रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की आने वाली फिल्म राणाबली एक ऐतिहासिक फिल्म होगी, जिसमें आजादी से पहले अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ विद्रोह और अकाल के समय का दौर दिखाया गया है.
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की आने वाली फिल्म राणाबली
Rashmika and Vijay in Ranabali: हाल ही में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी हुई, जिसके बाद उनकी फिल्म राणाबली का ट्रेलर रिलीज किया गया. फिल्म 11 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी. फिल्म राणाबाली को माइथ्री मूवी मेकर्स की तरफ से बनाया जा रहा है. ये 2026 की बड़ी फिल्मों में से एक होने वाली है. ये एक हिस्टोरिकल ड्रामा है, जो भारत के इतिहास पर बेस्ड है. माना जा रहा है कि ये ऐसी अनसुनी कहानियां होने वाली हैं, जिनके बारे में बहुत कम चर्चा हुई है. इस फिल्म में विजय देवरकोंडा एक दमदार किरदार में नजर आएंगे. ये फिल्म एक गुमनाम इंसान की कहानी से प्रेरित है, जिसे इस फिल्म के जरिए पहचान देने की कोशिश की जा रही है.
जानकारी के अनुसार, राणाबली बैकड्रॉप भारतीय इतिहास के सबसे खतरनाक अध्यायों में से एक है. इसकी कहानी भीषण अकाल से जुड़ी हुई है. उस भीषण अकाल के दौरान 1 करोड़ लोगों की जान चली गई थी. ये फिल्म ब्रिटिश राज की क्रूर नीतियों को उजागर करती है. ब्रिटिशियन्स ने भारत से लगभग 45 ट्रिलियन डॉलर्स की लूट की थी.
फिल्म राणाबली में भारतीय इतिहास के सबसे खराब दौर की कहानी दिखाई जाने वाली है. ये भीषण अकाल का समय साल 1876 से 1878 का था. वर्तमान समय का आंध्र प्रदेश उस समय का रायलसीमा हुआ करता था. वहां बार-बार सूखा पड़ता था, जिसके कारण किसान पहले ही टूट चुके थे. जब 1876 में वहां मानसून नहीं आया, तो तेजी से भुखमरी फैल गई. इसके बाद भी अनाज का एक्सपोर्ट किया जाता रहा.
इस दौरान ब्रिटिश अधिकारी सर रिचर्ड टेम्पल ने अनाज को खर्च करने के लिए सख्त पाबंदिया लगाई थीं. साथ ही अकाल शिविरों में राशन घटा दिया गया. इसके कारण भूख से रायलसीमा में ही 7 लाख लोगों की जान चली गई. वहीं पूरे देश में लगभग करोड़ों लोगों की जान चली गई थी. इस त्रासदी का कारण कुदरती आपदा के साथ ही साम्राज्य के नाम पर बनाई गई नीतियां भी थीं. ऐसे में विजय और रश्मिका की इस फिल्म में कई छोटे और बड़े विद्रोहों को दिखाया जाएगा.
इस फिल्म को राहुल सांकृत्यान द्वारा डायरेक्ट किया गया है. इसे टी-सीरीज के साथ मिलकर माइथ्री मूवी मेकर्स के वाई. रवि शंकर और नवीन यरनेनी ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म को 11 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. इस फिल्म में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के साथ ही कई अन्य बड़े कलाकार भी नजर आने वाले हैं.
Hardik Pandya Ruled Out: ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले इंडिया A को…
US Visa Bond: अमेरिका ने 50 देशों के नागरिकों के लिए B-1/B-2 वीजा पर 10,000,…
हरिद्वार से वायरल हुए एक वीडियो में कथित तौर पर नशे में धुत चार लोग…
NTR AI Video: जूनियर एनटीआर ने ‘देवरा: पार्ट 1’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ से जुड़े एक…
ओडिशा के सेंटूरियन विश्वविद्यालय के जटनी परिसर में छात्रों ने छात्रावास के भोजन की कथित…
Shreyas Iyer Statement on Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को लेकर…