Live
Search
Home > मनोरंजन > मजेदार ट्विस्ट के साथ पंचायत सीजन 5 होगा रिलीज, सख्त बॉस के साथ नजर आएंगे सचिव जी, एक बार फिर हंसी ठिठोली से बनेगी रौनक

मजेदार ट्विस्ट के साथ पंचायत सीजन 5 होगा रिलीज, सख्त बॉस के साथ नजर आएंगे सचिव जी, एक बार फिर हंसी ठिठोली से बनेगी रौनक

Panchayat Season 5: पंचायत सीजन 4 तक की कामयाबी के बाद मेकर्स ने पांचवें सीजन के लिए घोषणा कर दी है. प्राइम वीडियो ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया है कि पांचवां सीजन 2026 में रिलीज किया जाएगा.

Written By: Deepika Pandey
Last Updated: March 20, 2026 12:06:30 IST

Mobile Ads 1x1

Panchayat Season 5: अब तक पंचायत के 4 सीजन रिलीज हो चुके हैं. फैंस ने चारों सीजन को भरपूर प्यार दिया है. चौथे सीजन को रिकॉर्ड तोड़ व्यूज मिले थे. वहीं अब फैंस सीजन 5 का इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में मेकर्स ने सीजन 5 से जुड़ा अपडेट फैंस के साथ शेयर किया है. दरअसल मेकर्स ने बताया है कि पंचायत का सीजन 5 2026 में ही रिलीज किया जाएगा. अपकमिंग पार्ट में जीतेंद्र कुमार एक बार फिर सचिव जी यानी अभिषेक त्रिपाठी के किरदार में नजर आएंगे. इस सीजन में ग्रामीण राजनीति को एक बार फिर दिखाया जानने वाला है. कुछ हो न हो लेकिन फैंस को ये उम्मीद तो है कि एक बार फिर उन्हें हंसी-ठिठोली और कुछ उम्दा देखने को मिलेगा.

पंचायत सीजन 5 में एक बार फिर फुलेरा गांव की कहानी दिखाई जाएगी. यहां गांव की राजनीति के साथ ही रोजमर्रा की जिंदगी और हंसी ठिठोली भरे किस्से देखने को मिलेंगे. बीते सीजन में सचिव जी एमबीए करने का सपना देख रहे थे. वहीं गांव में कई मुश्किलें भी दिखाई गई थीं. 

सीजन 5 में क्या होगा?

कहा जा रहा है कि पांचवें सीजन में अभिषेक एक नए बॉस के अंडर में काम करते नजर आएंगे, जो काफी सख्त होगा और वो सचिव जी से बदला लेने की सोचता है. साथ ही वो अपने एमबीए के सपने को पूरा करने और फुलेरा के मामलों को सुलझाने की कोशिश करते नजर आएंगे. वहीं इस बार फैंस सचिव जी और रिंकी की जोड़ी के रिश्ते में विकास की भी उम्मीद कर रहे हैं. बता दें कि ये सीरीज टीवीएफ यानी द वायरल फीवर द्वारा बनाई गई है. दीपक कुमार मिश्रा इसके क्रिएटर हैं और इसके राइटर चंदन कुमार हैं.

पंचायत सीरीज की शुरुआत

बता दें कि पंचायत सीरीज साल 2020 में शुरू हुई  थी. पहला सीजन लोगों को काफी पसंद आया. इसे देखते हुए मेकर्स ने इसका दूसरा पार्ट रिलीज किया. शो को काफी प्यार मिला, जिसे देखते हुए मेकर्स ने एक-एक कर अब तक 4 सीजन रिलीज कर दिए हैं. वहीं इस साल इसका पांचवां सीजन भी रिलीज होने वाला है. इस सीरीज का चौथा सीजन जून 2025 में रिलीज हुआ, जिसे भारत और दुनिया भर में सबसे ज्यादा देखा गया.

MORE NEWS