ओ रोमियो बड़े पर्दे पर ठीक प्रदर्शन कर रही है. वहीं तू या मैं फिल्म की हालत खराब हो रखी है. तू या मैं रिलीजिंग के 4 दिन बाद भी अब तक 4 करोड़ रुपए तक की कमाई नहीं कर पाई है.
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Box Office Collection: इन दिनों 4 बॉलीवुड फिल्में दर्शकों के लिए सिनेमाघरों में मौजूद हैं. सिनेमाघरों में शाहिद कपूर की ओ रोमियो, बॉर्डरमर्दानी 3 और तू या मैं फिल्में देखी जा सकती हैं. ऐसे में ये सभी फिल्में कमाई के मामले में एक दूसरे के लिए मुसीबत बन रही हैं. बीते दिन शाहिद कपूर स्टारर फिल्म ओ रोमियो ने चौथे दिन 4.75 करोड़ रुपए की कमाई की. ये कमाई रविवार को हुई नौ करोड़ से लगभग 50 फीसदी कम है. वहीं रानी मुखर्जी स्टारर मर्दानी 3 ने सोमवार को लगभग 50 लाख रुपए की कमाई की. सनी देओल स्टारर फिल्म बॉर्डर 2 ने सोमवार को 60 लाख रुपए की कमाई की. वहीं शनाया कपूर स्टारर फिल्म तू या मैं ने सोमवार को 0.43 करोड़ रुपए की कमाई की.
शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म ओ रोमियो ने सोमवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 4.75 करोड़ रुपये कमाए. ये तीसरे दिन यानी रविवार को हुई 9 करोड़ रुपये की कमाई से लगभग 50 फीसदी कम रहा. फिल्म ने दूसरे दिन यानी शनिवार को 12.65 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. फिल्म ने शुक्रवार को पहले दिन 8.5 करोड़ रुपए की कमाई की. कुल मिलाकर फिल्म का कलेक्शन 34.9 करोड़ रुपए पहुंच गई है.
फिल्म तू या मैं ने सोमवार को 43 लाख रुपए कमाए. इसके बाद फिल्म की टोटल कमाई 3.28 करोड़ रुपए की हो गई है. फिल्म ने पहले दिन 60 लाख रुपए कमाए थे. दूसरे दिन 1.45 करोड़ की कमाई की. फिल्म ने तीसरे दिन 80 लाख कमाए थे.
रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म मर्दानी 3 ने तीसरे सोमवार को 50 लाख रुपए का कलेक्शन किया है. ये कमाई पिछले सोमवार के मुकाबले लगभग 15 फीसदी कम रही. इसके बाद फिल्म की तीसरे सप्ताह की कमाई नेट 3.95 करोड़ रुपए हो गई है. वहीं फिल्म ने रिलीजिंग के बाद अब तक लगभग 45 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है.
सनी देओल स्टारर बॉर्डर 3 फिल्म ने सोमवार को लगभग 60 लाख रुपए का कलेक्शन किया है. सोमवार की कमाई मिलाकर फिल्म ने लगभग 322.45 करोड़ रुपए की कमाई की है. फिल्म ने पहले सप्ताह में 224.25 करोड़ रुपए की कमाई की है. फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई रिलीज के चौथे दिन यानी सोमवार को की थी, जब 59 करोड़ रुपए अपने खाते में लिए थे.
Dandvat Yatra After Divorce: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में वैवाहिक कलह से तंग आकर…
Rajasthan Board 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2026 स्ट्रीम के हिसाब से…
Shahrukh Khan King Film: शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' की फैंस में काफी चर्चा है,…
Masood Azhar Death: पाकिस्तान से एक ऐसी खबर आई जिसे जानने के बाद हर कोई…
Petrol Diesel Rate Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…
Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…