<
Categories: मनोरंजन

ईद पर सलमान और प्रभास का होगा आमना-सामना? SVC63 से टकराएगी स्पिरिट, मेकर्स ने किया एलान

SVC63 vs Spirit: कहा जा रहा है कि बॉक्स ऑफिस पर आने वाले समय में सलमान खान और प्रभास की फिल्में एक दूसरे को टक्कर दे सकती हैं. इसको लेकर स्पिरिट के मेकर्स का बयान सामने आया है. वहीं अब सलमान की फिल्म पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं.

SVC63 vs Spirit: बॉक्स ऑफिस पर आने वाले समय में दो बड़े सुपरस्टार्स की फिल्मों के बीच मुकाबला देखने को मिल सकता है. एक तरफ प्रभास की मच अवेटेड फिल्म स्पिरिट है, तो दूसरी तरफ सलमान खान की अपकमिंग फिल्म SVC63 को लेकर फैंस के बीच काफी उत्सुकता है. दोनों फिल्मों की रिलीज को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं. खास तौर पर ऐसी खबरें सामने आईं कि सलमान खान की फिल्म की वजह से प्रभास की स्पिरिट की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है. अब स्पिरिट के मेकर्स ने खुद इन खबरों पर स्थिति साफ कर दी है.

नहीं बदली ‘स्पिरिट’ की रिलीज डेट

भूषण कुमार के प्रोडक्शन में बन रही स्पिरिट को लेकर कहा जा रहा था कि फिल्म की रिलीज डेट बदल सकती है. वजह सलमान खान की फिल्म के साथ संभावित बॉक्स ऑफिस क्लैश को बताया जा रहा था. हालांकि, टी-सीरीज ने इन सभी अटकलों को खारिज कर दिया है. टी-सीरीज के एक प्रवक्ता ने जूम को बताया कि फिल्म अपने तय शेड्यूल के मुताबिक ही आगे बढ़ रही है. मेकर्स ने स्पष्ट किया कि स्पिरिट 5 मार्च 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म की घोषित रिलीज डेट में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है. दिलचस्प बात यह है कि रिलीज डेट बदलने की अफवाह पहले भी सामने आ चुकी है. मई 2026 में भी स्पिरिट के पोस्टपोन होने की खबरें चली थीं. उस समय भी टी-सीरीज ने फिल्म की रिलीज डेट में किसी बदलाव से इनकार किया था. 

पुलिस अफसर बनेंगे प्रभास

स्पिरिट को लेकर प्रभास के फैंस काफी एक्साइटेड हैं. फिल्म की पहली झलक 1 जनवरी 2026 को सामने आई थी. फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा कर रहे हैं, जो अर्जुन रेड्डी और एनिमल जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. स्पिरिट में प्रभास एक दमदार पुलिस अफसर की भूमिका निभाते नजर आएंगे. फिल्म की कहानी में एक्शन के साथ इमोशनल पहलू भी देखने को मिलेंगे. बताया जा रहा है कि फिल्म के म्यूजिक को भी कहानी का अहम हिस्सा बनाया गया है. यही वजह है कि फिल्म को लेकर रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच काफी बज बना हुआ है.

क्या है सलमान खान की SVC63?

वहीं सलमान खान भी SVC63 के साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं. फिल्म का निर्देशन वामसी पैदिपल्ली कर रहे हैं. सलमान की इस फिल्म को लेकर भी काफी चर्चा है. अगर SVC63 और स्पिरिट की रिलीज डेट आसपास रहती है, तो दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर बड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है. फिलहाल स्पिरिट की रिलीज डेट 5 मार्च 2027 तय है. वहीं अब सबकी नजर सलमान की SVC63 की आधिकारिक रिलीज डेट पर है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

स्कोडा स्लाविया का नया अवतार तैयार, नए लुक और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च डेट आई सामने, जानें क्या-क्या बदला

New Skoda Slavia: स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया ने नई स्लाविया फेसलिफ्ट का प्रोडक्शन पुणे के…

Last Updated: September 29, 2026 19:31:20 IST

पितृपक्ष: पूर्वजों और दोहराते जीवन-पैटर्न को समझने का समय: Psychic Medium Daksh

नई दिल्ली,26 सितंबर: पितृपक्ष 2026 शुरू होने वाला है। इस मौके पर दिल्ली के Psychic…

Last Updated: September 29, 2026 18:52:18 IST

जम्मू राइजिंग समिट में ज़ीनत कुरैशी ने GCC बाजार से जुड़ने का सुझाव दिया

विशेष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं; ‘डुग्गर दा सम्मान’ समारोह में प्रतिभाओं को…

Last Updated: September 29, 2026 18:37:23 IST

एलजीई इंडिया को इनोवेटिव एचआर प्रैक्टिसेज और सीएचओ को इम्पैक्टफुल एचआर लीडर अवार्ड

नई दिल्ली,28 सितंबर: बेंगलुरु में आयोजित 25वें एशिया पैसिफिक एचआरएम कांग्रेस अवार्ड्स 2026 में एलजी…

Last Updated: September 29, 2026 18:22:21 IST

20 साल की शादी का खौफनाक अंत; घरेलू कलेश ने ले ली रिपोर्टर की जिंदगी, पत्नी ने सिल-बट्टे से कर दी हत्या

Telangana Crime: तेलंगाना के मंचिरियल शहर में एक घरेलू विवाद हत्या का कारण बन गया.…

Last Updated: September 29, 2026 18:13:23 IST

सर्वोटेक ने ‘नवआरंभ 2026’ में नेक्स्ट-जेन सोलर इनवर्टर्स लॉन्च कर चैनल पार्टनरशिप का जश्न मनाया

नई दिल्ली,29 सितंबर: सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड सोलर और रिन्यूएबल एनर्जी समाधानों की भारत…

Last Updated: September 29, 2026 18:07:20 IST