Salman Khan Video: आजकल सोशल मीडिया पर सलमान खान का एक वीडियो खुब चर्चा मे है,जिसमें वह अपने भतीजी और भांजे के साथ अपनी आने वाली फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ के गाने के गुनगुनाते दिख रहें हैं.
सलमान खान वायरल वीडियो
Salman Khan Video: गणतंत्र दिवस 2026 के मौके पर बॉलीवुड सुपरस्टार ‘सलमान खान’ ने अपने फैंस के साथ एक बेहद खास और भावुक वीडियो साझा किया है. इस वीडियो में सलमान अपनी आने वाली फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का पहला रिलीज हुआ गाना ‘मातृभूमि’ गाते नजर आ रहे हैं. वीडियो में उनके साथ उनकी भतीजी ‘आयत’ और भांजे ‘अहिल’ भी दिखाई दे रहे हैं. सलमान का यह अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस ‘चित्रांगदा सिंह लीड रोल में नजर आएंगी. फिल्म का निर्देशन ‘अपूर्वा लखिया’ कर रहे हैं और इसे ’17 अप्रैल 2026′ को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही काफी उत्सुकता है, क्योंकि यह भारत की सेना से जुड़ी एक सच्ची घटना पर आधारित है.
सलमान खान ने यह वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए गाने के संगीतकार हिमेश रेशमिया को क्रेडिट दिया है. गाना ‘मातृभूमि’ फिल्म का पहला रिलीज ट्रैक है, जिसे ‘अरिजीत सिंह’ और ‘श्रेया घोषाल’ ने अपनी आवाज दी है. इस गाने में मास्टर ‘मणि धरमकोट’ की आवाज भी शामिल है. गाना देशभक्ति, बलिदान और सेना के साहस को बेहद भावनात्मक तरीके से पेश करता है.
गाने को लेकर बात करते हुए ‘हिमेश रेशमिया’ ने कहा कि ‘मातृभूमि’ को कंपोज करना उनके लिए एक बहुत ही भावुक और खास अनुभव रहा. उन्होंने बताया कि इस गाने की आत्मा सेना की धड़कनों और युद्ध की गंभीरता से निकली है. अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल के साथ इस गाने पर काम करना उनके लिए बेहद खास रहा. सलमान खान के साथ दोबारा जुड़ने को लेकर भी उन्होंने खुशी जाहिर की.
फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’साल 2020 में गलवान घाटी में हुई भारत-चीन सेनाओं के बीच झड़प की सच्ची घटनाओं पर आधारित है. पहले यह फिल्म ‘आलिया भट्ट’ और ‘शरवरी’ की फिल्म ‘अल्फा’ से क्लैश करने वाली थी, लेकिन अब खबर है कि ‘अल्फा’ की रिलीज डेट बदली जा सकती है.
Rajasthan Board 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2026 स्ट्रीम के हिसाब से…
Shahrukh Khan King Film: शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' की फैंस में काफी चर्चा है,…
Masood Azhar Death: पाकिस्तान से एक ऐसी खबर आई जिसे जानने के बाद हर कोई…
Petrol Diesel Rate Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…
Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…
Mobile Missing During IPL 2026 Match: 28 मार्च को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में…