Live
Search
Home > मनोरंजन > Video: ‘फरहान नहीं करना चाहता था, मैंने जबरदस्ती…’, क्या मोनालिसा के मुस्लिम पति ने छोड़ दिया इस्लाम धर्म?

Video: ‘फरहान नहीं करना चाहता था, मैंने जबरदस्ती…’, क्या मोनालिसा के मुस्लिम पति ने छोड़ दिया इस्लाम धर्म?

Monalisa Marriage: मोनालिसा ने मुस्लिम युवक फरमान खान से कल केरल के एक मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली है. जिसको लेकर उन्होंने आज प्रेस वार्ता कर अपनी बात रखी. आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या-क्या कहा?

Written By: Sohail Rahman
Last Updated: March 12, 2026 15:24:30 IST

Mobile Ads 1x1

Monalisa Press Conference: महाकुंभ मेले के दौरान अपनी नीली-भूरी आंखों की वजह से सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई मोनालिसा एक बार फिर सुर्खियों में हैं. दरअसल, मोनालिसा ने एक मुस्लिम युवक से शादी कर ली है. जिसका नाम फरमान खान बताया जा रहा है. मोनालिसा ने फरमान खान से हिंदू रीति रिवाज से शादी की है. कल उन्होंने शादी की थी. आज मीडिया के सामने आकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की है. प्रेस वार्ता के दौरान मोनालिसा और उनके पति फरमान खान दोनों नजर आ रहे हैं.

प्रेस वार्ता के दौरान मोनालिसा ने कहा कि मेरी शादी हिंदू रीति रिवाज से हुई है. वैसे तो मेरे से ये शादी नहीं करना चाहता था. लेकिन मैंने ही जबरदस्ती शादी की है. मेरे माता-पिता दूसरे लड़के से मेरी शादी करवाना चाहते थे. मुझे वो लड़का अच्छा नहीं लगा. वो लोग मेरी शादी बुआ के लड़के से करवाना चाहते थे. बुआ का लड़का मेरा तो भाई हो गया.

शादी में शामिल नहीं हुए पापा

इस प्रेस वार्ता के दौरान मोनालिसा ने कहा कि मेरे पापा साथ में ही आए थे. लेकिन उन्होंने शादी में अटेंड नहीं किया था. वो अभी भी यहीं हैं. अभी वो थोड़ा नाराज हैं. इस शादी को सब लव जिहाद बोल रहे हैं. लेकिन ऐसा कुछ नहीं है. इस पर बोलते हुए फरमान खान ने कहा कि हम कलाकार हैं. हमारे लिए सब धर्म एक ही है. मोनालिसा भी इस पर कहती है कि मैं सब धर्मों को एक ही मानती हूँ. हम दोनों में से किसी ने अपना धर्म नहीं बदला है.

‘सिर तन से जुदा कर देंगे’ मोनालिसा की शादी को बताया लव जिहाद, डायरेक्टर सनोज मिश्रा को मिली जान से मारने की धमकी

उत्तर प्रदेश के बागपत का रहने वाला है फरमान

फरमान ने कहा कि मैं फिल्मों में काम करता हूं. मलयालम और हिंदी में सब में काम करता हूं. अभी एक मलयालम फिल्म भी आने वाली है. मैं उससे प्यार करता हूं. प्यार में ऐसा कुछ नहीं हैं कि कन्वर्ट करना ही जरूरी है. फरमान ने आगे कहा कि वो उत्तर प्रदेश के बागपत जिले का रहने वाला है. केरल पुलिस और सरकार ने बहुत मदद की. इसलिए सरकार और पुलिस का बहुत-बहुत धन्यवाद. इसके बाद जब पत्रकारों ने मोनालिसा की उम्र को लेकर सवाल किया तो फरमान खान ने मोनालिसा का आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र दिखाया. जिसके अनुसार मोनालिसा बालिग हैं.

मोनालिसा ने मुस्लिम युवक के साथ हिंदू रीति रिवाज से क्यों की शादी, केरल के इस मंदिर को क्यों चुना?

MORE NEWS