Poonam Pandey Pregnancy News: पूनम पांडे , जो अक्सर अपने अलबेले अंदाज से सुर्खियां बटोरती हैं. हाल ही में उन्होंने अपने बेबी बंप की तस्वीरें साझा करने के बाद प्रेग्नेंसी की अफवाहों को हवा दी थी. अब अभिनेत्री ने अब स्पष्ट किया है कि उनकी हालिया प्रेग्नेंसी की अफवाहें झूठी थीं. इसे लेकर दर्शकों की शानदार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं.
सब मजाक था
पूनम पांडे ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, ‘दोस्तों, आपकी शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद. लेकिन मैं गर्भवती नहीं हूं दोस्तों, आज अप्रैल फूल डे है. ये तो बस एक मज़ाक था. दुनिया में युद्ध चल रहा है. पूरी दुनिया तनाव में है. तो मैंने सोचा आप लोगों का थोड़ा मनोरंजन कर दूं. मैं थीरी पूनम पांडे हूं. आपको चौंकाना मेरा अधिकार है. ज़िंदगी को इतना गंभीरता से मत लो. बस आराम करो, ठीक है. अप्रैल फूल डे पर मैं बहुत गुस्से में हूं.’
क्या बोल रहे यूजर्स?
इस वीडियो के सामने आने के बाद यूजर्स की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. एक यूजर ने कहा कि उन्हें पहले से ही पता था. वहीं एक ने बोला कि वाह पूनम पांडे.
पहले भी कर चुकी हैं ऐसा कांड
आपको बता दें कि पूनम पांडे ने पहली बार ही ऐसा कुछ नहीं किया है, वो अक्सर कुछ अजीब तरीके अपनाती रहती है. जो लोग इस घटना से अनजान हैं, उन्हें बता दें कि 2024 में पूनम की टीम ने उनके निधन की खबर उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की थी. उनकी टीम ने उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करके दावा किया कि उनकी मृत्यु सर्वाइकल कैंसर से हुई है. हालांकि बाद में उन्होंने खुद वीडियो बनाकर कहा कि वह अभी जिंदा है. यह उनका एक पब्लिक स्टंट था. पूनम पांडे ने बताया कि वह सब कुछ सर्वाइकल कैंसर जैसी बीमारी के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से था, जिससे काफी विवाद खड़ा हो गया था.