<
Categories: मनोरंजन

Rajkummar Rao Net Worth: करोड़ों के मालिक हैं राजकुमार राव, एक फिल्म के लिए वसूलते हैं इतनी फीस; नेटवर्थ जानकर चौंक जाएंगे

Rajkummar Rao Net Worth: राजकुमार राव ने 2010 में बॉलीवुड में कदम रखा था. पहली फिल्म के लिए उन्हें सिर्फ 11 हजार रुपये मिले थे. अपनी शानदार एक्टिंग और मेहनत के दम पर आज वह करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं.

Rajkummar Rao Net Worth: राजकुमार राव (Rajkumar Rao) को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है. उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपने दम पर जगह बनाई है. राजकुमार राव की गिनती बॉलीवुड के शानदार स्टार्स की लिस्ट में होती है. एक्टर ने अपनी शानदार एक्टिंग स्किल्स से लोगों को अपना दीवाना बना दिया है. 31 अगस्त 1984 में राजकुमार का जन्म गुरुग्राम में हुआ था. आज अपनी मेहनत के बल पर उन्होंने ये मुकाम हासिल किया है. हालांकि, राजकुमार के लिए यहां तक पहुंचना काफी कठिन रहा है. आज एक्टर के जन्मदिन के खास मौके पर जानते हैं कि आखिर राजकुमार कितनी संपत्ति के मालिक बन चुके हैं. 

राजकुमार राव का डेब्यू

राजकुमार राव ने ऑडिशन प्रोसेस के बाद फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई. उन्होंने एक के बाद एक फिल्म में एक एक्टर के रूप में अपना टैलेंट साबित किया और आखिरकार खुद को एक भरोसेमंद नाम के रूप में स्थापित किया. राजकुमार राव ने 2010 में अपनी शुरुआत की. उन्हें अपनी पहली फिल्म के लिए 11000 की फीस मिली थी, लेकिन आज उनकी नेट वर्थ करोड़ों में है.

राजकुमार राव नेट वर्थ

रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजकुमार राव की नेट वर्थ 81 करोड़ है. उनकी अधिकतर इनकम उनकी फिल्मों से होती है. हालांकि वह एक टैलेंटेड लीडिंग एक्टर हैं, लेकिन उनकी फीस उनके कई कंटेंपरेरी स्टार्स के मुकाबले काफी कम है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राव अपनी फिल्म के लिए 5-6 करोड़ चार्ज करते हैं. उनका नाम ब्रैड्स का भी अच्छा-खासा हिस्सा है और वह एडवर्टाइजमेंट से भी कमाते हैं. कहा जाता है कि वह एड फिल्मों के लिए 1-2 करोड़ चार्ज करते हैं.

पत्नी का प्रोडक्शन हाउस

राव और उनकी पत्नी पत्रलेखा का एक प्रोडक्शन हाउस भी है, KAMPA Films. इसे 2025 में लॉन्च किया गया था. उनका पहला प्रोडक्शन एक टोस्टर था.

ये भी पढ़ें :  KBC 18: एक सवाल और गंवाए 1200000, चायवाले की बेटी से हुई भारी चूक; एक गलती और लाखों का नुकसान

राजकुमार राव के शानदार घर

राजकुमार राव की पत्नी पत्रलेखा और उनका बच्चा मुंबई के जुहू में 44 करोड़ रुपये के एक शानदार ट्रिपलक्स अपार्टमेंट में रहते हैं. यह मुंबई की सबसे प्रीमियम जगहों में से एक है और यहां कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी रहते हैं. एक्टर को कारों का भी शौक है और उनके पास कारों का शानदार कलेक्शन है. उनके पास एक ऑडी Q7 है, जिसकी कीमत कथित तौर पर 80 लाख रुपये है. उनकी दूसरी कारें मर्सिडीज-बेंज GLS (1.19 करोड़), CLA 200 (37.96 लाख), और हार्ले-डेविडसन फैट बॉब बाइक (18 लाख) हैं.

ये भी पढ़ें : Toxic Box Office Collection Day 5: यश की ‘टॉक्सिक’ ने पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा, जानें ओटीटी पर कब होगी रिलीज

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Vijay Antony daughter Meera: आखिर क्यों जूते-चप्पल पहनने से बचते हैं विजय एंटनी? बेटी मीरा से जुड़ी वजह जानकर भर आएंगी आंखें

Vijay Antony daughter Meera: विजय एंटनी की पत्नी फातिमा ने फिल्म 'अप्पा कुट्टी' के प्री-रिलीज…

Last Updated: November 20, 2026 23:08:07 IST

करोड़ों की संपत्ति ने दो भाइयों के बीच खड़ी कर दी दीवार, 6 महीने बाद थाने में गले मिले तो छलक पड़े आंसू

Fatehpur dispute between two brothers: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में जमीन और फसल के बंटवारे…

Last Updated: November 20, 2026 22:47:40 IST

Asia Cup Rising Stars 2026: पहले बल्ले से बरसे रन, फिर गेंद से मचा कहर, भारत A ने नेपाल को 306 रन से रौंदकर रचा इतिहास

Asia Cup Rising Stars 2026: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में भारत A ने नेपाल…

Last Updated: November 20, 2026 22:29:40 IST

लखीमपुर में हरेंद्र हत्याकांड का खुलासा, पत्नी और गांव का युवक गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल बांका पाइप बरामद

Lakhimpur Kheri murder case: लखीमपुर खीरी के निषादनगर घोला गांव में 30 वर्षीय हरेंद्र की…

Last Updated: November 20, 2026 22:23:30 IST

पीली साड़ी, लाल चुनरी और माथे पर मौर… तिलक की रस्म में दिखा अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का पारंपरिक अंदाज

Shivangi Tilak ceremony: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी की रस्में…

Last Updated: November 20, 2026 22:09:02 IST

मेडिकल कॉलेज के बाहर अचानक पहुंची गाड़ी, छात्रा को पकड़कर ले गए लोग, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

Mangaluru student kidnapping case: कर्नाटक के मंगलुरु स्थित कनाचूर मेडिकल कॉलेज परिसर से एक बालिग…

Last Updated: November 20, 2026 21:46:18 IST