संबंधित खबरें
Chhaava: 'छावा' में औरंगजेब-संभाजी महाराज का सीन देख आखिर क्यों आग-बबूला हुआ ये फैन? स्क्रीन फाड़ मचाया कोहराम!
8 बजते ही नशे में धुत हो जाती हूं और… गोविंदा की बीवी ने खुद ही खोल डाले अपने सारे राज, बोली- रात में केक काटने के बाद…
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा के साथ हो गया बड़ा कांड? जिसने दी फिल्म उसी डायरेक्टर ने दिया इस 'गंदी करतूत' को अंजाम!
‘आपको शर्म आनी चाहिए…’, सुप्रीम कोर्ट ने रणवीर इलाहाबादिया को जमकर लगाई लताड़, गिरफ्तारी को लेकर दे दिया बड़ा आदेश
छावा की दहाड़ से दहले थिएटर्स, पद्मावत-तानाजी को पछाड़ फिल्म ने चौथे दिन भी बॉक्स ऑफिस में छापे करोड़ों, विक्की कौशल ने बनाया 'ऐतिहासिक' रिकॉर्ड
मां हिन्दू तो पिता ईसाई… लेकिन बेटी को इतना क्यों पसंद आया इस्लाम की बन गई मुसलमान? फिर एक्ट्रेस की खूबसूरती को मिला ऐसा श्राप कि…
India News (इंडिया न्यूज), Shammi Kapoor Birthday: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में से एक शम्मी कपूर हर किसी के दिलों पर राज करते हैं आज भले ही वह इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन वह अपने दमदार अभिनय को लेकर देश में जानें जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई बड़ी-बड़ी हिट फिल्मों में काम किया है। आज शम्मी कपूर का अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनका जन्म 21 अक्टूबर, 1931 को पृथ्वीराज कपूर के घर में हुआ था। पृथ्वीराज कपूर भी हिंदी सिनेमा के न केवल शानदार कलाकार कहे जाते थे बल्कि वह एक बेहतरीन फिल्मकार भी थे। तो चलिए जानते हैं शम्मी से जुड़ी कुछ खास बातें
बता दें कि शम्मी कपूर का नाम से पूरी दुनिया में मशहूर एक्टरों में से लिया जाता है। उनके बचपन का नाम शमशेर राज कपूर था। घर में फिल्मी माहौल होने से वह शुरू से ही अभिनय के क्षेत्र में आना चाहते थे। उन्होंने अपने पिता के पृथ्वी थिएटर में अभिनय की बारीकियों को सीखा।
Shammi Kapoor birthday
जिसके बाद शम्मी ने फिल्म ‘जीवन ज्योति’ से बॉलीवुड में अपना कदम रखा। उनकी पहली ही फिल्म में दर्शकों ने उनके अभिनय को काफी पसंद किया। ब्लैक एंड व्हाइट के फिल्मों से शुरुआत करने के बाद शम्मी ने हिंदी सिनेमा जगत में अपना एक अलग ही इतिहास रच दिया है।
शम्मी कपूर अपने प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी निजी जिंदगी में भी काफी सुर्खियों में बने रहे। उनका नाम अभिनेत्री मुमताज संग काफी चर्चाओं में था। मुमताज जब 18 साल की थीं तभी से शम्मी कपूर ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था। मुमताज भी शम्मी से काफी ज्यादा प्रेम करती थीं।
शम्मी चाहते थे कि वह अपना फिल्मी दुनिया को छोड़कर उनसे शादी कर लें, लेकिन मुमताज ने यह इनकार कर दिया। क्योंकि उस वक्त पृथ्वीराज कपूर के घर की बहुएं फिल्मों नहीं करती थी। वहीं मुमताज के इनकार करने के बाद शम्मी कपूर ने खुद से उम्र में बड़ी अभिनेत्री गीता बाली से शादी कर ली। बता दें कि उन्होंने यह शादी घर वालों की मर्जी के खिलाफ जाकर की थी। लेकिन, 1965 में चेचक की वजह से गीता बाली की मृत्यु हो गई।
शम्मी कपूर (Shammi Kapoor)के फिल्मों की बात करें तो प्रेम रोग, विधाता, जंगली, प्रिंस और ‘राजकुमार जैसी कई शानदार फिल्मों में उन्होंने काम किया है। वहीं उन्हें फिल्मी पर्दे पर अंतिम बार साल 2011 में आई ‘रणबीर कपूर’ की फिल्म रॉकस्टार में दिखे थे। फिलहाल वो आज हमारे बीच में नहीं हैं, लेकिन अपने शानदार काम की बदौलत वह हमेशा हमारे बीच जिंदा हैं।
ये भी पढ़े-
Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.