होम / 3 साल बाद इस वजह से भारत लौटी Priyanka Chopra, वजह जान हो जाएंगे हैरान

3 साल बाद इस वजह से भारत लौटी Priyanka Chopra, वजह जान हो जाएंगे हैरान

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : November 1, 2022, 5:54 pm IST

Priyanka Chopra Back in India: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) एक बार फिर सुर्खियों में आ गईं हैं। बता दे कि प्रियंका आखिरी बार 2021 में नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ में राजकुमार राव के साथ नज़र आई थीं। अब लगभग तीन साल बाद वो अमेरिका से भारत लौटी हैं। लेकिन उन्होंने मुंबई एयरपोर्ट पर मीडिया से कोई बातचीत नहीं की। लंबे समय से वो लास एंजिल्स में अपने पति और बेटी के साथ रह रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा के आने से पहले चर्चा थी कि वो एक पारिवारिक यात्रा पर इंडिया आ रही हैं। उनके साथ बेटी मालती भी रहेगीं लेकिन प्रियंका को अकेला देखा गया। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में उनके पति निक जोनास और बेटी इंडिया आ सकते हैं। फिलहाल ये अटकलें लग रहीं हैं कि अमेरिका में अपने हॉलीवुड करियर और अन्य बिजनेस में बिज़ी प्रियंका इंडिया वापिस किस वजह से लौटी हैं।

इन डायरेक्टरों से करेंगी मुलाकात

आपको बता दें कि फिल्म गलियारों की खबरों की मानें तो प्रियंका एक बार फिर से बॉलीवुड में एक्टिव होना चाहती हैं। वहीं लंबे ब्रेक के बाद अब हिंदी फिल्में करने के लिए तैयार हैं। बॉलीवुड में उनकी आखिरी फिल्म निर्देशक प्रकाश झा की जय गंगाजल थी। मीडिया में आई खबरों की मानें तो प्रियंका खास तौर पर मुंबई में दो मेकर्स से मुलाकात करेंगी। एक हैं संजय लीला भंसाली और दूसरे विशाल भारद्वाज।

बताया जा रहा है कि प्रियंका इन दोनों के साथ यूएस से फोन पर संपर्क में थीं और कुछ प्रोजेक्ट्स पर चर्चा कर रही थीं। इनके कुछ आइडिया प्रियंका को काफी पसंद आए हैं। वो अपनी इस भारत यात्रा में इन्हें फाइनल रूप देना चाहती हैं।

कैटरीना और आलिया के साथ फिल्म

जानकारी के अनुसार, इन फिल्मों के अलावा प्रियंका बतौर प्रोड्यूसर भी अपने एक प्रोजेक्ट को अंतिम रूम देने की तैयारी हैं। इस फिल्म को वो कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ मिलकर प्रोड्यूस करने वाली हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म के डायरेक्टर फरहान अख्तर होंगे। ये फिल्म आलिया भट्ट की डिलेवरी के बाद शूट की जाएगी। फिल्म को फरहान, उनकी बहन जोया अख्तर और रीमा कागती ने मिलकर लिखा है।

प्रियंका लेंगी अंतिम फैसला

इनके अलावा प्रियंका कुछ विज्ञापन फिल्मों की शूटिंग भी यहां करेंगी। साथ ही खबर ये भी है कि संजय लीला भंसाली के साथ प्रियंका चोपड़ा खास तौर पर साहिर लुधियानी और अमृता प्रीतम की लव स्टोरी को लेकर कोई अंतिम निर्णय लेंगी। भंसाली लंबे समय से फिल्म को बनाना चाह रहे हैं और उन्होंने अमृता के रोल में प्रियंका को फाइनल किया था। मगर तब प्रियंका ने शर्त रखी थीं कि फिल्म में प्रोड्यूसर भी होंगी। भंसाली को तब ये शर्त मंजूर नहीं थी, लेकिन अब स्थितियां बदल गई हैं।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Viral News: क्यों शर्मिंदा हुई दिल्ली की ये महिला फिटनेस कोच? लोगों ने नफरती बातों से भरा कमेंट बॉक्स- Indianews
Side Effects of Coconut Oil: चेहरे पर नारियल का तेल लगाने से हो सकते है यह खतरनाक नुकसान, जानें इसके साइड-इफेक्ट्स -Indianews
Sunil Chhetri Announces Retirement: कैप्टन फैंटास्टिक के नाम हैं ये बड़ी उपलब्धियां-Indianews
Vastu Tips: पर्स में इन चीजों के रखने से जीवन में कभी नहीं होती धन की कमी, मां लक्ष्मी की होती है कृपा -Indianews
Breast Tax: स्तन ढकने के लिए देना पड़ता था टैक्स, यह कहानी कर देगी आपके रोंगटे खड़े-Indianews
Hanuman Ji: इन राशियों पर बरसती है हनुमान जी कृपा, इन भाग्यशाली लोगों का देते हैं हमेशा साथ -Indianews
Swati Maliwal: क्या आम आदमी पार्टी ने स्वाति मालीवाल से बदसलूकी मामले को दबाने की कोशिश की?, जानें लोगों की राय-Indianews
ADVERTISEMENT