Monalisa Husband: महाकुंभ के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल हुई मोनालिसा तो आप सभी को याद ही होगा. जिनकी नीली-भूरी आंखों ने सबको अपना दीवाना बना लिया था. अब जानकारी सामने आ रही है कि मोनालिसा ने अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान के साथ शादी कर ली है. लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि मोनालिसा ने मुस्लिम युवक से हिंदू रीति रिवाजों के साथ शादी की है.
शादी का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसमें मोनालिसा सिंदूर और मंगलसूत्र पहने हुए नजर आ रही है. ऐसे में मोनालिसा एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं.
मोनालिसा ने हिंदू रीति रिवाज के तहत क्यों की शादी?
अब सवाल उठ रहा है कि मोनालिसा ने आखिर हिंदू रीति रिवाज क्यों की? इसके पीछे की वजह बताई जा रही है कि सामाजिक विरोध से बचने के लिए मोनालिसा ने हिंदू रीति रिवाज से शादी की.
लव जिहाद में फंसी वायरल गर्ल मोनालिसा? डायरेक्टर का सनसनीखेज दावा, कहा- मैनेजर ने किया सौदा
केरल के किस मंदिर में की शादी?
जानकारी के अनुसार, मोनालिसा ने तिरुवनंतपुरम के अरुमनूर नैनार मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से फरमान खान से शादी की. शादी के बाद मोनालिसा मांग में सिंदूर और मंगलसूत्र पहनी हुई नज़र आई. शादी से पहले मोनालिसा ने बताया कि उनके पिता इस शादी के खिलाफ हैं. इसके अलावा, उन्होंने बताया कि उनके पिता किसी और से शादी करने के लिए मजबूर कर रहे थे. इसलिए उन्होंने फरमान के साथ भागकर शादी करने का फैसला किया.
कौन है फरमान खान?
मानालिसा की अचानक हुई शादी के बाद हर किसी के मन में एक ही सवाल उठ रहा है कि आखिर उनका पति कौन है? मीडिया रिपोर्ट के हवाले से सामने आ रही जानकारी के मुताबिक, मोनालिसा के पति का नाम फरमान खान है. बताया जा रहा है कि फरमान खान पेशे से एक्टर है. सोशल मीडिया प्रोफाइल में फरमान ने खुद को एक्टर और मॉडल बताया है. प्रोफाइल को खंगालने के बाद आपको फरमान खान की रजनीकांत के साथ की तस्वीर भी दिखेगी. फरमान ने मोनालिसा के साथ भी एक फिल्म में काम किया है. इस मलयालम फिल्म का नाम ‘नागंमा’ है.
फरमान खान साउथ और भोजपुरी की कई और फिल्मों में छोटी-छोटी भूमिका निभा चुका है. एजाज खान, पुनीत इस्सर, अक्षरा सिंह, खेसारी लाल यादव जैसे सितारों संग इसकी तस्वीर है.