Ritesh Pandey Top 5 Bhojpuri Song: रितेश पांडे भोजपुरी इंडस्ट्री का जाना माना नाम है. बेहतरीन एक्टर होने के साथ वह एक बेमिसाल सिंगर भी हैं, उनकी अवाज में गाए गाने हिट नहीं सुपरहिट होते हैं और रिलीज होते ही पूरे इंटरनेट पर उनका जलवा देखने को मिलता हैं. गाने में रितेश पांडे की अवाज लोगों के दिलों की धड़कन बढ़ा देती हैं, यही वजह है कि फैंस रितेश पांडे के नए-नए गोनों के रिलीज होने का बेसब्री से इंतेजार करते है. लेकिन रितेश पांडे के कुछ गाने ऐसे है, जो आज भी लोगों के सर चढ़कर बोलत है. आइये सुनते हैं रितेश पांडे के वो 5 भोजपुरी गानें, जिन्होंने रिलीज के बाद उड़ा दिया था गर्दा और बने सुपरहिट
पियवा से पहिले हमार रहलू
रितेश पांडे का गाना ‘पियवा से पहिले हमार रहलू’ साल 2017 में वेव म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ था. इस गाने ने आते ही सोशल मीडिया पर गर्दा उड़ा दिया था. गाने में रितेश पांडे की दिल छू जाने वाली अवाज लोगों को काफी पसंद आई थी. इस गाने में उनका साथ खुशबू तिवारी ने दिया था. इस गाने को अभई तक यूट्यूब पर 369 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं.
काशी हिले पटना हिले
2020 में रिलीज हुआ रितेश पांडे का गाना ‘काशी हिले पटना हिले’ ने रिलीज होते ही पूरे इंटरनेट को हिलाकर रख दिया था. गाने का म्यूजिक और लिरिक्स दोनों ही बेहद जबरदस्त थे, जो आज भी लोगों के दिलों दिमाग पर छाए हुए हैं. यूट्यूब पर रितेश पांडे के इस सुपरहिट भोजपुरी गाने को अब तक 875 मिलिययन व्यूज मिल चूके हैं.
हेलो कौन
रितेश पांडे के सुपरहिट गाने की बात आए और भोजपुरी गाने हेलो कौन का नाम ना हो, ऐसा नहीं हो सकता हैं. यह गाना रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रेंड हुआ और लोगों को खूब पसंद आया था. रितेश पांडे के इस भोजपुरी गाने को अब तक 1 बिलियन व्यूज मिल चूके हैं. यह रितेश पांडे के ही नहीं भोजपुरी के भी सबसे सुपरहिट गानें में से एक है.
सलमान खान आया है
रितेश पांडे सलमान खान के बड़े फैन और उन्होंने इसलिए उन पर गाना भी बनाया है सलमान खान आया है, जिसे 2021 में रिलीज किया गया था. रितेश पांडे का यह गाना खूब चर्चा में आया था और सोशल मीडिया पर छा गया था. गाने के बोल और म्यूजिक लोगों के दिलों को छू गए थे. इस भोजपुरी गाने को अब तक यूट्यूब पर 140 मिलियन व्यूज मिल चूके हैं
हेलो प्रिया
2021 में रिलीज हुआ रितेश पांडे का गाना हेलो प्रिया ने भी इंटरनेट पर जमकर तहलका मचाया था. लोगों को इस गाने ने खूब एंटरटेन किया था. गाने के बोल और म्यूजिक दोनों ही लोगों के जुबा पर चढ़ गया था. रितेश पांडे के इस गाने को यूट्यूब पर 74 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चूके हैं. यह गाना भी रितेश पांडे के यूपरहिट गानों की लिस्ट में शामिल है.