<
Categories: मनोरंजन

शादी के विवाद के बीच अटकी मोनालिसा की फिल्म? जानिए अब क्या है प्रोजेक्ट का हाल

Monalisa Movie Update: महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा इन दिनों अपनी शादी को लेकर विवादों में घिरी हुई हैं. लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. सवाल उठ रहा है कि क्या मोनालिसा की फिल्म अब नहीं रिलीज होगी? जानिए सबकुछ इस खबर में.

Monalisa Controversy: साल 2025 में प्रयागराज के महाकुंभ से अचानक रातों-रात सोशल मीडिया पर छा जाने वाली मोनालिसा इस समय फिर से सुर्खियों में हैं. वजह हैं उनकी फरमान खान से शादी. इस मामले में डायरेक्टर सनोज मिश्रा भी शामिल हो गए हैं, जो मोनालिसा पर फिल्म बना रहे हैं. इस कारण से महाकुंभ वायरल गर्ल की फिल्म की रिलीज को लेकर सवाल उठ रहे हैं. चलिए जानते हैं क्या है अपडेट.

क्या नहीं रिलीज होगी मोनालिसा की फिल्म?

महाकुंभ से वायरल होने के बाद डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने कहा कि वह मोनालिसा को फिल्म में कास्ट करेंगे. उन्होंने अपना निभाया वादा पूरा भी किया और फिल्म बनानी शुरू की. फिल्म का नाम रखा ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’. बीते महीने फिल्म का टीजर भी रिलीज किया गया. हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट नहीं बताई गई. टीजर के अंत में डायरेक्टर ने कहा कि इस फिल्म को बनाने के लिए उन्हें बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा है, लेकिन अब वह फिल्म आपके बीच आ रही है. इस समय मोनालिसा की शादी को लेकर चल रहे विवाद से लोगों के मन में फिल्म की रिलीज को लेकर असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है. हालांकि, आपको बता दें फिल्म के ना रिलीज होने या अटकने को लेकर कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है. 

क्यों लग रही अटकलें?

मोनालिसा ने जबसे फरमान खान नाम के युवक से शादी की है. तभी से डायरेक्टर सनोज मिश्रा भी कफा हैं. उन्होंने कहा कि मोनालिसा को लव जिहाद में फंसाया गया है. इसके बाद से डायरेक्टर को जान से मारने की धमकियां भी मिल रही हैं. इसी को देखते हुए लोगों को लग रहा है कि कहीं फिल्म की रिलीज टल ना जाए. 

कौन हैं मोनालिसा?

मोनालिसा भोसले मध्य प्रदेश के महेश्वर जिले की रहने वाली हैं और बंजारा समुदाय से आती हैं. वह 2025 के प्रयागराज महाकुंभ मेले में रुद्राक्ष की माला बेचते हुए अचानक सुर्खियों में आ गई थीं. उनकी भूरी आंखों और आत्मविश्वास से भरे अंदाज में माला बेचने के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए, जिसके बाद लोग उन्हें महाकुंभ वायरल गर्ल कहने लगे. इसके बाद उन्हें फिल्मों और गानों में कास्ट करने की होड़ लग गई. इस कड़ी में सबसे आगे डायरेक्टर सनोज मिश्रा रहे. 

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

क्या सच में Premanand Maharaj से मिलने के लिए Virat Kohli ने लिए 5 करोड़? अब किंग कोहली के टीम ने किया खुलासा; कहा-महाराज जी से मिलने…

Virat Kohli Premanand Maharaj Controversy: सोशल मीडिया पर एक अफवाह फैल रही है कि विराट…

Last Updated: October 7, 2026 11:56:28 IST

Shagun Sharma Breakup: अमन गांधी से ब्रेकअप…अब ‘खतरों के खिलाड़ी’ के इस कंटेस्टेंट के साथ जुड़ा नाम; क्या Move On कर चुकीं हैं शगुन?

Shagun Sharma-Karan Wahi Affair Rumours: शगुन शर्मा ने अमन गांधी से ब्रेकअप की पुष्टि की…

Last Updated: October 7, 2026 11:44:58 IST

Kiara Adavani Second Pregnancy: फिर प्रेग्नेंट हुईं कियारा आडवाणी, सालभर में दूसरे बच्चे को देने जा रही जन्म; कपल ने खुद किया कन्फर्म

Kiara Adavani Second Pregnancy: कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए…

Last Updated: October 7, 2026 11:26:35 IST

RBI Repo Rate Hike: होम लोन से लेकर कार लोन तक, इन लोगों को बड़ा झटका, बढ़ेगी EMI? RBI ने बढ़ाया रेपो रेट

RBI Repo Rate Hike: पिछली बार रेपो रेट में बढ़ोतरी फरवरी 2023 में हुई थी,…

Last Updated: October 7, 2026 10:37:54 IST

Chammak Challo जाएंगे भूल…अब ट्रेंड होगा ‘डैडी कूल’, 15 साल बाद King में Shahrukh-Kareena का नया गाना मचाएगा तहलका

Shahrukh Kareena Song: फिल्म 'किंग' में शाहरुख खान और करीना कपूर की जोड़ी फिर नजर…

Last Updated: October 7, 2026 10:23:53 IST