<
Categories: मनोरंजन

शाहिद कपूर ने बॉलीवुड को दी चेतावनी: कहा ‘अच्छी फिल्में नहीं बन रहीं’ दर्शकों का सब्र अब टूट रहा है

शाहिद कपूर ने बॉलीवुड की आज की हालत पर चिंता जताई है. उन्होंने कहा है कि अब फिल्मों में अच्छी कहानियों और क्वालिटी की कमी हो गई है. शाहिद का मानना है कि OTT और दुनिया भर की फिल्में देखने की वजह से दर्शक अब काफी समझदार हो गए है और उनका सब्र अब खत्म हो रहा है. उन्होंने फिल्म बनाने वालों को चेतावनी दी है कि अगर सिर्फ बड़े बजट पर ध्यान देने के बजाय अच्छी कहानी और कंटेंट पर काम नहीं किया गया, तो लोग बॉलीवुड फिल्में देखना पूरी तरह बंद कर देंगे.

Quality Cinema : शाहिद कपूर ने हाल ही में बॉलीवुड की मौजूदा स्थिति पर चिंता जताते हुए एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि आज के समय में बॉलीवुड में अच्छी फिल्में नहीं बन रही है और दर्शकों का सब्र अब धीरे-धीरे खत्म हो रहा है. शाहिद का मानना है कि फिल्म मेकर्स को अब यह समझना होगा कि दर्शक क्या देखना चाहते है और केवल पुराने ढर्रे पर फिल्में बनाना अब काम नहीं आएगा.
शाहिद कपूर के अनुसार, आज के दौर में दर्शकों के पास ओटीटी (OTT) और वर्ल्ड सिनेमा के रूप में बहुत सारे विकल्प मौजूद है.  ऐसे में अगर बॉलीवुड उन्हें बेहतरीन कहानी और क्वालिटी कंटेंट नहीं देगा, तो लोग अपना समय और पैसा बर्बाद करने सिनेमाघरों तक नहीं आएंगे. उन्होंने इशारा किया कि दर्शक अब बहुत समझदार हो चुके है और वे कमज़ोर स्क्रिप्ट वाली फिल्मों को आसानी से नकार रहे है.
अंत में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को चेतावनी देते हुए कहा कि अब समय आ गया है जब मेकर्स को केवल बड़े बजट और स्टार पावर के पीछे भागने के बजाय अच्छी कहानियों पर ध्यान देना चाहिए. अगर जल्द ही फिल्मों के स्तर में सुधार नहीं हुआ, तो दर्शकों का बॉलीवुड से पूरी तरह मोहभंग हो सकता है.  यह बयान इंडस्ट्री के लिए एक वेक-अप कॉल की तरह है.
Mansi Sharma

Recent Posts

KKR vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद की आंधी में उड़ी केकेआर! 65 रन से मिली करारी हार, अंगकृष रघुवंशी की फिफ्टी बेकार

KKR vs SRH Highlight: सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने दूसरे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को…

Last Updated: April 2, 2026 23:47:09 IST

ग्राहक बनकर आई, तमंचा दिखा कर उड़ा ले गई 26 ग्राम की ज्वेलरी; यूपी में बुर्कानशी महिला दिनदहाड़े बनी लुटेरी

Jewellery Shop Loot Ayodhya: अयोध्या जिले में एक बुर्कानशी महिला ज्वेलरी शॉप में दिन-दहाड़े लूट…

Last Updated: April 2, 2026 23:47:02 IST

Anant Singh Viral Video: ‘ई सब हम जानबो नैय करते हैं’, अनंत सिंह का ‘देसी’ अंदाज फिर हुआ वायरल!

Anant Singh Viral Video: 'ई सब हम जानबो नैय करते हैं', पर्यावरण पर अनंत सिंह…

Last Updated: April 2, 2026 22:26:48 IST

बेतिया में चौकीदार का बेटा बना कानून का भक्षक! रात के अंधेरे में देसी कट्टा लिए लोगों को धमकाया, FIR दर्ज

Bihar Crime News: बेतिया के बैरिया थाना क्षेत्र में कट्टा लहराते हुए चौकीदार का बेटा…

Last Updated: April 2, 2026 22:05:03 IST

Odisha में हड़कंप! बैंक के पास दिखा 12 फीट का किंग कोबरा, अफरा-तफरी के बीच इस तरह हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन

Chikiti King Cobra Rescue: चिकिटी एनएसी क्षेत्र में उस वक्त हडकंप मच गया जब लोगों…

Last Updated: April 2, 2026 21:00:34 IST