SRK Mannat Market Price: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान दुनिया के बड़े सितारों में शामिल हैं. अब वे ग्लोबली अरबपति क्लब की लिस्ट में शामिल हो गए हैं. अब वो ग्लोबली अरबपति क्लब की लिस्ट में शामिल होने वाले इकलौते एक्टर हो गए हैं. हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 में पता चला कि शाहरुख खान ने अब तक काफी कमाई की है. उनकी अनुमानित संपत्ति 12,490 करोड़ रुपये बताई जा रही है. उन्होंने फिल्मों से तो काफी कमाया ही है, साथ ही अपने बिजनेस में भी तगड़ी कमाई की है.
पढ़े लिखे बिजनेसमैन हैं शाहरुख
हाल ही में सेलिब्रिटी वेल्थ मैनेजर दीपक हिरो वजीरानी ने एक पॉडकास्ट में जानकारी दी है कि शाहरुख खान की सफलता कोई संयोग नहीं है बल्कि एक रणनीतिक सोच का परिणाम है. उन्होंने कहा कि शाहरुख खान एक एक्टर होने के साथ ही बिजनेसमैन हैं, जो काफी पढ़े लिखे हैं और बिजनेस को काफी गहराई से समझते हैं. एक समय था कि केवल एक ही शाहरुख खान होता था.
‘काश मैं उनका पैसा मैनेज कर सकता’
दीपक वजीरानी ने कहा कि मैं उनका अकाउंट मैनेजर नहीं हूं, काश मैं उनका पैसा मैनेज कर सकता है. वे काफी समझदारी से डाइवर्सिफाइड करते हैं. एक समय पर उन्होंने 18 करोड़ रुपये की कीमत में मन्नत खरीदा था. अब उसकी कीमत लगभग 300 करोड़ रुपये है. ये हो गई उनकी रियल एस्टेट की बात. वहीं उन्होंने अपनी आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स से भी अच्छी रकम कमाई है. अब उसकी कीमत 40-50 गुना तक बढ़ चुकी है.
KKR में 55 फीसदी हिस्सेदारी
बता दें कि कुछ समय पहले फिल्ममेकर करण जौहर ने सार्थक आहूजा के साथ बातचीत में बताया कि साल 2007 में जब आईपीएल की शुरुआत हुई थी. तो शाहरुख खान ने केकेआर में 55 फीसदी हिस्सेदारी ली थी. उस समय फ्रेंचाइजी की कीमत लगभग 300 करोड़ रुपये बताई जा रही थी. अब उसकी कीमत 35 फीसदी तक बढ़ चुकी है. अब इसकी कीमत लगभग 4000 करोड़ रुपये हो चुकी है.
किराए पर रह रहे शाहरुख
जानकारी के अनुसार, शाहरुख खान के घर मन्नत को रिनोवेट कराया जा रहा है. इसके कारण उनका पूरा परिवार पाली हिल बांद्रा में रह रहा है. इसके लिए वे 24 लाख रुपये महीने का किराया दे रही हैं. स्टाफ के लिए उन्होंने 1.35 लाख रुपये प्रति माह के किराए पर प्रॉपर्टी खरीदी है.