Live
Search
Home > मनोरंजन > रणवीर सिंह vs यश: अमेरिका में ‘धुरंधर 2’ की तूफानी शुरुआत, क्या ‘टॉक्सिक’ के साथ पलट पाएगी बाजी?

रणवीर सिंह vs यश: अमेरिका में ‘धुरंधर 2’ की तूफानी शुरुआत, क्या ‘टॉक्सिक’ के साथ पलट पाएगी बाजी?

अमेरिका बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' और यश की 'टॉक्सिक' के बीच जंग छिड़ गई है. फिलहाल रणवीर सिंह की फिल्म प्री-सेल्स में 293% की बढ़त के साथ आगे है. हालांकि, यश की फिल्म के शोज अभी कम है, जिससे आने वाले दिनों में कड़े मुकाबले की उम्मीद है.

Written By: Mansi Sharma
Last Updated: March 1, 2026 18:42:12 IST

Mobile Ads 1x1

अमेरिका के बॉक्स ऑफिस पर एडवांस बुकिंग के शुरुआती नतीजे हैरान करने वाले है.  रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ फिलहाल काफी आगे चल रही है.  हालांकि, जानकारों का कहना है कि सुपरस्टार यश की ‘टॉक्सिक’ के शोज अभी कम है, इसलिए असली मुकाबला फिल्म रिलीज होने के करीब ही देखने को मिलेगा. 

रणवीर सिंह का ‘धुरंधर’ अंदाज

रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘धुरंधर 2’ (Dhurandhar: The Revenge) ने अमेरिका में अब तक 13,000 डॉलर की कमाई कर ली है.  फिल्म के करीब 768 टिकट बिक चुके है.  रणवीर सिंह की पिछली फिल्मों के मुकाबले इस सीक्वल से काफी उम्मीदें है और शुरुआती आंकड़े इस बात का सबूत है कि फैंस इस स्पाई थ्रिलर का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है. 
 

यश की ‘टॉक्सिक’ का धीमा लेकिन मजबूत आगाज

दूसरी तरफ, कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने अब तक 3,300 डॉलर की प्री-सेल्स की है और लगभग 173 टिकट बेचे है.  हालांकि यह आंकड़ा रणवीर की फिल्म से कम है, लेकिन इसके पीछे एक बड़ी वजह है.  ‘टॉक्सिक’ के पास फिलहाल ‘धुरंधर 2’ के मुकाबले कम शोज उपलब्ध है.  जैसे-जैसे शोज की संख्या बढ़ेगी, यश के फैंस से उम्मीद है कि वे एडवांस बुकिंग में बड़ा उछाल लाएंगे. 

 

293% की बड़ी बढ़त, पर क्या टिक पाएगी?

फिलहाल ‘धुरंधर 2’ की टिकट बिक्री ‘टॉक्सिक’ के मुकाबले 293% ज्यादा है.  लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि अभी प्रीमियर में 18 दिन बाकी है.  यश की ‘KGF 2’ ने विदेशों में जो धमाका किया था, उसे देखते हुए माना जा रहा है कि ‘टॉक्सिक’ आने वाले दिनों में कड़ी टक्कर देगी. 
 

19 मार्च को होगा महा-मुकाबला

दोनों ही फ़िल्में 19 मार्च, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज होने वाली है.  रणवीर सिंह का एक्शन और यश का गैंगस्टर अवतार- दोनों ही बड़े पर्दे पर आग लगाने के लिए तैयार है.  अब देखना यह है कि रिलीज तक कौन सी फिल्म बाजी मारती है. 

MORE NEWS

Home > मनोरंजन > रणवीर सिंह vs यश: अमेरिका में ‘धुरंधर 2’ की तूफानी शुरुआत, क्या ‘टॉक्सिक’ के साथ पलट पाएगी बाजी?

Written By: Mansi Sharma
Last Updated: March 1, 2026 18:42:12 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS