<
Categories: मनोरंजन

Ramayana Box Office Collection: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ रचने जा रही इतिहास! फिर भी दुनियाभर में बजा डंका; 13वें दिन कितनी हुई कमाई?

Ramayana Box Office Collection Day 13: फिल्म दुनियाभर में 1500 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा छूने के बेहद करीब पहुंच गई है. हालांकि, दूसरे मंगलवार यानी रिलीज के 13वें दिन फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई.

 Ramayana Box Office Collection Day 13: रणबीर कपूर और यश स्टारर फिल्म ‘रामायण: पार्ट वन’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म दुनियाभर में 1500 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा छूने के बेहद करीब पहुंच गई है. हालांकि, दूसरे मंगलवार यानी रिलीज के 13वें दिन फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई. नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 13वें दिन भारत में करीब 28.70 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया.

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की कमाई में सोमवार के मुकाबले 10.3 प्रतिशत की गिरावट आई है. सोमवार को फिल्म ने 32 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. इसके बावजूद विदेशी बाजारों में फिल्म का प्रदर्शन शानदार बना हुआ है. दुनियाभर में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन अब 1,483.50 करोड़ रुपये पहुंच गया है.

रामायण ने 13वें दिन कितनी कमाई की?

ताजा ट्रेड आंकड़ों के मुताबिक, ‘रामायण’ ने 13वें दिन भारत में 22,551 शोज से 28.70 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इसमें सबसे ज्यादा कमाई हिंदी वर्जन से हुई. हिंदी में फिल्म ने 17,867 शोज के जरिए 21 करोड़ रुपये कमाए. यह फिल्म के 13वें दिन के घरेलू नेट कलेक्शन का करीब 73.2 प्रतिशत है.

अन्य भाषाओं की बात करें तो मलयालम में फिल्म ने 1,070 शोज से 2.35 करोड़ रुपये कमाए. वहीं, कन्नड़ में 894 शोज से 2.10 करोड़ रुपये, तमिल में 1,168 शोज से 1.75 करोड़ रुपये और तेलुगु में 1,552 शोज से 1.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया.

इस कमाई के साथ भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 821.30 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं, भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 981.50 करोड़ रुपये पहुंच गया है.

विदेशों में भी जारी है रामायण का जलवा

भारतीय बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ विदेशी बाजारों में भी ‘रामायण’ शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने 13वें दिन विदेशों में करीब 12 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म का कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 502 करोड़ रुपये हो गया है.भारत और विदेशों की कमाई मिलाकर फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1,483.50 करोड़ रुपये पहुंच गया है. अब फिल्म 1,500 करोड़ रुपये के ऐतिहासिक आंकड़े से महज 16.50 करोड़ रुपये दूर है.

पहले और दूसरे हफ्ते में कैसा रहा फिल्म का प्रदर्शन?

‘रामायण’ ने रिलीज के पहले हफ्ते में शानदार कमाई की थी. फिल्म ने पहले सप्ताह में भारत में करीब 564.60 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. वहीं, इसका ग्रॉस कलेक्शन लगभग 675.05 करोड़ रुपये रहा.

दूसरे हफ्ते में भी फिल्म की कमाई जारी है. अब तक दूसरे सप्ताह में फिल्म भारत में 310.20 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर चुकी है. 13वें दिन कमाई में गिरावट के बावजूद फिल्म का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन मजबूत बना हुआ है.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

Petrol Diesel Price 18 November 2026: पेट्रोल-डीजल के दाम कब होंगे कम? सरकार ने दिया बड़ा बयान; जानें आज का ताजा रेट

Petrol Diesel Price 18 November 2026:बुधवार सुबह ग्लोबल मार्केट में ब्रेंट क्रूड $95 प्रति बैरल…

Last Updated: November 18, 2026 07:46:35 IST

शादी से पहले बुक किया होटल, फिर बाथरूम में ले जाकर किया ऐसा काम; कमरे में मिली कपल की लाश; फोरेंसिक टीम ने किया बड़ा खुलासा

Varanasi Hotel Murder Suicide Case:वाराणसी कमिश्नरेट के बड़ागांव थाना क्षेत्र में बाबतपुर के पास स्थित…

Last Updated: November 18, 2026 07:29:22 IST

Aaj ka Mausam:10 राज्यों में अगले 7 घंटे भारी! 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, दिल्ली-UP समेत इन राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट

Weather Update 18 November 2026: आज दिल्ली में बारिश की कोई चेतावनी नहीं है, लेकिन…

Last Updated: November 18, 2026 07:14:21 IST

बॉलीवुड ने 2026 में हॉलीवुड को दी बॉक्स ऑफिस पर टक्कर, ‘धुरंधर 2’ से ‘रामायण’ तक इन फिल्मों का रहा दबदबा

Bollywood vs hollywood box office 2026: 2026 में भारतीय फिल्मों ने अंतरराष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस पर…

Last Updated: November 17, 2026 23:14:33 IST

MS Dhoni IPL Retirement: मैं पल दो पल का शायर हूं…क्रिकेट के मैदान से विदाई, धोनी के वीडियो ने भावुक किए फैंस

MS Dhoni IPL Retirement: महेंद्र सिंह धोनी ने IPL में खिलाड़ी के तौर पर अपने…

Last Updated: November 17, 2026 21:52:41 IST

आजम खान को एक ही दिन दो बड़ी राहत, मनी लॉन्ड्रिंग केस में अंतरिम जमानत, SC से भी मिली राहत

Azam Khan interim bail: समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को 17 नवंबर को अदालतों…

Last Updated: November 17, 2026 20:55:01 IST