राजपाल यादव ने निर्देशक प्रियदर्शन की 'कम शिक्षा' वाली टिप्पणी पर नाराजगी जताई है. प्रियदर्शन ने उनके कानूनी विवादों का कारण पढ़ाई की कमी बताया था. जवाब में राजपाल ने कहा कि वे शिक्षित है और किसी को जज करना गलत है. हालांकि, दोनों फिल्म 'भूत बंगला' में साथ काम कर रहे है.
राजपाल यादव ने प्रियदर्शन की 'शिक्षा' वाली बात पर लगाई क्लास
मशहूर बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव ने हाल ही में निर्देशक प्रियदर्शन के उस बयान पर नाराजगी जताई है, जिसमें उन्होंने राजपाल की कानूनी मुश्किलों की वजह ‘कम शिक्षा’ (Poor Education) को बताया था. राजपाल ने साफ शब्दों में कहा कि उनकी पढ़ाई का उनके कानूनी विवादों से कोई लेना-देना नहीं है.
एक इंटरव्यू के दौरान निर्देशक प्रियदर्शन ने राजपाल यादव के चेक बाउंस मामले पर बात की थी. उन्होंने राजपाल को एक ‘नेक इंसान’ बताते हुए कहा था कि उन्होंने कम शिक्षा के कारण बड़ी गलती (Blunder) कर दी. प्रियदर्शन ने यह भी कहा था कि वे राजपाल की मदद करना चाहते है और उन्होंने फिल्म निर्माताओं से उनकी फीस बढ़ाने की भी सिफारिश की है.
राजपाल यादव ने इस टिप्पणी का जवाब देते हुए कहा, यह पूरी तरह से गलत है. प्रियन जी मुझे ठीक से नहीं जानते. मैं एक पढ़ा-लिखा इंसान हूं और 11 साल की उम्र से काम कर रहा हूं. उन्होंने आगे कहा कि बड़े-बड़े दिग्गज भी कभी न कभी मुश्किलों में फंस जाते है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वे शिक्षित नहीं है. उन्होंने तर्क दिया कि अगर वे शिक्षित नहीं होते, तो फिल्म इंडस्ट्री में 25-30 साल तक टिक नहीं पाते.
राजपाल ने स्पष्ट किया कि वे प्रियदर्शन, राम गोपाल वर्मा और डेविड धवन का बहुत सम्मान करते है और उन्हें पिता समान मानते है. उन्होंने कहा, मैंने इन तीनों के साथ 50 से ज्यादा फिल्में की है. लेकिन प्रियन जी या बॉलीवुड के किसी भी शख्स को मेरी पूरी कहानी नहीं पता, इसलिए उनके द्वारा मुझे जज करना सही नहीं है.
यादव फिलहाल ₹9 करोड़ के चेक बाउंस मामले में अंतरिम जमानत पर बाहर है. उन्होंने यह भी साफ किया कि उन्हें काम की कमी नहीं है और वे जल्द ही अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘भूत बंगला’ (Bhooth Bangla) में नजर आएंगे, जिसे प्रियदर्शन ही निर्देशित कर रहे है. इसके अलावा वे ‘वेलकम टू द जंगल’ का भी हिस्सा है.
MI vs RCB weather Forecast: वानखेड़े की पिच, मुंबई की गर्मी और MI-RCB की वो…
भारतीय संगीत जगत की दिग्गज पार्श्वगायिका आशा भोसले के निधन ने पूरे देश में शोक…
Rajesh Khann: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता राजेश खन्ना ने एक बार एक एक्ट्रेस को रोमांटिक…
Arshdeep singh Samreen Kaur: पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और अभिनेत्री समरीन कौर…
Ladli Behna Yojana 35th installment: मध्य प्रदेश की प्रमुख योजना, 'मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना' की…
Mysterious Temples in India: अक्सर लोग जब भी किसी मंदिर में जाते हैं, तो भगवान…