होम / प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के लिए सरप्राइज प्लान किया, वायरल हुआ वीडियो

प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के लिए सरप्राइज प्लान किया, वायरल हुआ वीडियो

Saranvir Singh • LAST UPDATED : June 4, 2022, 2:03 pm IST

इंडिया न्यूज़,Bollywood News: 

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपने अभिनय के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। बता दें कि हाल ही में प्रियंका चोपड़ा सेरोगेसी के जरिए एक बेटी की मां बनी थी। वहीं अभिनेत्री इन दिनों विदेश में पति निक और बेटी मालती के साथ वक्त बिता रही हैं। ये कपल पेरेंट्स बनने के बाद काफी खुश है। बता दें कि निक-प्रियंका बेहतरीन कपल में से एक है। उनकी फोटोज और वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास उम्र के अंतर के बावजूद एक बेस्ट कपल की मिसाल है। वहीं सोशल मीडिया पर कपल अपने लाइफ के बेहतरीन पलों को अपने फैंस के साथ शेयर करते हैं। अब हाल ही में इनका इसी एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें प्रियंका ने निक को सरप्राइज दिया है। बता दें कि निक जोनस एक कॉन्सर्ट के लिए वेगास गए थे। उनके लिए प्रियंका चोपड़ा ने एक सरप्राइज प्लान किया।

Priyanka-Chopra-Nick-Jonas

निक जोनास ने वीडियो अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया

निका जोनस ने इस वीडियो को अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है कि कैसे प्रियंका ने उन्हें होटल के रुम में कैसे एक स्वीट सरप्राइज दिया। इस सरप्राइज से निक को प्रियंका पर एक बार फिर प्यार आ गया। प्रियंका ने कहा -‘काश मैं वहां होती’ निक जोनस के शेयर वीडियो में एक होटल के कमरे की झलक दिख रही है, जिसे बैलून और शैंपेन से डेकोरेट किया गया है। इसके साथ ही व्हाइट बोर्ड पर प्रियंका ने अपने हाथों से एक मैसेज लिखा है ‘वेगास रेजिडेंसी बेबी क्रश इट, काश मैं वहां होती।

Priyanka-Chopra

प्रियंका चोपड़ा अपकमिंग प्रोजेक्ट

प्रियंका चोपड़ा के बॉलीवुड अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वो फरहान अख्तर के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म ‘जी ले जरा’ में नजर आएंगी जिसमें उनके साथ कटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी साथ दिखाई देंगी। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने इस साल 2022 के पहले महीने जनवरी में सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी कि वो माता-पिता बन गए हैं और उन्होंने अपने बच्चे का स्वागत भी किया था। प्रियंका चोपड़ा हाल ही में अपनी वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ की शूटिंग कर रही थीं।

Tags:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.