Live
Search
Home > मनोरंजन > O’ Romeo: कपिल शर्मा के शो में शाहिद के जवाब, ‘बच्चों की मम्मी…’ ने जीत लिया फैंस का दिल, असल जिंदगी में भी रोमियो से कम नहीं हैं एक्टर!

O’ Romeo: कपिल शर्मा के शो में शाहिद के जवाब, ‘बच्चों की मम्मी…’ ने जीत लिया फैंस का दिल, असल जिंदगी में भी रोमियो से कम नहीं हैं एक्टर!

शाहिद कपूर का वैलेंटाइन डे को लेकर एक रिएक्शन इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है. कपिल ने वैलेंटाइन डे के बहाने शाहिद से पूछा कि वो इस खास दिन मीरा को क्या गिफ्ट देते हैं? इस पर शाहिद का रिएक्शन देखने लायक था, जोकि वायरल हो रहा है.

Written By: Shivangi Shukla
Last Updated: 2026-02-12 15:24:26

Mobile Ads 1x1

शाहिद कपूर का वैलेंटाइन डे को लेकर एक रिएक्शन इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है. हाल ही में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ओ रोमियो’ के प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा के शो पर आये थे. नेटफ्लिक्स इंडिया ने इस मजेदार एपिसोड का एक टीज़र साझा किया, जिसमें कपिल शाहिद को शादी के बाद भी वैलेंटाइन डे के संदेश मिलने पर चिढ़ाते नजर आए.
कपिल शर्मा ने शो पर वैलेंटाइन डे गिफ्ट्स पर शाहिद की चुटकी ली– “मीरा को क्या गिफ्ट देते हो?” इस पर शाहिद ने जो जवाब दिया, वो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

कपिल शो का वायरल मोमेंट

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी कपिल शर्मा के शो पर पहुंचे तो कपिल ने वैलेंटाइन डे के बहाने शाहिद से पूछा, “मीरा को क्या गिफ्ट देते हो इस खास दिन?” शाहिद का रिएक्शन देखने लायक था– पहले हिचकिचाहट, फिर शरमाते हुए हंसते हैं. इसके बाद जब कपिल ने चुटकी ली, “लड़कियां वैलेंटाइन पर मैसेज करती हैं क्या?”  कपिल ने कहा बच्चे तो अभी छोटे हैं, वो तो समझेंगे नहीं, तो इस पर शाहिद ने कहा- ‘जी बच्चों को तो नहीं, लेकिन बच्चों की मम्मी को काफी कुछ पता चल जाता है.” कपिल ने जब वैलेंटाइन डे के बारे में शाहिद  किया तो उन्होंने कहा कि वो मीरा के लिए हमेशा सरप्राइज प्लान करते हैं, लेकिन डिटेल्स शेयर नहीं कीं.

यहां देखें वीडियो:

शाहिद-मीरा का प्यार भरा सफर

विवाह फिल्म के हीरो शाहिद और मीरा की 2015 में अरेंज्ड मैरिज हुई थी. शाहिद को मीरा पहली ही मुलाकात में पसंद आ गई थीं, लेकिन मीरा ने शादी के लिए हां कहने में करीब छह महीने का समय लिया था. दोनों की उम्र में 13 साल का अंतर है और कपल के दो बच्चे हैं. उनकी पहली संतान का जन्म 2016 में और दूसरी संतान का जन्म 2018 में हुआ था.

शाहिद की अपकमिंग फिल्म 

शाहिद की फिल्म ओ रोमियो 13 फरवरी को रिलीज होने वाली है, फिल्म में वो गैंगस्टर के किरदार में दिखाई दे रहे हैं. फिल्म में उनके साथ तृप्ति डिमरी हैं. फिल्म में दिशा पटानी के साथ उनका एक डांस नंबर भी है, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया है. ओ रोमियो को शेक्सपियर के रोमियो और जूलियट से प्रेरित एक आधुनिक, डार्क रीमेक के रूप में पेश किया जा रहा है, जिसकी कहानी एक क्रूर और हिंसक पृष्ठभूमि पर आधारित है.

MORE NEWS

Home > मनोरंजन > O’ Romeo: कपिल शर्मा के शो में शाहिद के जवाब, ‘बच्चों की मम्मी…’ ने जीत लिया फैंस का दिल, असल जिंदगी में भी रोमियो से कम नहीं हैं एक्टर!

Written By: Shivangi Shukla
Last Updated: 2026-02-12 15:24:26

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS