Live
Search
Home > मनोरंजन > ‘एपस्टीन फाइलों से…’,  मिडिल ईस्ट जंग के बीच मुनव्वर फारूकी के पोस्ट से मचा घमासान, सोशल मीडिया पर भड़के यूजर्स

‘एपस्टीन फाइलों से…’,  मिडिल ईस्ट जंग के बीच मुनव्वर फारूकी के पोस्ट से मचा घमासान, सोशल मीडिया पर भड़के यूजर्स

मुनव्वर फारूकी पोस्ट इज़राइल-ईरान विवाद: मुनव्वर फारूकी का पोस्ट US-इज़राइल और ईरान के लड़ाई के बीच एक सेंसिटिव समय में आया. जिसे देख नेटिजन्स ने मिला-जुला रिएक्शन दिया है. ऐसे में चलिए विस्तार से जानें पूरी खबर.

Written By: Shristi S
Last Updated: 2026-03-03 16:33:34

Mobile Ads 1x1

Munawar Faruqui Post Israel Iran War: रियलिटी शो स्टार और मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी को मिडिल ईस्ट की लड़ाई के बीच एक विवादित पोस्ट शेयर करने के बाद नेटिज़न्स के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है. देशों का नाम लिए बिना, उन्होंने ईरान को ‘गाजा में नरसंहार के खिलाफ खड़े होने वाले एकमात्र देश’ के तौर पर सपोर्ट करने का इशारा किया. उनके इस पोस्ट से सोशल मीडिया पर हलचल मच गईं.

मुनव्वर फारूकी का पोस्ट US-इज़राइल और ईरान के लड़ाई के बीच एक सेंसिटिव समय में आया. जिसे देख नेटिजन्स ने मिला-जुला रिएक्शन दिया है. ऐसे में चलिए विस्तार से जानें पूरी खबर.

ईरान-इज़राइल-US लड़ाई पर मुनव्वर फारूकी ने क्या कहा?

मुनव्वर फारूकी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X, लिखा कि तेल और सोने का बहुत मशहूर ग्रिड, एपस्टीन फाइलों से दुनिया का ध्यान भटकाना. उस अकेले देश पर बमबारी करना जिसमें गाजा में नरसंहार के खिलाफ खड़े होने की हिम्मत थी. बच्चों का यौन शोषण करने वाला हीरो बनना दुनिया की बदसूरती की निशानी है.

मुनव्वर फारूकी के पोस्ट पर नेटिज़न्स का रिएक्शन

उनके पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए, एक यूज़र ने कमेंट्स में लिखा कि सिर्फ़ देश? दूसरे ने मुनव्वर फारूकी के पोस्ट का विरोध करते हुए कहा कि तो फिर ईरान में लोग नाच क्यों रहे हैं और जश्न क्यों मना रहे हैं? तीसरे ने कमेंट किया कि पायनियर कौन है? तो फिर पूरे इतिहास में इसकी बुराई करो. किसी और ने फारूकी की बुराई करते हुए कहा कि वही देश और लीडर लाखों इराकियों की हत्या के लिए ज़िम्मेदार था, क्या तुम इस बारे में बोलने की हिम्मत कर सकते हो? या कम से कम मुझे फैक्ट्स से गलत साबित करो.

एक और ने कमेंट किया कि ओह! तो यह उस आदमी के लिए तुम्हारी सफाई है जिसने औरतों पर ज़ुल्म किए और बाल विवाह को लीगल बनाया? यह तुम्हारी दुनिया में वैलिड और आइडियल होना चाहिए लेकिन कोई भी सिविल और लॉजिकल इंसान इसे नहीं मानेगा. मॉन्स्टर्स का बचाव करना बंद करो.

मुनव्वर फारूकी के पोस्ट को सपोर्ट करने वाले

हालांकि, लोगों के एक ग्रुप ने फारूकी का सपोर्ट भी किया. उनमें से एक यूज़र ने कहा कि तुम मुझे कभी पसंद नहीं आए… कभी भी नहीं… पर मैं आज कहती हूँ हीरो हो तुम… स्पाइन वाला इंसान.  दूसरे ने कहा कि हर किसी में अपनी सच्चाई पर खड़े होने की ताकत नहीं होती, लेकिन तुम ऐसा करने में कभी नहीं हिचकिचाते. सच के साथ बोलने और खड़े होने की हिम्मत दिखाने के लिए धन्यवाद. एक दूसरे यूज़र ने कमेंट्स में कहा कि जब पावर पावर को बचाती है, तो न्याय एक दिखावा बन जाता है. इतिहास याद रखेगा कि कौन चुप रहा और कौन मज़बूती से खड़ा रहा.

MORE NEWS