Live
Search
Home > मनोरंजन > राजपाल यादव का निर्देशक प्रियदर्शन को करारा जवाब: ‘कम पढ़ा-लिखा’ कहने पर जताया ऐतराज, बोले- मुझे जज करना गलत

राजपाल यादव का निर्देशक प्रियदर्शन को करारा जवाब: ‘कम पढ़ा-लिखा’ कहने पर जताया ऐतराज, बोले- मुझे जज करना गलत

राजपाल यादव ने निर्देशक प्रियदर्शन की 'कम शिक्षा' वाली टिप्पणी पर नाराजगी जताई है. प्रियदर्शन ने उनके कानूनी विवादों का कारण पढ़ाई की कमी बताया था. जवाब में राजपाल ने कहा कि वे शिक्षित है और किसी को जज करना गलत है. हालांकि, दोनों फिल्म 'भूत बंगला' में साथ काम कर रहे है.

Written By: Mansi Sharma
Last Updated: March 2, 2026 16:35:18 IST

Mobile Ads 1x1

मशहूर बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव ने हाल ही में निर्देशक प्रियदर्शन के उस बयान पर नाराजगी जताई है, जिसमें उन्होंने राजपाल की कानूनी मुश्किलों की वजह ‘कम शिक्षा’ (Poor Education) को बताया था.  राजपाल ने साफ शब्दों में कहा कि उनकी पढ़ाई का उनके कानूनी विवादों से कोई लेना-देना नहीं है. 

प्रियदर्शन का वह बयान जिससे शुरू हुआ विवाद

एक इंटरव्यू के दौरान निर्देशक प्रियदर्शन ने राजपाल यादव के चेक बाउंस मामले पर बात की थी.  उन्होंने राजपाल को एक ‘नेक इंसान’ बताते हुए कहा था कि उन्होंने कम शिक्षा के कारण बड़ी गलती (Blunder) कर दी.  प्रियदर्शन ने यह भी कहा था कि वे राजपाल की मदद करना चाहते है और उन्होंने फिल्म निर्माताओं से उनकी फीस बढ़ाने की भी सिफारिश की है. 

राजपाल यादव ने क्या कहा?

राजपाल यादव ने इस टिप्पणी का जवाब देते हुए कहा, यह पूरी तरह से गलत है.  प्रियन जी मुझे ठीक से नहीं जानते.  मैं एक पढ़ा-लिखा इंसान हूं और 11 साल की उम्र से काम कर रहा हूं.  उन्होंने आगे कहा कि बड़े-बड़े दिग्गज भी कभी न कभी मुश्किलों में फंस जाते है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वे शिक्षित नहीं है.  उन्होंने तर्क दिया कि अगर वे शिक्षित नहीं होते, तो फिल्म इंडस्ट्री में 25-30 साल तक टिक नहीं पाते. 

सम्मान अपनी जगह, लेकिन जजमेंट गलत

राजपाल ने स्पष्ट किया कि वे प्रियदर्शन, राम गोपाल वर्मा और डेविड धवन का बहुत सम्मान करते है और उन्हें पिता समान मानते है.  उन्होंने कहा, मैंने इन तीनों के साथ 50 से ज्यादा फिल्में की है.  लेकिन प्रियन जी या बॉलीवुड के किसी भी शख्स को मेरी पूरी कहानी नहीं पता, इसलिए उनके द्वारा मुझे जज करना सही नहीं है. 

काम और कानूनी स्थितिराजपाल

यादव फिलहाल ₹9 करोड़ के चेक बाउंस मामले में अंतरिम जमानत पर बाहर है.  उन्होंने यह भी साफ किया कि उन्हें काम की कमी नहीं है और वे जल्द ही अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘भूत बंगला’ (Bhooth Bangla) में नजर आएंगे, जिसे प्रियदर्शन ही निर्देशित कर रहे है.  इसके अलावा वे ‘वेलकम टू द जंगल’ का भी हिस्सा है. 

MORE NEWS

Home > मनोरंजन > राजपाल यादव का निर्देशक प्रियदर्शन को करारा जवाब: ‘कम पढ़ा-लिखा’ कहने पर जताया ऐतराज, बोले- मुझे जज करना गलत

Written By: Mansi Sharma
Last Updated: March 2, 2026 16:35:18 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS