<
Categories: मनोरंजन

Singer Mohit Chauhan Health Update: सिंगर मोहित चौहान Live Show में गाना गाते-गाते स्टेज पर गिरे, वीडियो हो रहा वायरल

Singer Mohit Chauhan Collapse: भोपाल में एक लाइव म्यूजिक प्रोग्राम के दौरान 59 वर्षीय सिंगर मोहित चौहान अचानक गिर गए. इस पूरे मामले के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हैं.

Singer Mohit Chauhan Collapse: बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर सिंगर मोहित चौहान (Bollywood Famous Singer) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में  उस समय असहज स्थिति पैदा हो गई जब सिंगर मोहित चौहान अचानक स्टेज पर फिसलकर गिर गए. इसके बाद प्रोग्राम को कुछ पलों के लिए अचानक बंद करना पड़ा. इस अनचाहे हादसे के चलते सिंगर, आयोजक और फैन्स काफी देर तक परेशान रहे. वहां मौजूद एक फैन्स के मुताबिक, रविवार (8 दिसंबर, 2025) को देर रात AIIMS भोपाल में लाइव परफॉर्मेंस चल रही थी. इस बीच देर रात उस समय माहौल थोड़ा ड्रामैटिक हो गया जब सिंगर मोहित चौहान गाने के बीच में स्टेज पर फिसलकर गिर गए. इससे वहां पर अफरातफरी मच गई.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो

म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान सिंगर मोहित चौहान के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं. बताया जा रहा है कि वहां मौजूद फैन्स ने ये वीडियो सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किए, जो लगातार वायरल हो रहे हैं.  इस बीच कई फ़ैन्स ने सिंगर मोहित चौहान के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई है और उनके लिए शुभकामनाएं भेजी हैं.  इस हादसे के बावजूद ज़रूरी चेक पूरे होने के बाद बाकी इवेंट जारी रहा.

कैसे हुआ हादसा

म्यूजिक कॉन्सर्ट में मौजूद फैन्स के मुताबिक, मोहित चौहान से लोगों ने ‘रॉकस्टार‘ फिल्म के मशहूर गाने ‘नादान परिंदे… गाने की फरमाइश की गई. गीत गाने के दौरान सिंगर मोहित चौहान जब ऑडियंस के साथ गाते हुए स्टेज लाइट के पास गए, तो अचानक गलती से उनका पैर लाइटिंग फिक्सचर से टकरा गया. जब तक वह कुछ समझ पाते उनका बैलेंस पूरी तरह से बिगड़ गया. इस हादसे के एक नहीं कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. एक बहुत ज़्यादा शेयर हो रहे वीडियो में से एक में सिंगर मोहित चौहान को आगे की ओर गिरते हुए देखा जा सकता है. इस वीडियो के मुताबिक, जैसे ही सिंगर मोहित चौहान का बैलेंस बिगड़ा तो तुंरत भीड़ में रिएक्शन हुआ. इस बीच म्यूज़िक अचानक बंद होने पर वे हैरानी से हांफने लगे. कुछ पल के लिए फैन्स के बीच खामोशी छा गई.

रेटिना 8.0 इवेंट के दौरान हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि यह पूरा हादसा  7 दिसंबर, 2025 का है जब AIIMS भोपाल में  रेटिना 8.0 इवेंट चल रहा था. यहां पर स्टूडेंट्स के साथ-साथ अस्पताल प्रशासन से जुड़ा स्टाफ भी मशहूर सिंगर को उनके कुछ बेहतरीन हिट गाने गाते हुए देखने के लिए इकट्ठा हुआ था. वहीं, हादसे के बाद वीडियो और फ़ोटो सोशल प्लेटफ़ॉर्म पर वायरल हो गए हैं.

मोहित ने गाए हैं कई मशहूर गाने

यहां पर बता दें कि मोहित चौहान बॉलीवुड के मशहूर सिंगर हैं. उन्होंने साड्डा हक़, तुम से ही, इलाहीके अलावा बहुत से ऐसे गीत गाए हैं, जिन्हें फैन्स पसंद करते हैं. उनके स्वास्थ्य को लेकर अब तक कोई ऑफ़िशियल बयान जारी नहीं किया है.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Viral Video: दिल्ली में हिंदू परिवार आखिर क्यों पाल रहे हैं सूअर? हैरान करने वाली है पीछे की वजह

Delhi Pig Rearing Controversy: वायरल वीडियो में महिला कह रही है कि ' महिला कहती…

Last Updated: March 25, 2026 12:45:24 IST

क्या बच्चों का भी बनतै है पैन कार्ड? कैसे करें अप्लाई? किन दस्तावेजों की पड़ती है जरूरत

इन प्रक्रियाओं में पैन कार्ड की जरूरत पड़ती है. चलिए आपको बताते हैं बच्चों का…

Last Updated: March 25, 2026 12:40:40 IST

मिडिल ईस्ट में खत्म होगा जंग! ट्रंप ने ईरान के सामने रखी 15 शर्त, क्या मानेंगे मोजतबा खामेनेई?

Donald Trump: मिडिल ईस्ट में ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच जारी जंग को लेकर अब…

Last Updated: March 25, 2026 12:36:14 IST

नवरात्रि के सातवें दिन शाम की पूजा में करें मां कालरात्रि की ये आरती, दूर होंगी जीवन की सभी बाधाएं

Chaitra Navratri Day 7: चैत्र नवरात्रि हिंदू धर्म का एक अत्यंत पवित्र पर्व है, नौ…

Last Updated: March 25, 2026 12:32:33 IST

Fact Check: क्या एक बार फिर लगने वाला है लॉकडाउन, दूर कर लीजिए अपना हर कंफ्यूजन

पीएम मोदी के एक बयान के कारण लोग एक बार फिर शॉक हो गए हैं.…

Last Updated: March 25, 2026 12:36:52 IST

રાજકોટમાં મંત્ર થેરાપી દરબાર યોજાયો, ૭૫૦થી વધુ લોકોએ લીધો આધ્યાત્મિક અનુભવ

નિઃશુલ્ક દરબારો દ્વારા સમાજ કલ્યાણનો સંકલ્પ, રાજ્યભરમાં આગામી કાર્યક્રમોની જાહેરાત

Last Updated: March 25, 2026 12:06:26 IST