<
Categories: मनोरंजन

पिता ने घर-घर जाकर बेचे समोसे, भाई-बहन करते थे जगराते, खुद भी 4 साल की उम्र से ही काम करने को मजबूर, आज करोड़ों की मालकिन है ये सिंगर

Neha Kakkar Birthday: इंडस्ट्री की जानी-मानी सिंगर नेहा कक्कड़ आज 6 जून को अपना 37वां जन्मदिन मना रहीं हैं।

India News (इंडिया न्यूज), Neha Kakkar Birthday: इंडस्ट्री की जानी-मानी सिंगर नेहा कक्कड़ आज 6 जून को अपना 37वां जन्मदिन मना रहीं हैं। उनकी निजी जिंदगी आसान नहीं रही है। जीवन में नेहा ने बहुत से दुःख देखें हैं। नेहा कक्कड़ का जन्म उत्तराखंड के ऋषिकेश में एक बहुत सिंपल से परिवार में हुआ था। उस वक्त उनका परिवार इतनी आर्थिक तंगी से जूझ रहा था कि माता-पिता तीसरे बच्चे को जन्म नहीं देना चाहते थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेहा के जन्म के समय उनकी मां का गर्भपात कराने की कोशिश की गई लेकिन उनकी मां आठ सप्ताह से ज्यादा की गर्भवती थीं, इसलिए डॉक्टर ने अबॉर्शन से मना कर दिया। इसी वजह से नेहा कक्कड़ ने इस दुनिया में कदम रखा।

पिता बेचते थे समोसे

नेहा के पिता दिन में समोसे बेचते थे और रात में जागरण कराते थे। इतना करने के बावजूद पांच लोगों का खर्चा चलाना आसान नहीं था। नेहा ने बताया था कि उनकी बड़ी बहन सोनू जिस स्कूल में पढ़ती थीं, उसके बाहर ही उनके पिता समोसे की रेहड़ी लगाते थे। परिवार की हालत ऐसी थी कि सभी एक ही कमरे में रहते थे। इसी माहौल में नेहा ने महज चार साल की उम्र में काम शुरू कर दिया। वो भी जागरणों में गाना गाने लगीं।

अक्षय कुमार की Housefull 5 ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, पहले दिन ही तोड़े सारे रिकॉर्ड, टिकट खिड़की पर जानें से पहले पढ़ें फर्स्ट रिव्यू

नेहा ने ऐसी पलटी अपनी किस्मत

संगीत की दुनिया में पहला बड़ा मौका तब मिला जब नेहा मुंबई आईं और रिएलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ में हिस्सा लिया। हालांकि वो पहले ही सीजन में बाहर हो गईं। जजों को उस समय उनकी आवाज में वह जादू नहीं दिखा, जिसकी तलाश थी। बावजूद इसके, नेहा ने हार नहीं मानी और मेहनत जारी रखी। नेहा कक्कड़ ने कई बार अपने संघर्ष के दिनों की चर्चा की है और अपनी सफलता का श्रेय बड़ी बहन सोनू कक्कड़ को दिया है। हालांकि, हाल ही में नेहा, सोनू और भाई टोनी कक्कड़ के बीच मतभेद की खबरें आई थीं, जो अब सुलझ चुकी हैं।

आज हैं करोड़ों की मालकिन

नेहा आज न सिर्फ एक सफल सिंगर हैं, बल्कि एक परफॉर्मर और टीवी शो जज के रूप में भी लोकप्रिय हैं। उनके पास Audi Q7, Mercedes Benz GLS 350 और BMW जैसी लग्जरी गाड़ियां हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति 65 करोड़ रुपए से अधिक है। एक वक्त था जब नेहा रात-रात भर जागरण करती थीं, और आज वो आलीशान बंगले में शाही जिंदगी जी रही हैं।

‘माफी मांगता हूं…आप मुझे भगोड़ा कह सकते हैं’, विजय माल्या ने खुद से ही किया अपने कर्मों का खुलासा, भारत वापस लौटने को लेकर दिया बड़ा बयान

Recent Posts

Diwali 2026: धनतेरस से भाई दूज तक किस दिन क्या खरीदना है शुभ? सोना-चांदी से लेकर इन 5 दिनों की पूरी लिस्ट देखें

Diwali 2026: दिवाली के पांचों दिनों में अलग-अलग चीजें खरीदने की परंपरा है. जानिए धनतेरस…

Last Updated: October 31, 2026 22:25:44 IST

Meerut Crime News: चाची को दी नशीली दवा…फिर भतीजे ने बनाया वो वाला वीडियो, किया इंकार तो चाचा को भेज दी गंदी तस्वीरें

Meerut Crime News: मेरठ में भतीजे ने भाभी को नशीला खाना खिलाकर बेहोश किया, अश्लील…

Last Updated: October 31, 2026 22:16:05 IST

Watch Video: अंदर लाश लटकी थी, बाहर भगदड़ मची थी, इंदौर के नशा मुक्ति केंद्र से एक साथ भागे 70 मरीज

Indore Rehab Center Chaos: इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाकर…

Last Updated: October 31, 2026 21:19:16 IST