‘Naagin 7’ February 8 Written Update: एकता कपूर का नया सीरियल ‘नागिन 7’ टीवी पर जमकर धमाल मचा रहा है. शो को TRP में नंबर वन पर लाने के लिए मेकर्स खूब पसीना बहा रहे हैं. प्रियंका चाहर चौधरी के फेमस शो ‘नागिन 7’ के बीते एपिसोड में ड्रामा, बदला और प्यार का जबरदस्त तड़का देखने को मिला है. ‘नागिन 7’ के फरवरी 8 के एपिसोड की शुरुआत होती है अनंता और अहाना के टकराव से होती है, दोनों के बीच का महौल बेहद गर्म हो जाता है. अनंता गुस्से में कहती है कि वो किसी भी कीमत पर आर्यमान को माफ नहीं करेगी, उसे अपने परिवार की मौत का हबर पल अच्छे से याद है वो कसम खाती है कि जो हो जाए वह आर्यमान बदला लेकर ही रहेगी और उसे दर्दनाक मौत देगी. वही एक और अनंता सामने आती है और उसे शादी की बधाई देतीऔर कहती है कि उसे अपना प्यार मिल गया, लेकिन यह सुनते हीअहाना भड़क जाती है और इस सच्चाई को मानने से इंकार कर देती है
बलजीत, परमीत और ऋषभ करते है एयरुल से नागमणि की डील
वहीं दूसरी ओर विलेन गैंग बलजीत, परमीत और ऋषभ एयरुल से नागमणि की डील फाइनल करने पहुंचते हैं. वहीं एयरुल तीनों को साफ कहता है कि उसे जल्द नागमणि चाहिए. एयरुल परमीत को मगरमच्छों वाली झील के पास ले जाता है और वहा जाकर धमकाने लगता है, मगरमच्छ परमीत के हाथ को काट लेता है और वह दर्द से चिल्लाता है, जिसके बाद बलजीत और ऋषभ की भी हवा टाइट हो जाती है और वहा डर का महौल बन जाता है. एयरुल धमकी देता है कि उसे किसी भी कीमत पर 4 दिन में नागमणि चाहिए, वरना अंजाम बेहद बुरा हो सकता है.
Ahana takes another victim’s life!!#PriyankaChaharChoudhary #NamikPaul #EishaSingh #AryaVi #PriMik #AliceKaushik #Naagin #AryanTa #Naagin7 🐍 pic.twitter.com/Uw4Db1ud7D
— Naagin 7 – Colors TV (@Naagin_7_Colors) February 8, 2026
ऋषभ पर वार करती है आहाना
अगले सीन में दिखाया जाता है कि परमीत बेहद चालाकी से अहाना को उसके पिता के हीरे वाली बात में उलझा देता है. वीडियो कॉल पर अहाना अपने पिता से बात कर रही होती है, जिसमें उसके पिता अपनी नई गर्लफ्रेंड को एक कीमती हीरा देने की बात करते हैं, इसी बात को लेकर परमीत अहाना को भड़काता है कि उस हीरे को वो खुद ले ले. अहाना को भी लगने लगता है कि उस हीरे पर सिर्फ उसी का हक है. लेकिन पहले अहाना परमीत को मना करती है, क्योंकि उसे चोरी करना गलत लगता है, लेकिन धीरे-धीरे परमीत उसे ऐसा करने के लिए मना लेते है और वह गुफा में जाने को तैयार हो जाती है. वहीं खदान में हीरे की तलाश करते हुए ऋषभ सब से अलग हो जाता है, लेकिन इ बात का पता अहाना को लगता है और वो उसका पीछा करती है और वहीं अपना नागिन रूप धारण कर लेती है। वह ऋषभ को उसे उसके सारे पाप याद दिलाती है कि कैसे उसके परिवार ने अहाना के पूरे परिवार को जान से मार दिया था, जिसके बाद ऋषभ अहाना से जान की भीख मांगता है, लेकिन अहाना का गुस्सा शांत नहीं होता और वह हमला कर देती है.
Priyanka’s peak moment of Naagrani Ananta, from today’s Episode!!! How she carries every emotion effortlessly!!! 🔥💥❤️🔥😮💨🤌🏻#PriyankaChaharChoudhary #NamikPaul #EishaSingh #AryaVi #PriMik #AliceKaushik #Naagin #AryanTa #Naagin7 🐍 pic.twitter.com/jGSTeN57vq
— Naagin 7 – Colors TV (@Naagin_7_Colors) February 8, 2026
आर्यमान के सामने आती है आहाना की सच्चाई
जैसे ही अहाना गुफा से बाहर निकलती है, वैसे ही आर्यमान गुफा में आ जाता है और अहाना का असली नागिन रूप देख लेता है। लेकिन वो बहुत घबरा जाता है और वहाँ से तुरंत भाग जाता है। वहीं अहाना वापस परमीत और बलजीत के पास जाती है और ऋषभ के बारे में पूछने प अनजान बनने का नाटक करती है, लेकिन उस दौरान बस एक बात सोतच रही होती है कि वो आर्यमान को कैसे पकड़े, जिससे वो सबको सच ना बता पाए. वहीं आर्यमान भगता हुआ अपने ऑफिस जाता है और वहां नागिनों की किताब पढ़ता है, जो परमीत ने उसे दी होती है. वह सोच में पड़ जाता है कि जो उसने देखा, क्या वह सच था या उसका कोई भ्रम था. इसके बाद अहाना भी शिव मंदिर पहुंचती है और बहरानी को सब कुछ बताने लगती है। बहरानी इस बात से नाराज हो जाती है कि मौका मिलने पर भी उसने आर्यमान को खत्म क्यों नहीं किया। अहाना बताती है कि उसने कोशिश की थी, लेकिन वो वहाँ से भाग गया. लेकिन आर्यमान तभी मंदिर पहुंच जाता है और दोनों की बातें सुन लेता है वहां वह पुरानी नागिन रानियों की तस्वीरें भी देखता है और सारा राज समझने लगता है, वहीं अहाना और बहरानी भी आर्यमान के सामने सारी सच्चाई खोल देती हैं. अहाना खंजर उठाती है, लेकिन वार करने से पहले उसके दिल में पुराना प्यार जाग उठता है यह देखकर बहरानी को बेहद गुस्सा आ जाता है.