<
Categories: मनोरंजन

सड़क हादसे के बाद बोले आशीष विद्यार्थी- ‘सब ठीक है, अफवाहें न फैलाएं’

अभिनेता आशीष विद्यार्थी ने बताया कि रूपाली की रिकवरी अच्छी हो रही है और जल्द ही दोनों सामान्य जीवन और कामकाज में लौट आएंगे

Bollywood: जाने-माने अभिनेता आशीष विद्यार्थी और उनकी पत्नी रूपाली बरुआ शुक्रवार रात एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए . घटना के बाद सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसकों में चिंता का माहौल बन गया था  अब खुद अभिनेता ने सामने आकर अपनी और पत्नी की स्थिति स्पष्ट की है जानकारी के मुताबिक, डिनर के बाद आशीष और रूपाली गुवाहाटी में सड़क पार कर रहे थे तभी तेज रफ्तार से आ रही मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े और बाइक सवार भी घायल हो गया . 

बढ़ती अटकलों के बीच आशीष विद्यार्थी ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर कहा: “हम बिल्कुल ठीक हैं रूपाली को कुछ चोटें आई हैं और वह डॉक्टर्स की देखरेख में हैं, लेकिन स्थिति गंभीर नहीं है  मुझे भी हल्की चोटें आई हैं इसे सनसनीखेज बनाने की जरूरत नहीं है. आशीष ने बताया कि रूपाली की रिकवरी अच्छी हो रही है और जल्द ही दोनों सामान्य जीवन और कामकाज में लौट आएंगे उन्होंने बाइक सवार के प्रति भी सहानुभूति जताई और उसके जल्द स्वस्थ होने की कामना की वीडियो सामने आने के बाद साथी कलाकारों और प्रशंसकों ने कमेंट्स में उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआएं दी आशीष ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें और सकारात्मक रहें  यह घटना भले ही चौंकाने वाली रही हो, लेकिन अभिनेता के बयान ने फैंस को राहत दी है कि दोनों सुरक्षित हैं और जल्द ही सामान्य जीवन में लौट आएंगे .

Mansi Sharma

Recent Posts

RBSE Class 12th Result 2026: बिना रोल नंबर कैसे चेक करें रिजल्ट? जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

Rajasthan Board 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2026 स्ट्रीम के हिसाब से…

Last Updated: March 31, 2026 08:11:16 IST

Shahrukh Khan: दुनिया में चल रही जंग बनी शाहरुख के लिए मुसीबत! शूटिंग छोड़ दुबई से वापस लौटे किंग खान

Shahrukh Khan King Film: शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' की  फैंस में काफी चर्चा है,…

Last Updated: March 31, 2026 08:10:46 IST

Jaish-e-Mohammed: मारा गया भारत का सबसे बड़ा दुश्मन! जैश-ए-मोहम्मद की संभाल रखी थी कमान, जानें कौन है वो?

Masood Azhar Death: पाकिस्तान से एक ऐसी खबर आई जिसे जानने के बाद हर कोई…

Last Updated: March 31, 2026 07:30:27 IST

UP Petrol Diesel Price: यू-टर्न ले गए पेट्रोल-डीजल के दाम! यूपी में राहत या फिर खर्चा बढ़ने का अलर्ट?

Petrol Diesel Rate Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां‌ (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: March 31, 2026 06:40:35 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल में आज बड़ा धमाका! आपकी जेब को राहत या महंगाई का तूफान?

Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: March 31, 2026 06:40:00 IST

Mobile Missing During IPL 2026 Match: चेन्नास्वामी स्टेडियम में हुई रनों की बौछार, बाहर किसने किए 25 मोबाइल फोन पार?

Mobile Missing During IPL 2026 Match: 28 मार्च को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में…

Last Updated: March 31, 2026 06:35:10 IST