<
Categories: मनोरंजन

रूस में जिसके लिए बजाई तालियां… कुछ देर बाद क्यों सिगरेट से जलाया राज कपूर ने अपना वही हाथ- Inside Story

Raj Kapoor Mahendra Kapoor Relation :महेंद्र कपूर के सामने ही राज कपूर ने अपना हाथ सिगरेट से जला लिया था. इसका खुलासा बेटे रोहन कपूर ने कई सालों बाद किया.

Raj Kapoor Mahendra Kapoor Relation: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के शोमैन राज कपूर के लिए सिंगर मुकेश ही फिल्मों में प्लेबैक करते थे. राज कपूर के लिए मुकेश के गाए करीब-करीब सभी गाने मशहूर हुए. शोमैन ने भी मुकेश को बहुत सम्मान दिया. यहां तक कि जब मुकेश ने दुनिया को अलविदा कहा तो उन्होंने प्रतिक्रिया में कहा था- मेरी आवाज चली गई. राज कपूर की 1948 में आई पहली फिल्म ‘आग’ (Aag) के गानों को मुख्य गायक मुकेश, शमशाद बेगम और मोहम्मद रफ़ी ने आवाज दी थी. संगीतकार थे राम गांगुली. इसमें मुकेश की आवाज में ज़िंदा हूं इस तरह‘ गाना बहुत लोकप्रिय हुआ. इसके अलावा शमशाद बेगम का काहे कोयल शोर और रफ़ी का भी एक गीत भी खूब पसंद किया गया. बहरहाल यहां पर राजकपूर के बहाने हम याद करने जा रहे हैं महान गायक महेंद्र कपूर को. ‘मेरे देश की धरती’ गाने वाले सिंगर महेंद्र कपूर ने भी मशहूर  फिल्म ‘संगम’ में राज कपूर के लिए गाना गाया है. दरअसल, गाने की कुछ लाइनें फिल्म के एक्टर राजेंद्र कुमार पर फिल्माई गई थीं. यहां पर बता दें कि राज कपूर और महेंद्र कपूर के बीच कोई पारिवारिक रिश्ता नहीं था. दोनों के रिश्ते पूरी तरह प्रोफेशनल थे. बावजूद इसके महेंद्र कपूर एक्टर राज कपूर को बहुत पसंद करते थे और सम्मान भी बहुत देते थे. दोनों पंजाबी होने के बावजूद दूर-दूर ही रहे. बावजूद इसके राज कपूर ने महेंद्र कपूर से अपनी फिल्म में गाना गाने का वादा किया. वह वादा पूरा करने के लिए और हमेशा वादे को याद रखने के लिए राज कपूर ने अपने हाथ को सिगरेट से जलाकर निशान बनाया था. ऐसा इसलिए कि राज कपूर को यह वादा याद रहे, जो उन्होंने फिल्म ‘संगम’ के गाने ‘हर दिल जो प्यार करेगा’ के साथ निभाया. 

राज कपूर चिल्लाते रहे वन्स मोर

रोचक यह है कि महान कलाकार राज कपूर और महेंद्र कपूर के रिश्ते भी अच्छे थे. महेंद्र कपूर के बेटे रोहन कपूर की मानें तो फिल्मफेयर फंक्शन के लिए यादगार फिल्म का गाना ‘इकतारा बोले’ गाया था. यह एक पॉलिटिकल सटायर था. साथ ही एक मज़ेदार गाना था जिसे गीतकार वर्मा मलिक ने लिखा था. फंक्शन के दौरान मौजूद राज कपूर को यह गाना इस कदर पसंद आया कि वह हंसना बंद नहीं कर पाए. यहां तक कि वह अपनी सीट से खड़े हो गए और तब तक वन्स मोर चिल्लाते रहे जब तक उनके पिता ने इसे दोबारा नहीं गाया. 

रूस में बना था राज-महेंद्र कपूर की बीच अजब रिश्ता

महेंद्र कपूर के बेटे के मुताबिक, राज कपूर के साथ महेंद्र कपूर रूस के ताशकंद में एक शो के लिए गए थे. इस दौरान राज कपूर ने महेंद्र से पूछा कि क्या वे उनके गाने गाते समय हारमोनियम बजाएंगे. राज कपूर के फरमाइश पर वह तुरंत मान गए. पिता ने हारमोनियम बजाई और राज साहब ने अपने गाने गाए. लोगों ने तालियां बजाईं. महेंद्र कपूर की मानें तो राज कपूर रूस में बड़ी शख्सियत थे. वह वहां पर भगवान जैसे थे.

हिट था नीले गगन के तले…’

महेंद्र कपूर ने खुद कबूला था कि उनका गाया गाना ‘नीले गगन के तले’ रूस की भाषा में बहुत बड़ा हिट था. बताया जाता है कि रूस के ताशकंद में एक प्रोग्राम के दौरान महेंद्र कपूर ने किसी स्थानीय शख्स से गाने का रूसी में अनुवाद करवाया और उसे याद कर लिया. राज कपूर के स्टेज से जाने के बाद महेंद्र कपूर ने ‘नीले गगन के तले’ गाना रूसी में गाना शुरू कर दिया. सुनने वाले हैरान रह गए. श्रोता-दर्शक महेंद्र कपूर का नाम पुकारने लगे और उनके लिए चीयर करने लगे. राज कपूर ने चीयर का शोर सुना और देखना चाहा कि उनके अलावा रूस में कौन इतना पॉपुलर है? स्टेज पर महेंद्र कपूर को देखकर उन्होंने कहा कि सिर्फ एक कपूर ही दूसरे कपूर को मात दे सकता है.

बेटे रोहन ने किया चौंकाने वाला खुलासा

रोहन ने एक इंटरव्यू में इसका जिक्र करते हुए बताया था कि राज कपूर उनके पिताजी की परफोर्मेंस से बहुत खुश थे. ताशकंद से लौटने के दौरान उन्होंने मेरे पिता से कहा था- महेंद्र मैं तुम्हें मुझ पर फिल्माए गए गाने नहीं दे सकता क्योंकि मेरे गाने मुकेश गाते हैं, तुम यह जानते हो.’ यह बात राज कपूर ने बेहद आत्मीय अंदाज में कही थी. इस पर महेंद्र कपूर ने भी उसी अंदाज में कहा था- ‘मैं जानता हूं और मुझे वे गाने नहीं चाहिए. मुकेश मेरा अच्छा दोस्त है. इस पर राज कपूर ने कहा था- ‘मेरी फिल्मों में दूसरे हीरो भी होते हैं जिनके लिए तुम गा सकते हो. मैं तुम्हें वे गाने दे सकता हूं. अब से मेरे सभी दूसरे हीरो के गाने सिर्फ़ तुम ही गाओगे.’

राज कपूर ने प्रॉमिस के लिए जलाया हाथ

बेटे रोहन कपूर ने एक वाकये का भी जिक्र किया, जिसमें महेंद्र कपूर के सामने ही राज कपूर ने अपना हाथ सिगरेट से जला लिया था. यह पूरा वाकया रूस के ताशकंद से लौटने का है. इस पर महेंद्र कपूर ने मजाकिया अंदाज में कहा- ‘पाजी, आप इतने बड़े आदमी हैं, एक बार जब आप भारत पहुंचेंगे, तो आप भूल जाएंगे कि आपने मुझसे यह कहा था.’ इस पर राज कपूर ने कहा- ‘महेंद्र, तुम मेरे बारे में ऐसा सोचते हो?’ फिर उन्होंने जो सिगरेट पी रहे थे, उससे अपना हाथ जला लिया और कहा- ‘यह निशान मुझे याद दिलाएगा कि मुझे तुम्हें गाने देने हैं.’

महेंद्र कपूर ने गाया था कौन सा गाना

राज कपूर की संगम फिल्म ने रिलीज होने के साथ ही सिनेमा के पर्दे पर धूम मचा दी थी. इसके करीब-करीब सभी गाने पॉपुलर हुए थे. फिल्म का एक गीत राज कपूर, बैजयंतीमाला और राजेंद्र कुमार पर फिल्माया गया था. संगम फिल्म के गाने ‘हर दिल जो प्यार करेगा, वो गाना गाएगा’ में मुकेश, लता मंगेशकर और महेंद्र कपूर ने अपनी आवाज दी थी. इसमें गीत की लाइनें अपनी अपनी सब ने कह ली, लेकिन हम चुप चाप रहे दर्द पराया जिसको प्यारा वो क्या अपनी बात कहे खामोशी का ये अफ़साना रह जाएगा बाद मेरे. अपना के हर किसी को बेगाना जाएगा दीवाना सैकड़ों में पहचाना जाएगा. यह गाना खूब मशहूर हुआ. राज कपूर ने यह गाना महेंद्र कपूर को पहली बार दिया और यह बहुत ही लोकप्रिय हुआ.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

अरिजीत सिंह को टक्कर देते दिखे काजी तौकीर, 21 साल पुराना VIDEO अब इंटरनेट पर मचा रहा तहलका; अब खुला सालों पुराना राज

Qazi Touqeer-Arijit Singh Viral Video: काजी तौकीर और अरिजीत सिंह की 21 साल पुरानी दोस्ती…

Last Updated: September 13, 2026 16:05:01 IST

Noida priest hostage case: मनोकामना पूरी नहीं हुई तो पुजारी को बनाया बंधक, परिवार से मांगे ₹1 लाख… ऐसे हुआ पूरा खेल

Noida priest hostage case: नोएडा के सेक्टर-73 सर्फाबाद निवासी पुजारी अनिल कुमार तिवारी को कथित…

Last Updated: September 13, 2026 15:53:18 IST

बाब-अल-मंडेब क्या है? लाल सागर का यह महत्वपूर्ण बिंदु भारत के लिए क्यों है इतना महत्वपूर्ण

बाब-अल-मंडेब जलडमरूमध्य विश्व के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री यातायात मार्गों में से एक है. इस आर्टिकल…

Last Updated: September 13, 2026 15:47:57 IST

घर में भूलकर भी न उगाएं ये 4 सब्जियां! वरना खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, जानें वजह

Vastu For vegetables: घर में किचन गार्डन बनाना आजकल काफी लोकप्रिय है. वास्तु मान्यताओं के…

Last Updated: September 13, 2026 15:35:26 IST

Ghaziabad: गैस सिलेंडर फटने से लगी आग, 15 वर्षीय बेटी को बचाने के लिए आग में कूद पड़े पिता, लेकिन नहीं बचा सके जान

गाजियाबाद के भाऊवापुर गांव में देर रात गैस सिलेंडर में लगी आग उस समय भयावह…

Last Updated: September 13, 2026 15:29:06 IST

AMU Viral MMS Video: गिरोह ने डेटिंग ऐप्स के जरिए स्टूडेंट्स को बहला-फुसलाकर रिकॉर्ड किए ‘वो’ वाले वीडियो, फिर करते पैसे की मांग

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के एक छात्रावास में एक ब्लैकमेल गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश…

Last Updated: September 13, 2026 15:17:00 IST