Santy Sharma supports Badshah: रैपर बादशाह हाल ही में अपने रिलीज हुए गाने 'टटीरी' की वजह से विवादों में फंसे हुए हैं. अब गायक सैंटी शर्मा ने उनका समर्थन किया है, जानिए उन्होंने क्या कहा.
रैपर सैंटी शर्मा ने बादशाह का किया समर्थन
Tateeree Song Controversy: बादशाह के नए गाने ‘टटीरी’ के बोल और वीडियो को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. गाने को लेकर सोशल मीडिया पर उनकी काफी आलोचना हो रही है. हालांकि विवाद बढ़ने के बाद बादशाह ने माफी मांग ली है और इस सॉन्ग को डिजिटल प्लेटफॉर्म से भी हटा दिया. इसके बावजूद सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस अभी भी जारी है. इस बीच रैपर सैंटी शर्मा ने बादशाह का समर्थन किया है. उन्होंने लोगों से अपील की है कि गाने के पीछे के पूरे संदर्भ को समझे बिना किसी कलाकार के बारे में राय न बनाएं.
सैंटी शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बादशाह की एक तस्वीर पोस्ट की और गायक का समर्थन किया. उन्होंने लिखा, ‘रैप संगीत एक ऐसी शैली है जहां रैपर अपने प्रतिद्वंद्वियों के संदर्भ में गीत की पंक्तियां लिखते हैं. गाने का ऑडियो वीडियो से बहुत पहले तैयार हो सकता है. वीडियो टीम अलग होती है, और बादशाह जैसे बड़े कलाकारों को भी शायद यह पता न हो कि उनका वीडियो ऐसा होगा. आज बादशाह और भारत में उभर रहे अन्य कलाकारों के लिए एक सबसे बड़ी मुश्किल ये है कि श्रोताओं के बीच इस हिप-हॉप कला रूप के बारे में जानकारी की कमी. यदि किसी गाने में कोई पंक्ति गलत है, तो उसे अपडेट या बदला जाना चाहिए, लेकिन पूरी कहानी को समझे बिना बादशाह का इस तरह से मूल्यांकन करना गलत है. अगर किसी को इस पोस्ट से ठेस पहुंची हो तो मुझे खेद है, लेकिन यही वास्तविकता है.’
बादशाह का गाना ‘टटीरी’, जो 1 मार्च को रिलीज हुआ था. उसे विरोध का सामना करना पड़ रहा है. आरोप है कि गाने के बोल अश्लील, आपत्तिजनक और दोहरे अर्थ वाले हैं. साथ ही आरोप है कि ‘आया बादशाह डोली चढ़ाने, इन सबकी घोड़ी बनाने’ जैसी पंक्तियों से महिलाओं और यहां तक कि नाबालिगों को वस्तु की तरह पेश करने की कोशिश की गई है. वहीं इसमें स्कूल यूनिफॉर्म में दिख रही लड़कियों के कारण विवाद और बढ़ गया. ककहा जा रहा है कि इससे गलत संदेश देने का प्रयास किया है. बादशाह के खिलाफ पंचकूला थाने में शिकायत भी दर्ज कराई गई.
19 Minute 34 Second Viral Video: सोशल मीडिया एक ऐसा माध्यम है जिसका सकारात्मक और…
CBSE Board 10th Result 2026 Date: सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट जल्द जारी किया जा सकता…
Madhya Pradesh: एक मुस्लिम परिवार सामाजिक सद्भाव का एक अनूठा उदाहरण पेश कर रहा है.…
Aaj Ka Mausam: अप्रैल की शुरुआत में इस बार मौसम थोड़ा अलग रहा है. आमतौर…
Petrol Diesel Rate Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…
Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…