<
Categories: मनोरंजन

टीवी एक्ट्रेस में हुई कैटफाइट, तेजस्वी प्रकाश से नाराज होकर सुरभि ने छोड़ा इवेंट, जानें क्या है विवाद?

तेजस्वी प्रकाश और सुरभि चंदना की वेब सीरीज 'साइको सइय्यां' जल्द रिलीज होने वाली है. रिलीज से पहले ही तेजस्वी के नखरों के कारण कलाकारों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा. वहीं सुरभि चंदना रोती हुई नजर आईं.

Tejasswi Prakash and Surbhi Chandna Controversy: टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश और सुरभि चंदना दोनों ही एक्ट्रेस अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस का दिल जीत रही हैं. वे अब ‘साइको सैय्यां’ सीरीज के साथ ओटीटी पर डेब्यू करने की तैयारी कर रही हैं. इस सीरीज में तेजस्वी प्रकाश, सुरभि चंदना और अनुद ढाका नजर आएंगे. इस सीरीज को एमएक्स प्लेयर पर रिलीज किया जाएगा. इस सीरीज को रिलीज करने से पहले इसके लिए एक इवेंट रखा गया. इस इवेंट में तेजस्वी प्रकाश ने अनोखी डिमांड कर दी, जिससे सुरभि चंदना को बुरा लगा और वो आंखों में आंसू लिए इवेंट छोड़कर चली गईं. इतना ही नहीं तेजस्वी की इस हरकत से एक्टर अनुद को भी गुस्सा आया.

दरअसल साइको सैयां का प्रमोशनल इवेंट था, जिसमें शुक्रवार की सुबह का शेड्यूल था. मीडिया वाले समय पर वेन्यू पहुंचे. पब्लिसिटी टीम की तरफ से जानकारी दी गई कि एक्ट्रेस सुरभि और अनुद आ चुके हैं और इंटरव्यू के लिए तैयार हैं. वहीं तेजस्वी को लेकर जानकारी दी गई कि उनकी वॉर्डरोब में कुछ दिक्कत आ गई है, जिसके कारण वे थोड़ा लेट जॉइन करेंगी.

सुरभि के साथ इंटरव्यू नहीं करना चाहतीं तेजस्वी

डेढ़ घंटा बीत जाने के बाद भी तेजस्वी प्रकाश इंटरव्यू में नहीं पहुंचीं. मीडिया को बताया गया कि तेजस्वी प्रकाश अभी नहीं आएंगी क्योंकि वो सुरभि के साथ जॉइंट इंटरव्यू नहीं करना चाहतीं. वो अलग-अलग इंटरव्यू कराने की डिमांड कर रही हैं. वहीं एमएक्स प्लेयर टीम की तरफ से कहा गया कि तेजस्वी और उनकी टीम को दो दिन पहले ही बता दिया गया था. उस समय उन्हें इस बात पर कोई आपत्ति नहीं थी औऱ आखिरी समय में एक्ट्रेस ने ये इश्यू क्रिएट कर दिया. 

रोती हुई इवेंट से बाहर निकलीं सुरभि

कुछ देर बाद तेजस्वी आईं और सीधे मेकअप रूम में चली गईं. इसके बाद मेकअप टीम ने सुरभि को बातचीत करने के लिए बुलाया. बातचीत के बाद सुरभि ने अनुद सिंह ढाका के साथ पहला इंटरव्यू किया. हालांकि थोड़ी देर बाद वो आंखों में आंसू लिए इवेंट से बाहर चली गई. इसके बाद तेजस्वी बाहर आईं और बाकी के इंटरव्यू किए. हालांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं हो सका है कि आखिर तेजस्वी और सुरभि के बीच क्या टेंशन है?

ब्रेक न लेने पर नाराज हुए अनुद

एक्ट्रेस से कहा गया कि दो और इंटरव्यू के बाद शॉर्ट ब्रेक लेना पड़ेगा. हालांकि एक्ट्रेस ने ये कहते हुए इनकार कर दिया कि वो बैक-टू-बैक अपना सारा काम खत्म करेंगी. इसके कारण कलाकारों के चेहरों पर टेंशन देखने को मिली. अनुद सिंह ढाका सुबह से इंटरव्यू के लिए बैठे थे और उन्होंने लंच भी नहीं किया था. ऐसे में तेजस्वी की इस बात से चिढ़ गए और उन्होंने गुस्से में कहा कि वो काफी थक गए हैं लेकिन थकान के बावजूद इंटरव्यू जारी रखेंगे. इसकी वजह ये है क्योंकि यहां पर सब केवल तेजस्वी के लिए ही तो हैं.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

कौन है महिलाओं के ब्रेस्ट को टच करके भाग जाने वाला शख्स, किस मामले में अशोक खरात को भी छोड़ा पीछे

Mumbai Crime: आरे कॉलोनी का रहने वाला आरोपी मुनव्वर नासिर खान बॉलीवुड इंडस्ट्री से भी…

Last Updated: April 9, 2026 12:38:20 IST

क्या लड्डू गोपाल को किसी को देना सही है या नहीं? जान लें ये जरूरी नियम, वरना हो सकती है बड़ी गलती

Laddu Gopal Astro Tips: हिन्दु धर्म में लोग अक्सर गिफ्ट के रूप में देवी- देवताओं…

Last Updated: April 9, 2026 12:37:31 IST

KVS Admission 2026 Lottery Result Out: KVS लॉटरी रिजल्ट जारी, कहां चेक करें क्लास 1 का एडमिशन लिस्ट?

KVS Admission 2026 Lottery Result Out: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने आज, 9 अप्रैल को…

Last Updated: April 9, 2026 12:39:57 IST

मालदीव के 90% रिसॉर्ट्स हुए खाली! वायरल वीडियो में दिखाया गया दृश्य सच या दिखावा? जानें क्या कहते हैं आंकड़े

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कुछ ट्रैवल‑रील्स में दावा किया जा रहा है कि…

Last Updated: April 9, 2026 11:55:12 IST

Himachal Pradesh Gold Price Today: हिमाचल में सोना हुआ सस्ता या फिर कीमतों ने बढ़ाई टेंशन, नोट करें ताजा दाम

Himachal pradesh Gold Price Today 09 April 2026: पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश के शहरों में…

Last Updated: April 9, 2026 11:31:51 IST

नाश्ते में ऐसे बनाएं प्रोटीन से भरपूर सत्तू की रोटी, बनाने में आसाना और लाजवाब स्वाद

अगर आप प्रोटीन से भरपूर नाश्ता करना चाहते हैं, तो सुबह के नाश्ते में सत्तू…

Last Updated: April 9, 2026 11:10:29 IST