IST

Watch Video: अंदर लाश लटकी थी, बाहर भगदड़ मची थी, इंदौर के नशा मुक्ति केंद्र से एक साथ भागे 70 मरीज

Indore Rehab Center Chaos: इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाकर…

Last Updated: October 31, 2026 21:19:16 IST

Azam Khan Arrested: जेल से बाहर आते ही फिर गिरफ्तार आजम खां, 15 गाड़ियों का काफिला, 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची ED

Azam Khan Into ED Custody: जमानत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा होते ही…

Last Updated: October 31, 2026 19:42:07 IST