35
Tara Sutaria Breakup : तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया का रिश्ता बॉलीवुड के सबसे चर्चित और प्यारे रिश्तों में से एक माना जाता था. पिछले करीब एक साल से दोनों को अक्सर साथ देखा जाता था और ऐसा लग रहा था कि वे अपने रिश्ते को लेकर काफी गंभीर है. वीर पहाड़िया, जो एक बड़े राजनैतिक और बिजनेस घराने से आते है, उनके साथ तारा की जोड़ी फैंस को बहुत पसंद आती थी. लेकिन हाल ही में जब इनके अचानक अलग होने की खबरें आई, तो सोशल मीडिया पर फैंस के बीच खलबली मच गई. लंबे समय तक चुप रहने के बाद, अब तारा ने पहली बार इस पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि वह इस वक्त किस दौर से गुजर रही है.
इस पूरे विवाद की जड़ सिंगर एपी ढिल्लों के मुंबई कॉन्सर्ट को माना जा रहा है. दरअसल, उस इवेंट के दौरान तारा सुतारिया और एपी ढिल्लों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग और करीबी देखी गई थी. जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ, लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि तारा और वीर के बीच सब कुछ ठीक नहीं है. फैंस वीर पहाड़िया के रिएक्शन का इंतज़ार करने लगे और तभी खबर आई कि दोनों ने आपसी सहमति से एक साल पुराना अपना रिश्ता खत्म कर लिया है. वीर ने भी सोशल मीडिया पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था कि ‘ वक्त बदलता जरूर है’ , जिसने ब्रेकअप की अफवाहों पर मुहर लगा दी.
अपने एक इंटरव्यू में तारा सुतारिया ने बहुत ही परिपक्वता (maturity) के साथ अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि अब उन्होंने अपनी दिमागी शांति और सुकून की रक्षा करना सीख लिया है. तारा का मानना है कि बाहर के लोग उनके बारे में क्या बातें कर रहे है, उससे उन्हें फर्क नहीं पड़ता क्योंकि जो उनके करीब है, वे उनका सच जानते है. तारा के इस बयान से साफ है कि वह अब अपने अतीत को पीछे छोड़कर अपनी लाइफ और करियर पर ध्यान देना चाहती है.