<
Categories: मनोरंजन

सलमान खान की कानूनी जीत: ‘दबंग’ डायरेक्टर अभिनव कश्यप पर अपमानजनक बयान देने से कोर्ट ने लगाई रोक

कोर्ट ने फिल्ममेकर अभिनव कश्यप पर सलमान खान और उनके परिवार के खिलाफ अपमानजनक बातें बोलने पर रोक लगा दी है. सलमान ने उनके खिलाफ 9 करोड़ का मानहानि केस किया है.

Defamation Case : मुंबई की अदालत ने सुपरस्टार सलमान खान और उनके परिवार को बड़ी राहत दी है. कोर्ट ने फिल्म ‘दबंग’ के डायरेक्टर अभिनव कश्यप को आदेश दिया है कि वे सलमान, उनके पिता सलीम खान और भाइयों (अरबाज और सोहेल) के खिलाफ कोई भी गलत या अपमानजनक बात न बोलें. सलमान खान ने अभिनव के खिलाफ 9 करोड़ रुपये का मानहानि का केस किया है, जिसकी सुनवाई के दौरान जज ने यह फैसला सुनाया है. 

यह पूरा मामला तब शुरू हुआ जब अभिनव कश्यप ने कई इंटरव्यू और वीडियो में खान परिवार पर बहुत गंभीर आरोप लगाए. सलमान के वकीलों ने कोर्ट को बताया कि अभिनव कश्यप ने अपने वीडियो में खान परिवार को अपराधी कहा और उनकी तुलना दाऊद इब्राहिम जैसे लोगों से की है इसके अलावा, उन्होंने सलमान की उम्र, उनके लुक्स और उनकी निजी जिंदगी पर भी गंदी टिप्पणियां की थी.
कोर्ट ने इस पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि हर किसी को अपनी बात रखने की आजादी है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप किसी को गाली दें या उसे बदनाम करें.  जज ने साफ कहा कि हर इंसान का अपना सम्मान होता है और अभिनव कश्यप की बातों से सलमान खान की छवि को नुकसान पहुंचा है.
फिलहाल कोर्ट ने अभिनव कश्यप पर रोक लगा दी है कि वे अब सोशल मीडिया पर सलमान या उनके परिवार के खिलाफ कोई नया वीडियो या इंटरव्यू पोस्ट नहीं करेंगे. सलमान खान ने यह मांग भी की है कि इंटरनेट से उनके पुराने विवादित वीडियो हटाए जाएं और अभिनव कश्यप इस सब के लिए उनसे माफी मांगें.

Mansi Sharma

Recent Posts

Shaktimaan vs Samay Raina: ‘शक्तिमान के अपमान’ भड़के मुकेश खन्ना, समय रैना को कहा ‘कुत्ते की दुम टेढ़ी की टेढ़ी’

Shaktimaan vs Samay Raina: शक्तिमान फेम मुकेश खन्ना ने इंस्टाग्राम पर एक फनी पिक्चर के…

Last Updated: April 9, 2026 14:49:48 IST

पनीर खुरचन रेसिपी, घर पर बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल ये डिश, आपकी कुकिंग के फैन हो जाएंगे लोग

पनीर खुरचन एक देसी-पंजाबी स्टाइल की सेमी ड्राई पनीर वाली सब्जी है, जो पनीर को…

Last Updated: April 9, 2026 14:47:13 IST

8th Pay Commission DA Hike 2026: DA हाइक में देरी ने बढ़ाई बेचैनी, क्या एरियर से होगी भरपाई या मिलेगा झटका?

8th Pay Commission DA hike: केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों के लिए DA और पेंशनभोगियों के…

Last Updated: April 9, 2026 14:48:04 IST

धन, सुख और तरक्की चाहिए? गुरुवार की शाम करें इन खास मंत्रों का जाप, मिनटों में बदलेगी किस्मत

Guruwar Ke Upay:  सनातन धर्म में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित माना गया…

Last Updated: April 9, 2026 14:46:58 IST

इस सुपरस्टार की फैमिली का चौंकाने वाला सच: मशहूर तवायफ दीं दादी, कर्ज चुकाने के लिए बेटी ने की फिल्में

क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड के सुपरस्टार की दादी एक बेहतरीन अदाकारा और म्यूजिशियन…

Last Updated: April 9, 2026 14:44:36 IST

आईपीएल की वो टीम, जो हो गई गायब; जिसके नाम दर्ज है सबसे ज्यादा एक्स्ट्रा रन देने का रिकॉर्ड

IPL Most Extra Run Record: इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा एक्स्ट्रा रन…

Last Updated: April 9, 2026 14:42:03 IST